रुद्रपुर। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के निज आवास पर दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा सीट से विधायक तरविंदर सिंह मारवाह के आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा और विधायक तरविंदर सिंह मारवाह के बीच समसामयिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने मुलाकात के दौरान विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, युवराज सिंह विर्क, राजेंद्र खैरा, बलविंदर सिंह और मोहित कक्कड़ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विधायक शिव अरोरा के आवास पर हुई इस मुलाकात को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


