Close Menu
    What's Hot

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाबी गौरव सम्मेलन में सिख समाज के योगदान को नमन

    September 13, 2026

    रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित, मनोज गावा अध्यक्ष

    September 13, 2026

    सिख-पंजाबी समीकरण पर भाजपा की नजर

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाबी गौरव सम्मेलन में सिख समाज के योगदान को नमन
    • रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित, मनोज गावा अध्यक्ष
    • सिख-पंजाबी समीकरण पर भाजपा की नजर
    • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अब पैसे की बाधा नहीं
    • 500 करोड़ के बकाये ने बढ़ाई तल्खी, आर-पार के मूड में राइस मिलर्स
    • ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश से बिगड़े हालात, जसपुर में 2 बच्चों का रेस्क्यू; बाजपुर में 300 घर प्रभावित
    • हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, BJP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप
    • उत्तराखंड राइस मिलर्स का बड़ा फैसला, मांगें पूरी नहीं हुईं तो नए सत्र में सरकारी अनुबंध नहीं करेंगे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, BJP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप

      September 5, 2026

      नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही: 95 की मौत, करीब 500 लापता; 133 भारतीय नागरिक भी शामिल

      August 27, 2026

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026

      बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

      June 27, 2026

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026
    • उत्तराखंड

      भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाबी गौरव सम्मेलन में सिख समाज के योगदान को नमन

      September 13, 2026

      500 करोड़ के बकाये ने बढ़ाई तल्खी, आर-पार के मूड में राइस मिलर्स

      September 13, 2026

      ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश से बिगड़े हालात, जसपुर में 2 बच्चों का रेस्क्यू; बाजपुर में 300 घर प्रभावित

      September 7, 2026

      उत्तराखंड राइस मिलर्स का बड़ा फैसला, मांगें पूरी नहीं हुईं तो नए सत्र में सरकारी अनुबंध नहीं करेंगे

      September 5, 2026

      नितिन नवीन परखेंगे भाजपा की चुनावी जमीन

      September 5, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाबी गौरव सम्मेलन में सिख समाज के योगदान को नमन
    उत्तराखंड

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाबी गौरव सम्मेलन में सिख समाज के योगदान को नमन

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यSeptember 13, 2026No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    सिख पंजाबी समाज ने पुरुषार्थ से तराई को बनाया समृद्धः नितिन
    विभाजन की पीड़ा से तराई की समृद्धि तक, सिख-पंजाबी समाज ने लिखी पुरुषार्थ की गाथारू नितिन नबीन

