Close Menu
    What's Hot

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाबी गौरव सम्मेलन में सिख समाज के योगदान को नमन

    September 13, 2026

    रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित, मनोज गावा अध्यक्ष

    September 13, 2026

    सिख-पंजाबी समीकरण पर भाजपा की नजर

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाबी गौरव सम्मेलन में सिख समाज के योगदान को नमन
    • रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित, मनोज गावा अध्यक्ष
    • सिख-पंजाबी समीकरण पर भाजपा की नजर
    • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अब पैसे की बाधा नहीं
    • 500 करोड़ के बकाये ने बढ़ाई तल्खी, आर-पार के मूड में राइस मिलर्स
    • ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश से बिगड़े हालात, जसपुर में 2 बच्चों का रेस्क्यू; बाजपुर में 300 घर प्रभावित
    • हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, BJP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप
    • उत्तराखंड राइस मिलर्स का बड़ा फैसला, मांगें पूरी नहीं हुईं तो नए सत्र में सरकारी अनुबंध नहीं करेंगे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, BJP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप

      September 5, 2026

      नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही: 95 की मौत, करीब 500 लापता; 133 भारतीय नागरिक भी शामिल

      August 27, 2026

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026

      बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

      June 27, 2026

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026
    • उत्तराखंड

      भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाबी गौरव सम्मेलन में सिख समाज के योगदान को नमन

      September 13, 2026

      500 करोड़ के बकाये ने बढ़ाई तल्खी, आर-पार के मूड में राइस मिलर्स

      September 13, 2026

      ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश से बिगड़े हालात, जसपुर में 2 बच्चों का रेस्क्यू; बाजपुर में 300 घर प्रभावित

      September 7, 2026

      उत्तराखंड राइस मिलर्स का बड़ा फैसला, मांगें पूरी नहीं हुईं तो नए सत्र में सरकारी अनुबंध नहीं करेंगे

      September 5, 2026

      नितिन नवीन परखेंगे भाजपा की चुनावी जमीन

      September 5, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » 500 करोड़ के बकाये ने बढ़ाई तल्खी, आर-पार के मूड में राइस मिलर्स
    उत्तराखंड

    500 करोड़ के बकाये ने बढ़ाई तल्खी, आर-पार के मूड में राइस मिलर्स

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यSeptember 13, 2026No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    वर्षों से अटके भुगतान को लेकर जिलेभर के राइस मिलर्स मुखर, आगामी धान खरीद सत्र से पहले सरकार पर बढ़ा दबाव
    छह लाख क्विंटल चावल का उठान भी अटका, बढ़ते खर्च के बीच कस्टम मिलिंग चार्ज 80 रुपये करने की मांग, धान खरीद व्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर

