Close Menu
    What's Hot

    नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही: 95 की मौत, करीब 500 लापता; 133 भारतीय नागरिक भी शामिल

    August 27, 2026

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पदाधिकारियों ने आवास पहुंचकर दी बधाई

    August 26, 2026

    रुद्रपुर सड़क हादसा और कथित मारपीट प्रकरण, जांच में नहीं मिला मारपीट का साक्ष्य

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही: 95 की मौत, करीब 500 लापता; 133 भारतीय नागरिक भी शामिल
    • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पदाधिकारियों ने आवास पहुंचकर दी बधाई
    • रुद्रपुर सड़क हादसा और कथित मारपीट प्रकरण, जांच में नहीं मिला मारपीट का साक्ष्य
    • विधानसभा चुनाव से पहले युवा कनेक्ट की बड़ी कवायद
    • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का हाई-वोल्टेज प्लान
    • औद्योगिक क्रांतिः 1002 एकड़ भूमि पर आकार ले रहा औद्योगिक भविष्य, निर्माण कार्य शुरू
    • ABVP कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप, देर रात थाने में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन
    • रुद्रपुर में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट गेट पर डटे किसान; नेताओं का मिला साथ मेरी पसंद:
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही: 95 की मौत, करीब 500 लापता; 133 भारतीय नागरिक भी शामिल

      August 27, 2026

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026

      बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

      June 27, 2026

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026
    • उत्तराखंड

      भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पदाधिकारियों ने आवास पहुंचकर दी बधाई

      August 26, 2026

      विधानसभा चुनाव से पहले युवा कनेक्ट की बड़ी कवायद

      August 23, 2026

      विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का हाई-वोल्टेज प्लान

      August 23, 2026

      औद्योगिक क्रांतिः 1002 एकड़ भूमि पर आकार ले रहा औद्योगिक भविष्य, निर्माण कार्य शुरू

      August 23, 2026

      ABVP कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप, देर रात थाने में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

      August 22, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही: 95 की मौत, करीब 500 लापता; 133 भारतीय नागरिक भी शामिल
    दुनिया

    नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही: 95 की मौत, करीब 500 लापता; 133 भारतीय नागरिक भी शामिल

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यAugust 27, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    तिब्बत सीमा से लगे मध्य नेपाल के इलाकों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। बाढ़ और मलबे की चपेट में आने से अब तक 95 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 500 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 133 भारतीय नागरिक और 37 प्रवासी भारतीय भी शामिल हैं।

    अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आने से रसुवा और धादिंग जिले बुरी तरह प्रभावित हुए। इसके बाद बाढ़ का पानी नुवाकोट और चितवन तक पहुंच गया। कई गांवों और शहरों में पानी और मलबे ने भारी नुकसान पहुंचाया। कम से कम चार स्थायी पुल और कई अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है।

    कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे भारतीय भी लापता

    इस हादसे ने भारतीय तीर्थयात्रियों की चिंता भी बढ़ा दी है। रसुवा जिले में लापता 341 विदेशी पर्यटकों और तीर्थयात्रियों में 133 भारतीय और 37 प्रवासी भारतीय शामिल बताए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इनमें बड़ी संख्या उन भारतीयों की है जो कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे।

    सम्राट टूर एंड ट्रैवल एजेंसी के अनुसार, कम से कम 59 भारतीय कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों में शामिल हैं।

    भूस्खलन और भूकंप से जुड़ी आशंका

    उपग्रह तस्वीरों के विश्लेषण के आधार पर नेपाल-तिब्बत सीमा के पास पहाड़ी चट्टानों के खिसकने और हिमस्खलन के कारण अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई गई है। वहीं, काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग इसी समय तिब्बत क्षेत्र में 4.4 तीव्रता का भूकंप भी दर्ज किया गया था।

    नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के अनुसार, चट्टान खिसकने और सीमा क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण भारी मात्रा में पानी और मलबा त्रिशूली नदी तक पहुंच गया।

    खतरा अभी टला नहीं

    नेपाल के बाढ़ पूर्वानुमान विभाग ने चेतावनी दी है कि नदी का रास्ता अवरुद्ध होने के कारण बनी झील का पानी अभी पूरी तरह नहीं निकला है। ऐसे में भोटेकोशी और त्रिशूली नदी क्षेत्र में खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से नदी से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

    बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान

    हादसे के बाद नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया है। नेपाल सेना ने खोज और बचाव अभियान के लिए 12 हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। प्रभावित लोगों के लिए त्रिशूली में उपचार केंद्र भी स्थापित किया गया है।

    अब तक अलग-अलग इलाकों से 93 लोगों को बचाए जाने की जानकारी सामने आई है, जिनमें करीब 30 लोगों का काठमांडू के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    बाढ़ से सड़क, पुल, सीमा शुल्क परिसर और जलविद्युत परियोजनाओं को भी भारी नुकसान पहुंचा है। नुवाकोट और रसुवा जिलों में कुल 354 मेगावाट क्षमता वाली कई जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं।

    भारतीय दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन

    नेपाल में भारतीय नागरिकों के प्रभावित होने के बाद काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने सहायता और जानकारी के लिए हेल्पलाइन जारी की है। दूतावास ने बताया कि वह नेपाल सरकार के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और प्रभावित भारतीय नागरिकों के बचाव एवं राहत कार्यों को लेकर समन्वय किया जा रहा है।

    राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने रसुवा और नुवाकोट में बाढ़ से हुई जनहानि और संपत्ति के नुकसान पर दुख जताया है।

    USTV Rudrapur लगातार इस बड़े प्राकृतिक आपदा घटनाक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट पर नजर बनाए हुए है।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

    July 18, 2026

    बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

    June 27, 2026

    बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    दुनिया

    नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही: 95 की मौत, करीब 500 लापता; 133 भारतीय नागरिक भी शामिल

    By उत्तराखंड सत्यAugust 27, 20260

    तिब्बत सीमा से लगे मध्य नेपाल के इलाकों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़…

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पदाधिकारियों ने आवास पहुंचकर दी बधाई

    August 26, 2026

    रुद्रपुर सड़क हादसा और कथित मारपीट प्रकरण, जांच में नहीं मिला मारपीट का साक्ष्य

    August 23, 2026

    विधानसभा चुनाव से पहले युवा कनेक्ट की बड़ी कवायद

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही: 95 की मौत, करीब 500 लापता; 133 भारतीय नागरिक भी शामिल

    August 27, 2026

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पदाधिकारियों ने आवास पहुंचकर दी बधाई

    August 26, 2026

    रुद्रपुर सड़क हादसा और कथित मारपीट प्रकरण, जांच में नहीं मिला मारपीट का साक्ष्य

    August 23, 2026

    विधानसभा चुनाव से पहले युवा कनेक्ट की बड़ी कवायद

    August 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही: 95 की मौत, करीब 500 लापता; 133 भारतीय नागरिक भी शामिल

    August 27, 2026

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पदाधिकारियों ने आवास पहुंचकर दी बधाई

    August 26, 2026

    रुद्रपुर सड़क हादसा और कथित मारपीट प्रकरण, जांच में नहीं मिला मारपीट का साक्ष्य

    August 23, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.