- ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक
- किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
- सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन
- जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प
- किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति के मायने
- अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास
- राजकुमार ठुकराल का EXCLUSIVE इंटरव्यू | राजकुमार ठुकराल ने खोले कई राज! खुलकर बोले पूर्व विधायक | USTV rudrapur
- अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल
Author: उत्तराखंड सत्य
एनएमसी की आपत्तियां दूर करने की चुनौती, 27 जुलाई से पहले मानकों की पूर्ति पर टिकी कॉलेज की मंजूरी उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर लंबे समय से बहुप्रतीक्षित रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज अब अपने सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है। भवन निर्माण लगभग अंतिम चरण में है, लेकिन राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की ओर से इंगित की गई कमियों के कारण कॉलेज को फिलहाल अंतिम स्वीकृति नहीं मिल सकी है। अब प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जनप्रतिनिधियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती 27 जुलाई से पहले सभी मानकों की पूर्ति कर दोबारा आवेदन प्रस्तुत करने की है। यदि यह प्रयास सफल रहा तो वर्ष…
उत्तराखण्ड सत्य, रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रें में अब विकास की नई तस्वीर देऽने को मिलेगी। विधायक शिव अरोड़ा की पहल पर नेस्ले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) योजना के तहत विधानसभा की छह ग्रामसभाओं को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में छतरपुर, धर्मपुर (मटकोटा), बिंदुऽेड़ा, किरतपुर, दानपुर और बागवाला ग्रामसभाओं में बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विकास किया जाएगा। विधायक शिव अरोड़ा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस परियोजना को नेस्ले इंडिया, बीएआईएफ डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से संचालित करेगा। परियोजना का फोकस पोषण, स्वच्छता,…
►श्री पुरानी तहसील भवन में बनेगी वातानुकूलित हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी उत्तराखण्ड सत्य,रुद्रपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और विद्यार्थियों के लिए रुद्रपुर जल्द ही आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी की नई पहचान बनने जा रहा है। नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल पर पुरानी तहसील भवन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। गुरुवार को महापौर विकास शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने की दिशा में आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान…
धामी सरकार ने पांच नई योजनाएं शुरू कीं, मोबाइल मेडिकल वैन से गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा ► श्री श्रमिकों के लिए पांच बड़े तोहफे। ► पोषण योजना से श्रमिक परिवारों को पोषण सहायता। ► शिक्षा सामग्री योजना के तहत बच्चों को अध्ययन सामग्री। ► स्वच्छता सामग्री वितरण के जरिए हाइजीन किट उपलब्ध। ► योग एवं वेलनेस में हर वर्ष 210 बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण। ► दो मोबाइल मेडिकल वैन से 44 तरह की निःशुल्क जांच। उत्तराखण्ड सत्य, देहरादून विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच श्रमिक वर्ग को साधने की दिशा में धामी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए उत्तराऽण्ड भवन…
देहरादून। उत्तराखंड में नए हाईकोर्ट के निर्माण को लेकर वर्षों से चली आ रही असमंजस की स्थिति अब लगभग समाप्त होती दिखाई दे रही है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा हल्द्वानी में नई हाईकोर्ट इमारत के लिए छह सप्ताह के भीतर भूमि हस्तांतरित करने का निर्देश केवल एक न्यायिक आदेश नहीं है, बल्कि उस लंबे विवाद पर निर्णायक विराम भी है, जिसने पिछले कई वर्षों से न्यायिक और प्रशासनिक हलकों में लगातार बहस को जन्म दिया था। अब चर्चा इस बात की नहीं रह गई है कि नया हाईकोर्ट कहां बनेगा, बल्कि इस बात पर केंद्रित हो गई है कि यह महत्वाकांक्षी…
’ समाज की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर जताया आभार रुद्रपुर। रुद्रपुर में पंजाबी भवन के निर्माण तथा विभाजन विभीषिका स्मृति पार्क की स्थापना की घोषणा से उत्साहित पंजाबी समाज ने मंगलवार को नगर निगम सभागार में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं ऊधमसिंह नगर के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्र का भव्य नागरिक अभिनंदन किया। उत्तराखंड पंजाबी महासभा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में समाज के लोगों ने प्रभारी मंत्री को फूल-मालाएं पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा एवं विधायक शिव अरोरा का भी गर्मजोशी के साथ स्वागत कर…
रुद्रपुर से 100 शिवभक्तों के साथ 26वीं श्री अमरनाथ यात्रा का अविस्मरणीय अनुभव अजय चड्डा ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच जब रुद्रपुर से हमारा करीब 100 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ, तब मन में केवल एक ही भावना थी-इस बार भी बाबा ने बुलावा भेजा है। पाँच महीनों से चल रही तैयारियाँ अब वास्तविक यात्रा में बदल चुकी थीं। हर चेहरे पर उत्साह था, हर हृदय में श्रद्धा और हर आँख में उस दिव्य हिमलिंग के दर्शन की प्रतीक्षा, जिसे देखने के लिए देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु हिमालय की दुर्गम…
ड्राफ्ट सूची में 27 प्रतिशत मतदाताओं के रिकॉर्ड में मिलीं विसंगतियां, अब नोटिस, जांच और सुनवाई के बाद होगा अंतिम फैसला देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) के पहले चरण ने चुनावी व्यवस्था के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। राज्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 71 लाख 33 हजार 785 मतदाताओं में से 19 लाख 4 हजार 380 मतदाताओं के विवरण में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां सामने आई हैं। इसका अर्थ है कि प्रदेश के लगभग 27 प्रतिशत मतदाता किसी न किसी कारण…
रूद्रपुर। गांधी मैदान रूद्रपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का केन्द्रीय कृषि एवम् कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,कृषि एवम् कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी,जनपद प्रभारी/परिवहन, सूचना प्रौद्योगिक मंत्री प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया व 46.32 करोड़ की लागत से निर्मित 09 कार्यों का लोकार्पण तथा 323.34 करोड़ की लागत के 32 कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि जब खेत बचेंगे, जमीन बचेगी; जमीन बचेगी तो पृथ्वी बचेगी और पृथ्वी बचेगी तो जीवन बचेगा। उन्होंने किसानों से…
30 जून से तत्काल पंजीकरण, 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जम्मू में ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उत्तराखण्ड सत्य,जम्मू बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए इस वर्ष अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। 3 जुलाई से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा से पहले प्रशासन ने 30 जून से तत्काल (ऑन द स्पॉट) पंजीकरण की व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे वे श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल हो सकेंगे, जो पूर्व पंजीकरण नहीं करा पाए हैं। हालांकि प्रशासन ने मौसम को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह भी जारी…