    रुद्रपुर। तराई की अर्थव्यवस्था और सरकारी धान खरीद व्यवस्था की अहम कड़ी माने जाने वाले राइस मिलर्स का वर्षों से लंबित भुगतान अब बड़े मुद्दे का रूप लेने लगा है। वर्ष 2019 से 2025 तक करीब 500 करोड़ रुपये का भुगतान अटकने और बीते सत्र का करीब छह लाख क्विंटल चावल उठान के इंतजार में होने से जिलेभर के राइस मिलर्स मुखर हो गए हैं। बढ़ते बैंकिंग दायित्व, बिजली, मजदूरी और मिल संचालन के खर्च के बीच करोड़ों की पूंजी फंसने से नाराज मिलर्स अब सरकार से आर-पार की लड़ाई के मूड में दिखाई दे रहे हैं। सबसे अहम बात यह है कि एसोसिएशन ने समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं होने पर आगामी धान खरीद सत्र 2026-27 में सरकारी अनुबंध करने में असमर्थता जताकर सरकार की चिंता बढ़ा दी है।
    ऊधम सिंह नगर प्रदेश के प्रमुख धान उत्पादक जिलों में शामिल है और यहां सरकारी खरीद के बाद धान की कस्टम मिलिंग में राइस मिलों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में खरीद सत्र से ठीक पहले राइस मिलर्स की बढ़ती नाराजगी केवल कारोबारियों के भुगतान तक सीमित मामला नहीं रह गई है। मिलर्स अपने रुख पर कायम रहते हैं तो आने वाले खरीद सत्र की व्यवस्थाओं पर भी इसका असर पड़ सकता है।
    उत्तराखंड प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान गर्ग के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रें से बड़ी संख्या में राइस मिलर्स कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के िखलाफ प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में वर्षों से लंबित भुगतान जारी करने के साथ चावल का उठान, मंडी शुल्क की प्रतिपूर्ति और कस्टम मिलिंग चार्ज बढ़ाने सहित कई मांगें उठाई गईं।
    राइस मिलर्स का सबसे बड़ा मुद्दा वर्षों से अटका भुगतान है। एसोसिएशन का दावा है कि वर्ष 2019 से 2025 तक करीब 500 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित चला आ रहा है। मिलर्स का कहना है कि सरकारी व्यवस्था के तहत धान की मिलिंग करने के बावजूद भुगतान के लिए वर्षों इंतजार करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर उनकी कार्यशील पूंजी पर पड़ रहा है। बैंक ऋण और ब्याज का बोझ अलग है, जबकि मिलों के रोजमर्रा के खर्च लगातार बढ़ रहे हैं।
    पुराना भुगतान ही नहीं, बीते खरीद सत्र की देनदारियां भी मिलर्स की परेशानी बढ़ा रही हैं। एसोसिएशन के अनुसार वर्ष 2025-26 का करीब छह लाख क्विंटल चावल अभी उठान के लिए लंबित है। मिलों और गोदामों में चावल पड़ा रहने से नई फसल के लिए भंडारण और संचालन की समस्या भी पैदा हो सकती है। मिलर्स ने सरकार से लंबित चावल का तत्काल उठान कराने और उससे संबंधित भुगतान निर्धारित समय में जारी करने की मांग की है।
    कस्टम मिलिंग चार्ज को लेकर भी राइस मिलर्स की नाराजगी गहरी है। एसोसिएशन का कहना है कि करीब 12 वर्षों से मिलिंग चार्ज में खर्च के अनुपात में उचित बढ़ोतरी नहीं हुई है। इस दौरान बिजली की दरों, श्रमिकों की मजदूरी, मशीनरी, परिवहन, मरम्मत और रखरखाव सहित लगभग हर मद में लागत बढ़ी है। मिलर्स ने कस्टम मिलिंग चार्ज 80 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। इसके समर्थन में छत्तीसगढ़ में विपणन वर्ष 2026-27 के लिए राइस मिलर्स को 80 रुपये प्रति क्विंटल कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन दिए जाने का हवाला भी दिया गया है।
    मंडी शुल्क एवं उसकी प्रतिपूर्ति की व्यवस्था में भी बदलाव की मांग उठी है। मिलर्स चाहते हैं कि आगामी धान खरीद सत्र से मंडी शुल्क का भुगतान संबंधित विभाग सीधे मंडी समिति को करे। उनका तर्क है कि पहले मिलर्स से राशि जमा कराने और बाद में प्रतिपूर्ति की व्यवस्था के कारण उनकी अतिरिक्त पूंजी लंबे समय तक फंसी रहती है।
    प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान गर्ग का कहना है कि समस्या अब ऐसी स्थिति में पहुंच गई है, जहां मिलर्स के लिए चुप रहना संभव नहीं है। वर्षों से करोड़ों रुपये का भुगतान फंसा है, जबकि बैंक का ब्याज और मिल संचालन का खर्च लगातार देना पड़ रहा है। सरकार से बार-बार समाधान की मांग की गई, लेकिन हालात में अपेक्षित बदलाव नहीं आया।
    उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित भुगतान जारी करने के साथ अन्य समस्याओं का शीघ्र और समयबद्ध समाधान नहीं किया गया तो प्रदेश के राइस मिलर्स आगामी धान खरीद सत्र 2026-27 के सरकारी अनुबंध करने की स्थिति में नहीं होंगे। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
    प्रदर्शन में गगन गर्ग, अमित जिंदल, राजेंद्र गुप्ता, देवी शंकर अग्रवाल, पंकज बांगा, राजेश बंसल, प्रवेश अग्रवाल, श्याम गर्ग, अजय बंसल, हिमांशु जैन, राजकुमार और सचिन अग्रवाल सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रें से बड़ी संख्या में राइस मिलर्स एवं एसोसिएशन पदाधिकारी शामिल हुए।

