रुद्रपुर। किच्छा के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश शुक्ला को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राजेश शुक्ला के प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने के बाद भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने में उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह यादव सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख पति जितेन्द्र गौतम सहित पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भी राजेश शुक्ला को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर बधाई दी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजेश शुक्ला का संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक सक्रियता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। प्रदेश प्रवक्ता की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में उनकी भूमिका अहम रहेगी।
राजेश शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की बात कही।
USTV Rudrapur — रुद्रपुर और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर पर नजर।



