रुद्रपुर। देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने पहुंचकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कार्यक्रम में पहुंचकर सरदार गुरमीत सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
वहीं, USTV Rudrapur एवं ‘उत्तराखंड सत्य’ अखबार के संपादक अजय चड्ढा ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर गुरमीत सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने गुरमीत सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।
देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष के रूप में सरदार गुरमीत सिंह व्यापारियों से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम में शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी रहा।
USTV Rudrapur परिवार की ओर से भी सरदार गुरमीत सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।


