Author: उत्तराखंड सत्य

– सेवा और सामाजिक सरोकारों के बीच जिलेभर में धूमधाम से मना मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन – हवन-यज्ञ, रुद्राभिषेक, रक्तदान, कंबल-फल वितरण, पौधरोपण और भंडारे के हुए आयोजन – रुद्रपुर से खटीमा, किच्छा, सितारगंज और नानकमत्ता तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजित किए कार्यक्रम रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन ऊधम सिंह नगर जिले में उत्सव के साथ ही सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। रुद्रपुर, खटीमा, किच्छा, सितारगंज और नानकमत्ता सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रें में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने धार्मिक अनुष्ठान, रक्तदान, जरूरतमंदों को सामग्री वितरण, पौधरोपण, भंडारा और बच्चों के…

Read More

युवा संकल्प दिवस पर धामी का युवाओं से संवाद बड़ा लक्ष्य तय करो, नशे से दूर रहो और सफलता के बाद उत्तराखंड के विकास में दो योगदान धामी बोलेनौकरी तलाशने वाले ही नहीं, रोजगार देने वाले भी बनें युवा देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में आयोजित फ्युवा संकल्प दिवसय् कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिवस को फ्युवा संकल्प दिवसय् के रूप में मनाए जाने पर प्रदेश के युवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि…

Read More

अब असली परीक्षा जमीन पर 86 साल पुराने सपने को छह राज्यों के समझौते ने दी नई रफ्तार जल बंटवारे और वित्तीय हिस्सेदारी की बड़ी गांठ खुली पुनर्वास और 2500 हेक्टेयर वन भूमि बनेगी अगली चुनौती देहरादून। करीब आठ दशक से कागज, सर्वे, डीपीआर और राज्यों के बीच सहमति की तलाश में घूमती रही किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पहली बार उस मुकाम पर पहुंची है, जहां इसके धरातल पर उतरने की वास्तविक संभावना दिखाई देने लगी है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के बीच हुए समझौते की असली अहमियत केवल इतने भर में नहीं है कि छह…

Read More

रुद्रपुर। जिला न्यायालय परिसर रुद्रपुर स्थित अधिवक्ता पार्किंग में अब 25 लाख रुपये की लागत से टिन शेड का निर्माण कराया जाएगा। शुक्रवार को रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिकंदर कुमार त्यागी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने विधायक शिव अरोड़ा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर टिन शेड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। शिलान्यास के बाद…

Read More

पौड़ी/लैंसडाउन। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में 19 सितंबर का दिन सुरक्षा और सैन्य दृष्टि से खास रहने वाला है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि के लैंसडाउन पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। दोनों शीर्ष अधिकारी यहां गढ़वाल राइफल्स से जुड़े एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल सुब्रमणि 19 सितंबर को लैंसडाउन पहुंचेंगे। इस दौरान गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम में अग्निवीरों से संवाद भी प्रस्तावित है, जिसके चलते सेना में शामिल होकर देशसेवा की तैयारी कर रहे युवाओं…

Read More

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस के घुड़सवार दस्ते में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले अश्व ‘फ्यूली’ का 17 सितंबर 2026 की रात्रि को 26 वर्ष की आयु में निधन हो गया। फ्यूली के निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। अश्व ‘फ्यूली’ को पंजाब से प्रशिक्षण दिलाकर पुलिस विभाग के घुड़सवार दस्ते में शामिल किया गया था। अपने सेवाकाल के दौरान फ्यूली ने पुलिस विभाग के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण शांति व्यवस्था एवं वीवीआईपी ड्यूटियों में अहम भूमिका निभाई। फ्यूली ने लंबे समय तक पुलिस के घुड़सवार दस्ते का हिस्सा रहते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप स्थित मैदान में वृहद स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में किया गया। अभियान के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फुटबॉल मैदान और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। साथ ही स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण भी किया। इस दौरान…

Read More

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर ऊधम सिंह नगर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर धार्मिक, सामाजिक और सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए। रुद्रपुर से लेकर खटीमा, किच्छा, सितारगंज और नानकमत्ता तक हवन-यज्ञ, रुद्राभिषेक, रक्तदान, पौधरोपण, भंडारे और जरूरतमंदों को सामग्री वितरण जैसे कार्यक्रम हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन 16 सितंबर को मनाया जाता है। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार उनका जन्म 16 सितंबर 1975 को हुआ था। रुद्रपुर में हवन-यज्ञ और रक्तदान रुद्रपुर में विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में पंच मंदिर में हवन-यज्ञ आयोजित किया गया। भाजपा…

Read More

UPI Payment को लेकर सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के UPI Merchant Payment पर 0.40 प्रतिशत MDR (Merchant Discount Rate) लागू किया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा ₹300 होगी। हालांकि, उपलब्ध आधिकारिक NPCI स्रोतों में इस दावे की फिलहाल पुष्टि नहीं दिखाई दे रही है। क्या ₹2,000 से ज्यादा UPI करने पर ग्राहक से पैसा कटेगा? वायरल दावे में कहा जा रहा है कि MDR का भुगतान ग्राहक नहीं, बल्कि संबंधित Merchant यानी दुकानदार की ओर से…

Read More