    मिलर्स पीछे हटे तो सरकार के सामने खड़ी हो सकती है नई चुनौती
    तराई में धान की सरकारी खरीद केवल क्रय केंद्रों पर किसानों से उपज खरीद लेने तक सीमित नहीं है। खरीद के बाद धान को चावल में बदलकर निर्धारित व्यवस्था के तहत उपलब्ध कराने में राइस मिलों की अहम भूमिका रहती है। यही कारण है कि आगामी धान खरीद सत्र से पहले मिलर्स की नाराजगी को सामान्य कारोबारी विवाद मानकर नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा। वर्षों का भुगतान अटकने, लाखों क्विंटल चावल का उठान लंबित रहने और लगातार बढ़ती संचालन लागत के बीच मिलर्स ने यदि वास्तव में सरकारी अनुबंध से दूरी बनाई तो इसका असर पूरी खरीद श्रृंखला पर दिखाई दे सकता है। धान की आवक के समय खरीद, भंडारण और मिलिंग के बीच तालमेल बनाए रखना चुनौती बन सकता है और इसका अप्रत्यक्ष असर किसानों तक भी पहुंचने की आशंका रहेगी। यही वजह है कि खरीद सत्र शुरू होने से पहले सरकार और राइस मिलर्स के बीच लंबित मुद्दों का समाधान अब और महत्वपूर्ण हो गया है। इस बार मिलर्स की चेतावनी साफ हैकृपुराने बकाये और मौजूदा समस्याओं का हल निकले बिना नई जिम्मेदारी उठाना उनके लिए मुश्किल होगा।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाबी गौरव सम्मेलन में सिख समाज के योगदान को नमन

    September 13, 2026

    सिख-पंजाबी समीकरण पर भाजपा की नजर

    September 13, 2026

    ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश से बिगड़े हालात, जसपुर में 2 बच्चों का रेस्क्यू; बाजपुर में 300 घर प्रभावित

    September 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाबी गौरव सम्मेलन में सिख समाज के योगदान को नमन

    By उत्तराखंड सत्यSeptember 13, 20260

    सिख पंजाबी समाज ने पुरुषार्थ से तराई को बनाया समृद्धः नितिन विभाजन की पीड़ा से…

    रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित, मनोज गावा अध्यक्ष

    September 13, 2026

    सिख-पंजाबी समीकरण पर भाजपा की नजर

    September 13, 2026

    प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अब पैसे की बाधा नहीं

    September 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाबी गौरव सम्मेलन में सिख समाज के योगदान को नमन

    September 13, 2026

    रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित, मनोज गावा अध्यक्ष

    September 13, 2026

    सिख-पंजाबी समीकरण पर भाजपा की नजर

    September 13, 2026

    प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अब पैसे की बाधा नहीं

    September 13, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाबी गौरव सम्मेलन में सिख समाज के योगदान को नमन

    September 13, 2026

    रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित, मनोज गावा अध्यक्ष

    September 13, 2026

    सिख-पंजाबी समीकरण पर भाजपा की नजर

    September 13, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.