- ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक
- किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
- सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन
- जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प
- किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति के मायने
- अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास
- राजकुमार ठुकराल का EXCLUSIVE इंटरव्यू | राजकुमार ठुकराल ने खोले कई राज! खुलकर बोले पूर्व विधायक | USTV rudrapur
- अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल
Author: उत्तराखंड सत्य
साख बचाने की जद्दोजहद में आठ माननीय, मिशन 2027 के लिए संगठन का कड़ा रुख, अंदरूनी रिपोर्ट ने उड़ाई नींद उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून उत्तराखंड की राजनीति में ‘मिशन 2027’ की बिसात बिछने के साथ ही सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के भीतर मची आंतरिक हलचल ने कई माननीयों की रातों की नींद उड़ा दी है। लगातार दो बार सत्ता का स्वाद चखने वाली भाजपा इस बार तीसरी बार सरकार बनाने की राह में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी कड़ी में संगठन द्वारा आलाकमान के निर्देश पर कराए गए दो गोपनीय आंतरिक सर्वे की रिपोर्ट ने सचिवालय से लेकर जिलों…
– दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ रूद्रपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग काशीपुर रोड स्थित एंबिएंस बैंक्वेट हॉल में शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, जिला प्रभारी राकेश नैनवाल, सह प्रभारी साकेत अग्रवाल,जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा,पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा,पूर्व विधायक राजेश शुल्का,सर्व व्यवस्था प्रमुख राकेश सिंह, वर्ग पालक धीरेन्द्र मिश्रा , ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया और प्रशिक्षण सत्रों का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र “हमारा…
प्रिय पाठकों, दस वर्ष पूर्व जब हमने रुद्रपुर की ऊर्जावान धरती से फ्उत्तराखण्ड सत्यय् साप्ताहिक समाचार पत्र की नींव रखी थी, तो हमारे मन में कोई व्यावसायिक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक पवित्र संकल्प था। वह संकल्प था-जनता की उस आवाज को मंच देना जो अक्सर शोर में दब जाती है। हमारा उद्देश्य स्पष्ट था कि पत्रकारिता की शुचिता को बनाए रखते हुए निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ समाज का दर्पण बनना। आज जब हम अपनी यात्रा के 9 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर 10वें वर्ष में कदम रख रहे हैं, तो यह उपलब्धि केवल हमारी नहीं, बल्कि आप सभी पाठकों के…
वर्क फ्रॉम होम से ‘नो व्हीकल डे’ तक, धामी सरकार की नई गाइडलाइन बदल देगी प्रदेश की जीवनशैली? उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच उत्तराखंड सरकार ने ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर व्यापक गाइड लाइन जारी कर दी है। अब तक केवल अपील और सलाह तक सीमित रहने वाली बातें पहली बार औपचारिक सरकारी नीति का हिस्सा बनी हैं। सरकार ने इस पहल को केवल ईंधन बचत तक सीमित न रखते हुए आर्थिक अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता से भी जोड़ने की…
सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीक आधारित व्यवस्थाओं ने बदली यात्रा की तस्वीर, एक माह में ही 13 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून हिमालय की गोद में बसे उत्तराखण्ड के चारधाम इन दिनों एक बार फिर आस्था, विश्वास और अध्यात्म के विराट केंद्र बन चुके हैं। बर्फ से ढकी चोटियों, तीव्र बहती नदियों और कठिन पहाड़ी रास्तों के बीच चल रही चारधाम यात्रा इस वर्ष नया इतिहास रचने की ओर तेजी से अग्रसर दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यात्रा प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक तकनीकों के समन्वय ने न केवल तीर्थयात्रियों का…
उत्तराखण्ड सत्य, नई दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ- राकेश मिश्रा ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस उच्च स्तरीय मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. मिश्रा का आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान डॉ- राकेश मिश्रा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच विभिन्न समसामयिक राजनीतिक विषयों और संगठनात्मक ढांचे को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के माध्यम से किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर चर्चा करते हुए डॉ. मिश्रा ने मुख्यमंत्री को न्यास की…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली प्रचंड और ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में एक भव्य ‘विजय उत्सव’ एवं धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली क्षण का नेतृत्व स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, जहाँ कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर दिखाई दिया। समारोह में सत्ता और संगठन का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा विशेष रूप से उपस्थित…
महापौर के जन्म दिन पर उमड़े जनसैलाब ने दिये नये सियासी संकेत अजय चड्डा, रूद्रपुर राजनीति में जन्मदिन केवल केक काटने का अवसर नहीं होता, बल्कि यह जनसमर्थन और भविष्य की संभावनाओं को तौलने का पैमाना भी होता है। बुधवार को रुद्रपुर के प्रथम नागरिक महापौर विकास शर्मा के जन्मदिन पर जो नजारा देखने को मिला, उसने राजनीतिक गलियारों में एक नई चर्चा छेड़ दी है। ढोल-नगाड़ों की गूंज, धार्मिक संगठनों का आशीर्वाद और हर समाज की भागीदारी ने यह साफ कर दिया है कि विकास शर्मा का राजनीतिक कद अब नगर निगम की सीमाओं से बाहर निकलकर प्रदेश की…
स्पा और होटलों के बंद कमरों का बढ़ता मायाजाल रुद्रपुर। उधम सिंह नगर का जिला मुख्यालय और प्रमुख औद्योगिक केंद्र रुद्रपुर इन दिनों एक बेहद संवेदनशील और गंभीर सामाजिक चुनौती से जूझ रहा है। शहर के रिहायशी और व्यापारिक क्षेत्रें में स्पा सेंटरों और होटलों की आड़ में फल-फूल रहा देह व्यापार अब अपनी जड़ें गहरी करता जा रहा है। हाल ही में आवास विकास तिराहे के पास सन सिटी कॉम्प्लेक्स स्थित कोहिनूर स्पा सेंटर पर हुई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की छापेमारी ने इस संगठित अपराध के डरावने चेहरे को एक बार फिर बेनकाब कर दिया है। निरीक्षक मनोहर…
उत्तराखंड के श्रम शक्ति को मिली 20 साल के इंतजार के बाद राहत,तीन लाख से अधिक परिवारों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार उत्तराखण्ड सत्य,, देहरादून उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश के औद्योगिक और व्यापारिक ढांचे की मजबूती के लिए समर्पित श्रमिक वर्ग के हित में एक अभूतपूर्व निर्णय लेते हुए सौगातों का पिटारा खोल दिया है। राज्य के इंजीनियरिंग उद्योगों, निजी प्रतिष्ठानों और विभिन्न अनुसूचित संस्थानों में कार्यरत तीन लाख से अधिक श्रमिकों के लिए यह निर्णय किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है। सरकार ने न केवल बीस वर्षों से लंबित इंजीनियरिंग इकाइयों के न्यूनतम…
