- नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड
- ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण
- भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन
- मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव
- नामित पार्षदों ने ली शपथ, रुद्रपुर को नंबर वन शहर बनाने का लिया संकल्प
- महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत
- रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!
- सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर
Author: उत्तराखंड सत्य
स्टार्टअप, शोध और ग्रामीण प्रतिभाओं को जोड़ने की रणनीति, तकनीक आधारित विकास मॉडल की ओर बढ़ा प्रदेश युवाओं के आइडिया को मिलेगा स्टार्टअप का रूप, 13 जिलों में खोजी जाएंगी छिपी प्रतिभाएं, एआई आधारित नवाचार को मिलेगा संस्थागत मंच देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड अब केवल पर्यटन, तीर्थाटन और प्राकृतिक संसाधनों की पहचान तक सीमित नहीं रहना चाहता। राज्य तेजी से खुद को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), स्टार्टअप और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यदि योजनाएं धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू होती हैं तो आने वाले वर्षों में उत्तराखंड देश के उन…
चुनाव के बाद से समारोह का इंतजार, संगठन में तालमेल की कमी बनी चर्चा का विषय रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह चुनाव संपन्न होने के करीब ढाई वर्ष बाद भी आयोजित नहीं हो सका है। लंबे समय से लंबित शपथ समारोह को लेकर व्यापारी वर्ग और संगठन से जुड़े लोगों के बीच चर्चाओं का दौर जारी है। इसे संगठन के भीतर आपसी तालमेल की कमी का परिणाम माना जा रहा है। नगर इकाई के चुनाव करीब ढाई वर्ष पहले संपन्न हुए थे, जिसमें संजय जुनेजा अध्यक्ष, मनोज छाबड़ा महामंत्री और संदीप राव कोषाध्यक्ष…
शहरभर में हुए कई कार्यक्रम, हजारों समर्थकों ने दी शुभकामनाएं- गदा, तलवार, मुकुट और शॉल भेंट कर किया सम्मानित, जनसेवा के संकल्प को दोहराया रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा के विधायक शिव अरोड़ा का जन्मदिन पूरे शहर में उत्साह, उल्लास और जनसमर्थन के माहौल के बीच मनाया गया। सुबह से देर शाम तक शहर के विभिन्न क्षेत्रें में बधाई समारोह, स्वागत कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।…
संत रविदास के बहाने चुनावी समरसता की सियासत 650वीं जयंती अभियान से भाजपा का दलित वोट बैंक पर फोकस, 107 रविदास मंदिरों को बनाया जाएगा अभियान का केंद्र बूथ स्तर तक सामाजिक संवाद और कलश यात्रओं की तैयारी देहरादून। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हों, लेकिन राजनीतिक दलों ने सामाजिक समीकरणों की बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती को केंद्र में रखकर ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू किया है। पार्टी इसे सामाजिक समरसता, समानता और सांस्कृतिक जागरण का अभियान बता रही है, जबकि विपक्ष…
– शहरी पर्यावरण संरक्षण परिषद की उपाध्यक्ष हेमा जोशी ने दिलाई शपथ – कहा- विकास के रुद्रपुर मॉडल की पूरे प्रदेश में हो रही गूंज रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के आठ नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को नगर निगम सभागार में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शहरी पर्यावरण संरक्षण परिषद की उपाध्यक्ष एवं दर्जा मंत्री हेमा जोशी ने सभी नामित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर निगम परिवार ने नव नामित पार्षदों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। समारोह में…
– जनसेवा और शहर के विकास में निभाएंगे अहम भूमिका रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के नवनियुक्त नामित पार्षदों का महापौर विकास शर्मा ने अपने आवास पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी नामित पार्षदों को फूल-मालाएं पहनाकर एवं पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। महापौर ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी नामित पार्षद जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और नगर निगम के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा नामित पार्षद संदीप वाल्मीकि, नरेश उप्रेती, राजन…
एनएमसी की आपत्तियां दूर करने की चुनौती, 27 जुलाई से पहले मानकों की पूर्ति पर टिकी कॉलेज की मंजूरी उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर लंबे समय से बहुप्रतीक्षित रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज अब अपने सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है। भवन निर्माण लगभग अंतिम चरण में है, लेकिन राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की ओर से इंगित की गई कमियों के कारण कॉलेज को फिलहाल अंतिम स्वीकृति नहीं मिल सकी है। अब प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जनप्रतिनिधियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती 27 जुलाई से पहले सभी मानकों की पूर्ति कर दोबारा आवेदन प्रस्तुत करने की है। यदि यह प्रयास सफल रहा तो वर्ष…
उत्तराखण्ड सत्य, रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रें में अब विकास की नई तस्वीर देऽने को मिलेगी। विधायक शिव अरोड़ा की पहल पर नेस्ले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) योजना के तहत विधानसभा की छह ग्रामसभाओं को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में छतरपुर, धर्मपुर (मटकोटा), बिंदुऽेड़ा, किरतपुर, दानपुर और बागवाला ग्रामसभाओं में बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विकास किया जाएगा। विधायक शिव अरोड़ा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस परियोजना को नेस्ले इंडिया, बीएआईएफ डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से संचालित करेगा। परियोजना का फोकस पोषण, स्वच्छता,…
►श्री पुरानी तहसील भवन में बनेगी वातानुकूलित हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी उत्तराखण्ड सत्य,रुद्रपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और विद्यार्थियों के लिए रुद्रपुर जल्द ही आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी की नई पहचान बनने जा रहा है। नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल पर पुरानी तहसील भवन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। गुरुवार को महापौर विकास शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने की दिशा में आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान…
धामी सरकार ने पांच नई योजनाएं शुरू कीं, मोबाइल मेडिकल वैन से गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा ► श्री श्रमिकों के लिए पांच बड़े तोहफे। ► पोषण योजना से श्रमिक परिवारों को पोषण सहायता। ► शिक्षा सामग्री योजना के तहत बच्चों को अध्ययन सामग्री। ► स्वच्छता सामग्री वितरण के जरिए हाइजीन किट उपलब्ध। ► योग एवं वेलनेस में हर वर्ष 210 बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण। ► दो मोबाइल मेडिकल वैन से 44 तरह की निःशुल्क जांच। उत्तराखण्ड सत्य, देहरादून विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच श्रमिक वर्ग को साधने की दिशा में धामी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए उत्तराऽण्ड भवन…
