Author: उत्तराखंड सत्य

देहरादून। भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह (Joint Working Group) की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है। 20 और 21 अगस्त को होने वाली इस बैठक में दोनों देशों के अधिकारी सीमा प्रबंधन, सीमा से जुड़े विवादों और द्विपक्षीय व्यापार समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। बैठक के पहले दौर में भारत के गृह मंत्रालय, आईटीबीपी, एसएसबी और सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारी शामिल हुए हैं। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बैठक के चार दौर प्रस्तावित हैं। सीमा विवाद और पुराने नक्शों पर होगी चर्चा बैठक में सीमा…

Read More

काशीपुर। काशीपुर के प्रतापपुर क्षेत्र में कार के अंदर खून से लथपथ मिले 24 वर्षीय टेंट व्यापारी संजीव कुमार की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जांच में मृतक की पत्नी निशा और उसके साथ दुकान पर काम करने वाले दो किशोरों की कथित संलिप्तता सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी और एक किशोर के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध था और पति-पत्नी के बीच लगातार हो रहे विवाद के चलते संजीव की हत्या की साजिश रची गई। बर्थडे पार्टी के बहाने रामनगर ले गए एसएसपी अजय गणपति के अनुसार, 16 अगस्त को एक किशोर…

Read More

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में हथियारबंद बदमाशों ने देर रात एक ऑफिस में घुसकर सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दिया। मंडी चौकी क्षेत्र के गोरापड़ाव में हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए बदमाशों की तलाश में कई टीमें सक्रिय कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक, करीब 10 से 12 हथियारबंद बदमाश ऑफिस में पहुंचे और वहां मौजूद लोगों को बंदूक के बल पर डराकर लूटपाट की। बदमाश कथित तौर पर करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की दो चेन और 12 मोबाइल फोन लेकर फरार हो…

Read More

अभिषेक प्रकरण में करीबी के परिजन के बजाय पीड़ित परिवार का दिया साथ रुद्रपुर। राजनीति में जनप्रतिनिधियों के सामने सबसे कठिन परिस्थितियां तब आती हैं, जब किसी संवेदनशील मामले में व्यक्तिगत संबंध और सार्वजनिक जिम्मेदारी आमने-सामने खड़े हो जाएं। रुद्रपुर के चर्चित अभिषेक वाल्मीकि प्रकरण में महापौर विकास शर्मा की भूमिका इसी कसौटी पर देखी जा रही है। हादसे में आरोपी पक्ष से जुड़े लोगों से उनके करीबी संबंध होने के बावजूद महापौर ने पूरे घटनाक्रम में पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने का रास्ता चुना। हादसे के बाद से लेकर अभिषेक के उपचार और उसके निधन तक उनकी सक्रियता…

Read More

उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी पहल, घर बैठे मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग युवा शक्ति को अवसर देने की दिशा में राज्य सरकार का महत्वपूर्ण कदम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिलेगा नया मंच मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 जल्द होगी शुरू देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ अब धरातल पर उतरने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस योजना को पहले ही अनुमोदन प्रदान कर चुके हैं और अब योजना…

Read More

आज के विद्यार्थी ही भविष्य में उत्तराखंड और देश का नेतृत्व करेंगेः धामी युवा विद्यार्थी मंथनः प्रदेशभर के 2828 विद्यालयों के तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों ने वर्चुअल माध्यम से लिया हिस्सा देहरादून। उत्तराखंड के भविष्य को लेकर विद्यार्थियों की सोच और उनके सुझाव अब सरकारी नीतियों का हिस्सा बनेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनके सुझावों को गंभीरता से लिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन पोर्टल का शुभारंभ किया। साथ ही कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों…

Read More

विपिन चड्डा बने प्रधान,शामलाल चड्डा चेयरमैन विशेष बैठक में सर्वसम्मति से हुआ नई कार्यकारिणी का गठन, बिरादरी की एकता, सेवा और विकास को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प जालंधर। चड्डा बिरादरी रजिस्टर्ड की विशेष बैठक रविवार, 9 अगस्त 2026 को श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिरादरी के प्रधान श्री विपिन चड्डा बब्बी ने की। बैठक में बिरादरी के सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपते हुए बिरादरी की एकता, सामाजिक सेवा और संगठन को मजबूत करने पर विशेष…

Read More

शहीदों को नमन, प्रतिभाओं का सम्मान, युवा, सैनिक और विकास योजनाओं पर सरकार का फोकस देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर शहीदों और देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर जवानों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करने के साथ पुलिस के 14 अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर…

Read More

महापौर विकास शर्मा ने अधिकारियों के साथ पुनर्वास स्थल का किया निरीक्षण बोले- किसी भी व्यापारी की आजीविका प्रभावित नहीं होने देंगे रुद्रपुर। काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण के साथ प्रभावित व्यापारियों के सम्मानजनक पुनर्वास की दिशा में नगर निगम और जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। बुधवार को महापौर विकास शर्मा ने अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, उप जिलाधिकारी मनीष कुमार समेत अन्य अधिकारियों के साथ इंडेन गैस एजेंसी के निकट प्रस्तावित पुनर्वास स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। साथ ही गैस एजेंसी को स्थानांतरित करने के लिए खानपुर और फुलसुंगा क्षेत्र में वैकल्पिक…

Read More