पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर रुद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ता गांधी पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद पार्क एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता और जनसेवा का संदेश दिया।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सेवा और अंत्योदय को अपने जीवन का आधार बनाया। उनके विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, भाजपा नेत्री मीना शर्मा, प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, जिला प्रकोष्ठ संयोजक राजेश तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत, जिला सह कार्यालय मंत्री सुरेंद्र चौधरी, किरण विर्क, पार्षद पवन राना, पार्षद बीनू सिंह, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


