रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति के आदेशानुसार पुलिस लाइन रुद्रपुर में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान पुलिस जवानों ने अनुशासन, शारीरिक दक्षता और फिटनेस को बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के शारीरिक अभ्यास किए।
परेड के दौरान जवानों द्वारा शस्त्राभ्यास भी किया गया। अधिकारियों ने जवानों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन एवं शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके अलावा पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार एवं विभिन्न कार्यालयों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड के रखरखाव और अपडेशन की स्थिति देखी गई। संबंधित कर्मचारियों को सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के लिए सख्त निर्देश दिए।
साप्ताहिक परेड का उद्देश्य पुलिस कर्मियों में अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और कार्यक्षमता को बनाए रखना है।


