- नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड
- ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण
- भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन
- मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव
- नामित पार्षदों ने ली शपथ, रुद्रपुर को नंबर वन शहर बनाने का लिया संकल्प
- महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत
- रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!
- सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर
Author: उत्तराखंड सत्य
‘आपका अस्पताल-आपके द्वार’ योजना के तहत डॉ. राकेश मिश्र के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य शिविर संपन्न उत्तराखण्ड सत्य,सतना नर सेवा को ही नारायण सेवा मानने वाले पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने जनसेवा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार किया है। न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र के कुशल मार्गदर्शन में संचालित ‘आपका अस्पताल- आपके द्वार’ योजना के अंतर्गत बुधवार को सिद्धार्थ नगर के शिव कॉलोनी स्थित जीनियस स्कूल परिसर में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस ‘चलते- फिरते अस्पताल’ ने क्षेत्र के उन जरूरतमंद परिवारों तक चिकित्सा सुविधा पहुँचाई, जो आर्थिक…
– रुद्रपुर के ‘एक साल बेमिसाल’ उत्सव में गरजे सीएम – 288 करोड़ की 61 योजनाओं की सौगात और 2027 में प्रचंड विजय का उद्घोष रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गांधी पार्क में महापौर विकास शर्मा के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक साल बेमिसाल उत्सव सरस मेला यूएस नगर कार्निवाल का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 288 करोड़ की 61 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इस दौरान सीएम धामी ने महापौर विकास शर्मा के आग्रह पर शहर के लिए कई बड़ी परियोजनाओं की घोषणा भी…
रुद्रपुर। देवभूमि की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को सहेजने की दिशा में शनिवार को रुद्रपुर के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। भारी जनसैलाब की साक्षी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर के प्रमुख त्रिशूल चौक पर स्थापित विशाल त्रिशूल का शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य लोकार्पण किया। जैसे ही मुख्यमंत्री ने त्रिशूल से पर्दा हटाया, पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा और जोरदार आतिशबाजी ने इस दृश्य को और भी विहंगम बना दिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर बाद त्रिशूल चौक पहुंचे, जहाँ उनके साथ पूर्व केंद्रीय…
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शनिवार को रुद्रपुर आगमन किसी उत्सव से कम नहीं रहा। त्रिशूल चौक पर भव्य त्रिशूल के लोकार्पण के पश्चात मुख्यमंत्री का रोड शो एक ‘शिव बारात’ के रूप में निकला, जिसकी दिव्यता और भव्यता ने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया। फूलों से विशेष रूप से सुसज्जित वाहन पर सवार मुख्यमंत्री के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट, महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा और भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल सहित तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रोड शो के दौरान समूचा मार्ग ‘बम-भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा, जिससे वातावरण…
सतना। पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्र ने प्रसिद्ध भजन गायक अजय भाईजी के भ्राता संजय राणा के पुत्र चि. आदित्य के विवाहोपरांत आयोजित समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह के दौरान डॉ. मिश्र ने नवदंपत्ति को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि नवदंपत्ति का मधुमय वैवाहिक जीवन सदैव सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर वैवाहिक मंगलकामनाएं दीं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी देंगे करोड़ों की सौगात, 14 से 23 फरवरी तक गांधी पार्क में आयोजित होगा सरस मेला उत्तरराखण्ड सत्य,रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा के सफलतम एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में शहर एक ऐसे ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है, जो विकास और संस्कृति का अनूठा संगम होगा। नगर निगम के तत्वाधान में आगामी 14 फरवरी से 23 फरवरी तक गांधी पार्क में 10 दिवसीय भव्य ‘सरस मेले’ का आयोजन किया जाएगा। इस गौरवशाली उत्सव का विधिवत शुभारंभ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा रुद्रपुर के विकास…
दशकों से चली आ रही मदरसा बोर्ड की व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त करने की तैयारी अजय चड्डा,देहरादून देहरादून। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अपने साहसिक निर्णयों की श्रृंखला में एक और बड़ा अध्याय जोड़ दिया है। ट्रिपल तलाक के खिलाफ कड़े रुख और समान नागरिक संहिता को जमीन पर उतारने के बाद, अब राज्य में दशकों से चली आ रही मदरसा बोर्ड की व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त करने की तैयारी कर ली गई है। आगामी जुलाई माह से उत्तराखंड मदरसा बोर्ड इतिहास का हिस्सा बन जाएगा और राज्य के सभी अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान ‘उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक…
प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर होगी कार्रवाई उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर रुद्रपुर की जीवनरेखा कही जाने वाली कल्याणी नदी को प्रदूषण के दलदल से बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन ने अब एक निर्णायक और बेहद सख्त अभियान का बिगुल फूंक दिया है। मंगलवार को जिला सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी के कड़े तेवर ने औद्योगिक जगत में हलचल मचा दी है। सीडीओ ने सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों के पदाधिकारियों को सीधे शब्दों में चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि औद्योगिक विकास की कीमत पर कल्याणी नदी को जहरीला बनाने की अनुमति किसी…
सनातन की तपस्वी परंपरा का वंदन; त्रिवेणी की रेती पर उमड़ा श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम प्रयागराज। धर्म और अध्यात्म की पावन धरा प्रयागराज में मानवता और सनातन संस्कृति के संरक्षण का एक अनुपम उदाहरण देखने को मिला। पावन त्रिवेणी संगम के तट पर पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा आयोजित विशेष शिविर में सनातन धर्म की अखंड तपस्वी परंपरा के संवाहक दंडी स्वामियों का पूजन कर उन्हें विदाई दी गई। इस अवसर पर न्यास द्वारा सैकड़ों दंडी साधुओं को कंबल, वस्त्र, चित्र, कपड़े के थैले और नकद दक्षिणा प्रदान कर सेवा का पुण्य लाभ अर्जित किया गया।…
महापौर विकास शर्मा की पहल पर दशकों से अवरुद्ध मार्ग को मिलेगी संजीवनी- जाम मुक्त रुद्रपुर की ओर एक ऐतिहासिक कदम उत्तराखण्ड सत्य,रुद्रपुर किसी भी शहर का ढांचा उसकी प्रगति की कहानी कहता है, लेकिन रुद्रपुर जैसे तेजी से बढ़ते औद्योगिक केंद्र के लिए विकास का अर्थ केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि अवरुद्ध पड़ी व्यवस्थाओं को गति देना भी है। रुद्रपुर की जनता लंबे समय से जिस यातायात की समस्या से जूझ रही थी, उसे जड़ से मिटाने के लिए महापौर विकास शर्मा ने एक ऐसा मास्टर स्ट्रोक खेला है, जो आने वाले दशकों तक शहर की लाइफलाइन माना जाएगा।…
