- ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक
- किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
- सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन
- जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प
- किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति के मायने
- अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास
- राजकुमार ठुकराल का EXCLUSIVE इंटरव्यू | राजकुमार ठुकराल ने खोले कई राज! खुलकर बोले पूर्व विधायक | USTV rudrapur
- अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल
Author: उत्तराखंड सत्य
कृष्णमय हुआ शहर, सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब पांच मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा में मनमोहक झांकियों ने मोहा मन, जय श्रीकृष्ण के उद्घोष से गूंजे प्रमुख मार्ग जगह-जगह पुष्पवर्षा और प्रसाद वितरण से स्वागत, जनप्रतिनिधि-सामाजिक संगठन भी हुए एक मंच पर रुद्रपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उल्लास में इस बार रुद्रपुर एक अलग ही रंग में नजर आया। श्री सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में वर्षों से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पांच मंदिर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को कृष्णमय कर दिया। हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब सड़कों पर उमड़ा तो राधा-कृष्ण और…
विधायक निधि खर्च करने में राणा अव्वल, आर्य सबसे पीछे ऊधमसिंह नगर में जून तक 68 प्रतिशत निधि खर्च, सौरभ दूसरे और चीमा तीसरे स्थान पर जिले के नौ विधायकों को मिले 213-.5 करोड़, अब तक 145.86 करोड़ खर्च रूद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के विधायकों का विधायक निधि खर्च का रिपोर्ट कार्ड सामने आया है। जून 2026 तक जिले में कुल उपलब्ध विधायक निधि का करीब 68 प्रतिशत खर्च हुआ है। इसमें नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा 74 प्रतिशत निधि खर्च कर पहले स्थान पर हैं, जबकि बाजपुर विधायक यशपाल आर्य 55 प्रतिशत खर्च के साथ सबसे निचले पायदान पर…
मिशन विधानसभा की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड दौरा दो माह बाद फिर उत्तराखंड पहुंचेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष, कमजोर सीटों से सामाजिक समीकरण तक होगी पड़ताल विपक्ष की बढ़ती सक्रियता और नए सियासी नैरेटिव के बीच संगठन की जमीनी तैयारी का भी होगा हिसाब देहरादून। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आगामी उत्तराखंड दौरा महज संगठनात्मक प्रवास नहीं, बल्कि चुनाव से पहले पार्टी की जमीनी ताकत और कमजोर कड़ियों की बड़ी पड़ताल माना जा रहा है। करीब दो माह बाद उत्तराखंड आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने पिछली समीक्षा में दिए…
सीएम तक पहुंची पिता की गुहार सीएम के निर्देश पर घर पहुंची चिकित्सकों की टीम, प्रशासन कराएगा जांच और उपचार खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लोहियाहेड में टिक्की खाने के लिए एक दुकान पर रुकना एक परिवार के लिए उम्मीद की नई किरण बन गया। दुकान संचालक रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री को अपने आठ वर्षीय बेटे देव की बीमारी और लंबे समय से चल रहे उपचार की जानकारी दी तो मुख्यमंत्री ने उसके इलाज की व्यवस्था कराने का भरोसा दिया। इसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और चिकित्सकों की टीम बच्चे की जांच के लिए उसके…
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के लिए अब आर-पार की तैयारी मानक पूरे करने की अंतिम कवायद, अधूरी तैयारियों पर विधायक शिव अरोरा ने दिखाई सख्ती रुद्रपुर। वर्षों से इंतजार कर रहे रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के लिए आने वाले कुछ दिन बेहद अहम होने जा रहे हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू कराने की उम्मीद अभी कायम है, लेकिन इसके लिए मेडिकल कॉलेज को पहले नेशनल मेडिकल कमीशन के मानकों की कसौटी पर खरा उतरना होगा। पिछले प्रयास में इंफ्ास्ट्रक्चर संबंधी कमियों के कारण बात नहीं बन सकी थी और अब अंतिम प्रयास के आवेदन से पहले अधूरी तैयारियां…
मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने के आरोप में कैंट कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत छह कांग्रेस नेताओं को नामजद किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कैंट कोतवाली के एसएसआई रवींद्र सिंह नेगी की शिकायत के आधार पर की है। छात्रों के समर्थन में सीएम आवास की ओर पहुंचे कांग्रेस नेता जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय से जुड़े निजी आयुर्वेदिक कॉलेजों के छात्र परीक्षा आयोजित कराने और परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे…
भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रुद्रपुर नगरी में भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। पूरे शहर में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा की कुछ सुंदर एवं मनमोहक तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के सुंदर स्वरूप, आकर्षक झांकियां और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा के दौरान “जय श्री कृष्ण” के जयघोष से पूरी नगरी गुंजायमान…
तिब्बत सीमा से लगे मध्य नेपाल के इलाकों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। बाढ़ और मलबे की चपेट में आने से अब तक 95 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 500 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 133 भारतीय नागरिक और 37 प्रवासी भारतीय भी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आने से रसुवा और धादिंग जिले बुरी तरह प्रभावित हुए। इसके बाद बाढ़ का पानी नुवाकोट और चितवन तक पहुंच गया। कई गांवों और शहरों में…
रुद्रपुर। किच्छा के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश शुक्ला को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राजेश शुक्ला के प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने के बाद भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने में उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका की उम्मीद जताई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह,…
सीसीटीवी, गवाहों और बयानों की पड़ताल के बाद पुलिस ने पारस चुघ की भूमिका विवेचना से हटाई हाईकोर्ट में सरकार ने भी रखी जांच की स्थिति रुद्रपुर। जिस मामले ने 7 अगस्त की रात सड़क हादसे के बाद रुद्रपुर में राजनीतिक और सामाजिक हलचल पैदा कर दी थी, उसकी जांच आगे बढ़ने के साथ कहानी का एक अहम पहलू सामने आया है। सड़क दुर्घटना के बाद पारस चुघ और अन्य लोगों पर लगाए गए मारपीट के आरोपों की पुलिस जांच में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे पारस चुघ की कथित मारपीट में संलिप्तता स्थापित हो सके। सीसीटीवी फुटेज, स्वतंत्र…
