- ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक
- किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
- सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन
- जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प
- किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति के मायने
- अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास
- राजकुमार ठुकराल का EXCLUSIVE इंटरव्यू | राजकुमार ठुकराल ने खोले कई राज! खुलकर बोले पूर्व विधायक | USTV rudrapur
- अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल
Author: उत्तराखंड सत्य
धामी सरकार की सबसे बड़ी शहरी आवासीय सौगातों में शामिल बागवाला परियोजना अंतिम चरण में उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून उत्तराखंड में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अपना घर अब केवल सपना नहीं, बल्कि हकीकत बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत रुद्रपुर के बागवाला में राज्य की सबसे बड़ी ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आवासीय परियोजनाओं में से एक को लगभग पूरा कर लिया है। करीब 1872 परिवारों के लिए तैयार किए गए आधुनिक फ्लैट अब अपने अंतिम चरण में हैं और जल्द ही…
संविधान हत्या दिवस पर प्रदर्शनी आयोजित, लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आहवान पर गुरुवार को नगर निगम सभागार में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान हुए घटनाक्रमों, लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और उस दौर की परिस्थितियों को प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया। इस अवसर पर आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में हरीश पंत,सुभाष छाबड़ा,जुगल बांबा,सूरज गुलाटी ,ओम प्रकाश ठुकराल,सुरेश पुंशी,…
दो वर्षों में 14-9 प्रतिशत बढ़ी साक्षरता दर, अब 98-7 प्रतिशत आबादी साक्षर,धामी कैबिनेट का फैसला ‘उत्तराखण्ड पूर्ण साक्षर राज्य’ उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। देवभूमि उत्तराखंड अब देश के उन राज्यों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जिन्होंने साक्षरता के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाते हुए पूर्ण साक्षरता का लक्ष्य हासिल किया है। पिछले दो वर्षों में प्रदेश की साक्षरता दर में रिकॉर्ड 14.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2023-24 में जहां राज्य की साक्षरता दर 83.8 प्रतिशत थी, वहीं वर्ष 2025 में…
उत्तराखंड में होगी हिमालयन कार रैली, देश-विदेश के रेसर दिखाएंगे दम उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून पर्यटन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका उत्तराखंड अब एडवेंचर और मोटर स्पोर्ट्स के मानचित्र पर भी नई छाप छोड़ने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और हिमालयी क्षेत्रें को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से हिमालयन कार रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रोमांचक आयोजन में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में प्रतिभागी उत्तराखंड पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार का मानना है कि हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता, चुनौतीपूर्ण रास्ते और विविध भौगोलिक परिस्थितियां…
28 जून से प्रदेश में शुरू होगा वरिष्ठ नेताओं का दौरा, पहले चरण में 28 विधानसभाओं पर फोकस उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच अपनी पकड़ बढ़ाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने विधानसभा वार रणनीति तैयार की है। इसके तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेशभर की विधानसभाओं में जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और चुनावी माहौल को लेकर जमीनी स्तर पर फीडबैक जुटाएंगे। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के दिल्ली लौटने के बाद बृहस्पतिवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के…
रूद्रपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने वाले पर्यावरण मित्रों को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से विशेष पहल की गई। महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्रों को ग्लूकोज के पैकेट और धूप से बचाव के लिए कैप वितरित की। इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि पर्यावरण मित्र नगर निगम परिवार का महत्वपूर्ण और अभिन्न हिस्सा हैं। शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में पर्यावरण मित्रों की भूमिका सबसे अहम है। मौसम कोई भी हो, पर्यावरण मित्र…
नई दिल्ली/जम्मू। आस्था के सबसे बड़े प्रतीकों में शामिल श्री अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए इस बार सुरक्षा का ऐसा मजबूत घेरा तैयार किया जा रहा है, जिसमें हर कदम पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकलने वाले लाखों भक्तों की यात्रा निर्विघ्न संपन्न हो, इसके लिए केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियां व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुट गई हैं। यात्रा शुरू होने में करीब एक महीने का समय शेष है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में अभी से सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। केंद्र सरकार ने इस…
पूर्व सैनिकों और युवाओं के बीच राहुल गांधी ने दिया बड़ा संदेश उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून सैन्य परंपरा और वीरभूमि के रूप में पहचान रखने वाले उत्तराखंड में एक बार फिर अग्निवीर योजना राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गई है। चुनावी माहौल बनने से पहले कांग्रेस ने सेना, पूर्व सैनिकों और युवाओं से जुड़े इस मुद्दे को मजबूती से उठाते हुए भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति तेज कर दी है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खराब मौसम के चलते पौड़ी में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में भले ही प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो पाए, लेकिन पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली लौटने…
निगमों, परिषदों और आयोगों में नियुक्तियों से संगठन को साधने की कोशिश, सामाजिक समीकरणों पर भी नजर उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून उत्तराखंड में चुनावी आहट के बीच धामी सरकार ने संगठन और सत्ता के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। लंबे समय से दायित्वों की प्रतीक्षा कर रहे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए सरकार ने नियुक्तियों का पिटारा खोल दिया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार विभिन्न निगमों, परिषदों, आयोगों और समितियों में जिम्मेदारियां बांटी जा रही हैं। सरकार के इस कदम को जहां भाजपा संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की पहल बता…
रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार की 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्य स्तरीय) के नव नियुक्त उपाध्यक्ष एवं नगर निगम रुद्रपुर के पूर्व महापौर रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही सक्रियता का परिचय दिया। दायित्व संभालने के तुरंत बाद उन्होंने समिति के अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। रामपाल सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 20 सूत्रीय कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक…
