Close Menu
    What's Hot

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा
    • पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन
    • देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं
    • पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद
    • देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली
    • लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक शिव अरोरा ने की बैठक
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा स्थगित
    • रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के आवास पहुंचे दिल्ली के विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      SBI में डेटा लीक से हड़कंप! 3,897 ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर उजागर, जानें बैंक ने क्या कहा

      October 21, 2026

      26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन बैंक बंद! SBI ने ग्राहकों को दी जरूरी सलाह

      September 21, 2026

      अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल

      September 18, 2026

      UPI Payment पर MDR चार्ज की खबर से मचा हड़कंप! ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.40% शुल्क? जानिए पूरा सच

      September 16, 2026

      हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, BJP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप

      September 5, 2026
    • उत्तराखंड

      उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

      November 3, 2026

      देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

      November 2, 2026

      पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद

      November 2, 2026

      देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली

      November 1, 2026

      लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक शिव अरोरा ने की बैठक

      October 31, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » सिख-पंजाबी समीकरण पर भाजपा की नजर
    ऊधम सिंह नगर

    सिख-पंजाबी समीकरण पर भाजपा की नजर

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यSeptember 13, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    2027 की चुनावी बिसात पर तराई के सामाजिक समीकरण अहम
    पंजाबी गौरव सम्मेलन के बहाने सीधा संवाद, नितिन नबीन ने सिख विरासत और योगदान को रखा भाषण के केंद्र में

    रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच रुद्रपुर में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन को केवल सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजन के रूप में नहीं देखा जा रहा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जिस तरह अपने भाषण का बड़ा हिस्सा पंजाबी-सिख समाज के संघर्ष, तराई के विकास में उसके योगदान और सिख आस्था से जुड़े केंद्र सरकार के फैसलों पर केंद्रित रखा, उसे तराई के प्रभावशाली पंजाबी-सिख समाज से राजनीतिक संवाद मजबूत करने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है।
    तराई का चुनावी गणित भाजपा के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने के बावजूद ऊधमसिंह नगर में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी। जिले की नौ सीटों में कांग्रेस ने पांच और भाजपा ने चार सीटें जीती थीं। खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हार ने भी तराई के सियासी समीकरणों की अहमियत बढ़ा दी थी। ऐसे में 2027 से काफी पहले इस क्षेत्र में संगठन और सामाजिक संपर्क बढ़ाना भाजपा की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
    पंजाबी गौरव सम्मेलन में नितिन नबीन ने विभाजन की पीड़ा से अपनी बात जोड़ते हुए कहा कि अपना सब कुछ छोड़कर तराई पहुंचे पंजाबी-सिख परिवारों ने मेहनत और पुरुषार्थ से खेत आबाद किए, कारोबार खड़े किए और इस क्षेत्र को समृद्ध बनाया। आज तराई उत्तराखंड के अन्न भंडार के रूप में पहचानी जाती है तो इसमें इस समाज का बड़ा योगदान है। इस संदेश के जरिए उन्होंने सीधे उस इतिहास और भावनात्मक जुड़ाव को छूने की कोशिश की, जो तराई के पंजाबी-सिख समाज की पहचान से जुड़ा है।
    राष्ट्रीय अध्यक्ष के भाषण में मुद्दों का चयन भी राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। नानकमत्ता साहिब और हेमकुंड साहिब से लेकर करतारपुर कॉरिडोर, वीर बाल दिवस, 1984 के सिख विरोधी दंगे और अफगानिस्तान से गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूपों को भारत लाने तक कई ऐसे विषय उन्होंने उठाए जो सीधे सिख समाज की आस्था और भावनाओं से जुड़े हैं। इसके साथ उन्होंने हेमकुंड साहिब रोपवे को धार्मिक आस्था और विकास से जोड़कर केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं का संदेश दिया।
    इस पूरे समीकरण में किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि भी महत्वपूर्ण है। तीन कृषि कानूनों के िखलाफ चले आंदोलन में ऊधमसिंह नगर के किसानों, विशेषकर पंजाबी-सिख समाज की सक्रिय भागीदारी रही थी। आंदोलन का असर तराई की राजनीति में भी महसूस किया गया था। ऐसे में भाजपा के लिए इस वर्ग के साथ निरंतर संवाद बनाए रखना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    नितिन नबीन ने पंजाब और युवाओं में नशे की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने पंजाबी और सिख समाज से नशामुक्ति अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने की अपील की। इससे भाषण केवल अतीत और धार्मिक भावनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज से जुड़े मौजूदा सामाजिक सवाल को भी छुआ गया।
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उनकी कार्यशैली की सराहना के भी राजनीतिक मायने हैं। धामी की राजनीतिक जड़ें खटीमा से जुड़ी हैं और 2022 की हार के बाद यह क्षेत्र भाजपा के लिए विशेष महत्व रखता है। ऐसे में पंजाबी गौरव सम्मेलन के मंच से संगठन, सरकार और समाज के बीच एक साथ संवाद स्थापित करने का प्रयास स्पष्ट नजर आया।
    कुल मिलाकर सम्मेलन ने यह संकेत जरूर दिया कि 2027 की तैयारी में भाजपा तराई के सामाजिक समीकरणों को लेकर अभी से सक्रिय है। 2022 में जिले के परिणाम और किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि को देखते हुए पंजाबी-सिख समाज से बढ़ता संवाद आने वाले चुनावी दौर में भाजपा की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है।

    2022 का नतीजा क्यों बढ़ाता है तराई की अहमियत
    उत्तराखंड में 2022 में भाजपा ने 70 में 47 सीटें जीतकर सरकार बनाई, लेकिन ऊधमसिंह नगर में कांग्रेस भाजपा से आगे रही। जिले की नौ में पांच सीटें कांग्रेस और चार भाजपा के खाते में गई थीं। कांग्रेस ने खटीमा, नानकमत्ता, किच्छा, बाजपुर और जसपुर जीता, जबकि भाजपा को रुद्रपुर, काशीपुर, गदरपुर और सितारगंज में जीत मिली। खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हार ने तराई के चुनावी समीकरण को और महत्वपूर्ण बना दिया था। 2027 से पहले हारी सीटों पर भाजपा का माइक्रो-मैनेजमेंट इसी पिछले परिणाम की गंभीरता को दर्शाता है।

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    बेहड़ की रणनीति के आगे बेदम हुए शुक्ला!

    October 10, 2026

    सड़क चौड़ीकरण की जद में आए मंदिरों का होगा भव्य पुनर्निर्माणः विकास शर्मा

    October 10, 2026

    किसानों को मुआवजा और पैकेज दिलाने की पहल करेंगे महापौर

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    By उत्तराखंड सत्यNovember 3, 20260

    देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद

    November 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद

    November 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand. Design By: HaldwaniCity.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.