    रुद्रपुर। विभाजन की पीड़ा, विस्थापन का संघर्ष और उसके बाद अपने पुरुषार्थ से उत्तराखंड की तराई को समृद्ध बनाने में पंजाबी-सिख समाज के योगदान को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राष्ट्र निर्माण की प्रेरक गाथा बताया। रुद्रपुर के आर्क होटल में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन में उन्होंने सिख समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से लेकर देश की आजादी, सरहदों की सुरक्षा, कृषि, व्यापार और सामाजिक सेवा तक के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि इस समाज के त्याग और परिश्रम को देश कभी भुला नहीं सकता।
    सम्मेलन में तराई के विभिन्न क्षेत्रें से पहुंचे पंजाबी और सिख समाज के लोगों को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि 1947 का विभाजन इस समाज के लिए ऐसी त्रसदी लेकर आया, जिसमें हजारों परिवारों को अपनी जन्मभूमि, घर-बार और संपत्ति तक छोड़नी पड़ी। विपरीत परिस्थितियों में बड़ी संख्या में परिवार तराई क्षेत्र में आकर बसे। उनके सामने नए सिरे से जीवन खड़ा करने की चुनौती थी, लेकिन उन्होंने निराशा के बजाय मेहनत और पुरुषार्थ को अपना आधार बनाया। खेतों को आबाद किया, कारोबार स्थापित किए और धीरे-धीरे इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी।
    उन्होंने कहा कि आज ऊधमसिंह नगर और पूरी तराई जिस कृषि समृद्धि के लिए पहचानी जाती है, उसके पीछे पंजाबी और सिख किसानों का बड़ा योगदान है। हरित क्रांति के दौर में भी यहां के किसानों ने अपनी मेहनत और आधुनिक कृषि पद्धतियों के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज तराई उत्तराखंड के अन्न भंडार के रूप में स्थापित है तो इस उपलब्धि की नींव में उन परिवारों का संघर्ष और परिश्रम भी शामिल है, जो विभाजन के बाद यहां आकर बसे थे।
    नितिन नबीन ने उत्तराखंड की सिख धार्मिक विरासत का भी विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने नानकमत्ता साहिब की पावन धरती, गुरु परंपरा और यहां मौजूद ऐतिहासिक विरासत को नमन करते हुए कहा कि हेमकुंड साहिब, नानकमत्ता साहिब और रीठा साहिब जैसे धार्मिक स्थल देवभूमि की आध्यात्मिक पहचान को और समृद्ध करते हैं। पटना साहिब से अपने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु परंपरा से जुड़े उत्तराखंड के इन पवित्र स्थलों पर आना उनके लिए विशेष अनुभूति है।
    उन्होंने काशीपुर, बाजपुर, सितारगंज, खटीमा, गदरपुर और जसपुर सहित पूरी तराई में बसे पंजाबी-सिख समाज का उल्लेख करते हुए कहा कि इस समाज ने कृषि तक ही स्वयं को सीमित नहीं रखा। उद्योग, व्यापार, शिक्षा, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रें में भी अपनी अलग पहचान बनाई और उत्तराखंड की सामाजिक-सांस्कृतिक संरचना को मजबूत किया।
    राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिख समाज के बलिदान और सेवा भाव को भी सम्मेलन का प्रमुख विषय बनाया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश की सीमाओं की रक्षा तक सिख वीरों की कुर्बानियों का इतिहास गौरव से भरा है। सेवा और भाईचारे की परंपरा इस समाज की विशिष्ट पहचान रही है। गुरुद्वारों में लंगर से लेकर प्राकृतिक आपदाओं और संकट के समय मानव सेवा तक सिख समाज ने बार-बार यह साबित किया है कि उसके लिए मानवता और राष्ट्र सर्वाेपरि हैं।
    सिख समाज की ऐतिहासिक पीड़ाओं का जिक्र करते हुए नितिन नबीन ने 1984 के सिख विरोधी दंगों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि निर्दाेष सिख परिवारों के साथ उस दौर में जो हुआ, उसका दर्द आज भी समाप्त नहीं हुआ है। लंबे समय तक पीड़ित परिवार न्याय की प्रतीक्षा करते रहे। उन्होंने केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के दौरान वर्ष 2015 में एसआईटी के गठन का उल्लेख करते हुए कहा कि 1984 की त्रसदी को न देश भुला सकता है और न भाजपा उस अन्याय को भुलाएगी।
    सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिख आस्था से जुड़े फैसलों का जिक्र भी प्रमुखता से हुआ। नितिन नबीन ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर को वर्षों पुरानी धार्मिक आकांक्षा की पूर्ति बताते हुए कहा कि लंबे समय तक भारतीय श्रद्धालु सीमा से दूरबीन के जरिए करतारपुर साहिब के दर्शन करते थे। कॉरिडोर खुलने से श्रद्धालुओं को उस पवित्र धरती तक पहुंचने का अवसर मिला।
    उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में राष्ट्रीय पहचान देने और अफगानिस्तान के संकट के दौरान सिख परिवारों तथा श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूपों को सुरक्षित भारत लाने के प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में उत्पीड़न झेलने वाले हिंदू-सिख समुदाय के प्रति भारत का दृष्टिकोण केवल शरण देने का नहीं, बल्कि उन्हें अपनी मिट्टðी की संतान मानकर सम्मान देने का है।
    उत्तराखंड में धार्मिक कनेक्टिविटी को लेकर उन्होंने हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि कठिन यात्रा के कारण अभी बड़ी संख्या में बुजुर्ग श्रद्धालु हेमकुंड साहिब जाने की इच्छा पूरी नहीं कर पाते। रोपवे परियोजना पूरी होने के बाद यात्रा सुगम होगी और श्रद्धालुओं के लिए यह बड़ी सुविधा बनेगी।
    नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकास की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास हो रहा है। विकास के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी प्रदेश की पहचान को मजबूत कर रहा है।
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंजाबी और सिख समाज को उत्तराखंड की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण सहभागी बताते हुए कहा कि तराई की कृषि, उद्योग, व्यापार और सामाजिक जीवन में इस समाज की अमिट छाप है। विस्थापन की पीड़ा के बाद अपनी मेहनत से नई पहचान खड़ी करने वाले परिवारों ने उत्तराखंड की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ताकत उसकी सामाजिक एकता, भाईचारा और सभी समुदायों की सहभागिता है।
    सम्मेलन का शुभारंभ अमर शहीद सरदार ऊधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करने, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरविंदर सिंह विर्क ने की। आयोजन की व्यवस्थाओं में गुरविंदर सिंह चंडोक और रोशन अरोड़ा की प्रमुख भूमिका रही। सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्टð, सांसद अजय भट्टð, प्रदेश पदाधिकारी, मंत्री, विधायक, महापौर विकास शर्मा सहित तराई क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और पंजाबी-सिख समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    सिख-पंजाबी समीकरण पर भाजपा की नजर

    September 13, 2026

    500 करोड़ के बकाये ने बढ़ाई तल्खी, आर-पार के मूड में राइस मिलर्स

    September 13, 2026

    ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश से बिगड़े हालात, जसपुर में 2 बच्चों का रेस्क्यू; बाजपुर में 300 घर प्रभावित

    September 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाबी गौरव सम्मेलन में सिख समाज के योगदान को नमन

    By उत्तराखंड सत्यSeptember 13, 20260

    सिख पंजाबी समाज ने पुरुषार्थ से तराई को बनाया समृद्धः नितिन विभाजन की पीड़ा से…

    रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित, मनोज गावा अध्यक्ष

    September 13, 2026

    सिख-पंजाबी समीकरण पर भाजपा की नजर

    September 13, 2026

    प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अब पैसे की बाधा नहीं

    September 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाबी गौरव सम्मेलन में सिख समाज के योगदान को नमन

    September 13, 2026

    रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित, मनोज गावा अध्यक्ष

    September 13, 2026

    सिख-पंजाबी समीकरण पर भाजपा की नजर

    September 13, 2026

    प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अब पैसे की बाधा नहीं

    September 13, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाबी गौरव सम्मेलन में सिख समाज के योगदान को नमन

    September 13, 2026

    रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित, मनोज गावा अध्यक्ष

    September 13, 2026

    सिख-पंजाबी समीकरण पर भाजपा की नजर

    September 13, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.