Close Menu
    What's Hot

    रुद्रपुर सड़क हादसा और कथित मारपीट प्रकरण, जांच में नहीं मिला मारपीट का साक्ष्य

    August 23, 2026

    विधानसभा चुनाव से पहले युवा कनेक्ट की बड़ी कवायद

    August 23, 2026

    विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का हाई-वोल्टेज प्लान

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रुद्रपुर सड़क हादसा और कथित मारपीट प्रकरण, जांच में नहीं मिला मारपीट का साक्ष्य
    • विधानसभा चुनाव से पहले युवा कनेक्ट की बड़ी कवायद
    • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का हाई-वोल्टेज प्लान
    • औद्योगिक क्रांतिः 1002 एकड़ भूमि पर आकार ले रहा औद्योगिक भविष्य, निर्माण कार्य शुरू
    • ABVP कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप, देर रात थाने में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन
    • रुद्रपुर में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट गेट पर डटे किसान; नेताओं का मिला साथ मेरी पसंद:
    • नशे के खिलाफ धामी सरकार का बड़ा कदम! उत्तराखंड के 35 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगी एडिक्शन ट्रीटमेंट यूनिट
    • गूगल गुरु हो गए, बुजुर्गों के अनुभव से परहेज! क्या आधुनिकता में खो रही है मोहल्ले की वह संस्कृति?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026

      बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

      June 27, 2026

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026
    • उत्तराखंड

      विधानसभा चुनाव से पहले युवा कनेक्ट की बड़ी कवायद

      August 23, 2026

      विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का हाई-वोल्टेज प्लान

      August 23, 2026

      औद्योगिक क्रांतिः 1002 एकड़ भूमि पर आकार ले रहा औद्योगिक भविष्य, निर्माण कार्य शुरू

      August 23, 2026

      ABVP कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप, देर रात थाने में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

      August 22, 2026

      रुद्रपुर में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट गेट पर डटे किसान; नेताओं का मिला साथ मेरी पसंद:

      August 22, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का हाई-वोल्टेज प्लान
    उत्तराखंड

    विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का हाई-वोल्टेज प्लान

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यAugust 23, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    15 सितंबर के बाद उत्तराखंड में उतरेंगे कांग्रेस के तीन दिग्गज
    राहुल-प्रियंका-खरगे गढ़वाल और कुमाऊं में करेंगे चुनावी दौरे
    दिल्ली में बनी रणनीति अब पहाड़ के मैदान में आजमाने की तैयारी

    देहरादून। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच उत्तराखंड कांग्रेस अब अपने शीर्ष नेतृत्व को मैदान में उतारने की तैयारी में है। 15 सितंबर के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उत्तराखंड का दौरा करेंगे। गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में राष्ट्रीय नेताओं के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है।
    राष्ट्रीय नेतृत्व के दौरे की रणनीति को लेकर बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। बैठक में चुनावी रणनीति के साथ आगामी पार्टी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अनुसार राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के साथ हुई बैठक में चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर मंथन हुआ। बैठक में तय किया गया कि आने वाले समय में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं की सक्रियता उत्तराखंड में बढ़ाई जाएगी।
    राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के प्रस्तावित दौरे को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। कांग्रेस की कोशिश है कि राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी के जरिए प्रदेश में चुनावी माहौल को अपने पक्ष में गति दी जाए और कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा पैदा की जाए। गढ़वाल और कुमाऊं दोनों क्षेत्रें में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है। हालांकि अभी कार्यक्रमों की अंतिम तारीख तय नहीं हुई है। पार्टी की ओर से जल्द ही कार्यक्रमों का विस्तृत कार्यक्रम जारी किए जाने की बात कही गई है।
    उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ राजनीतिक दलों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कांग्रेस के तीन शीर्ष नेताओं का एक साथ प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राहुल गांधी जहां राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष के प्रमुख चेहरे के रूप में चुनावी मुद्दों को धार देने में जुटे हैं, वहीं प्रियंका गांधी की जनसभाएं और खरगे का संगठनात्मक अनुभव कांग्रेस के अभियान को अलग-अलग स्तर पर मजबूती दे सकता है।
    अब देखना यह होगा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के इन दौरों को कांग्रेस किस मुद्दे और किस राजनीतिक संदेश के साथ उत्तराखंड की जनता के बीच लेकर जाती है। गढ़वाल और कुमाऊं में शीर्ष नेताओं की मौजूदगी क्या कांग्रेस के चुनावी अभियान को नई धार दे पाएगी, यही आने वाले दिनों में सबसे बड़ा राजनीतिक सवाल होगा।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    विधानसभा चुनाव से पहले युवा कनेक्ट की बड़ी कवायद

    August 23, 2026

    औद्योगिक क्रांतिः 1002 एकड़ भूमि पर आकार ले रहा औद्योगिक भविष्य, निर्माण कार्य शुरू

    August 23, 2026

    ABVP कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप, देर रात थाने में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

    August 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    ऊधम सिंह नगर

    रुद्रपुर सड़क हादसा और कथित मारपीट प्रकरण, जांच में नहीं मिला मारपीट का साक्ष्य

    By उत्तराखंड सत्यAugust 23, 20260

    सीसीटीवी, गवाहों और बयानों की पड़ताल के बाद पुलिस ने पारस चुघ की भूमिका विवेचना…

    विधानसभा चुनाव से पहले युवा कनेक्ट की बड़ी कवायद

    August 23, 2026

    विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का हाई-वोल्टेज प्लान

    August 23, 2026

    औद्योगिक क्रांतिः 1002 एकड़ भूमि पर आकार ले रहा औद्योगिक भविष्य, निर्माण कार्य शुरू

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    रुद्रपुर सड़क हादसा और कथित मारपीट प्रकरण, जांच में नहीं मिला मारपीट का साक्ष्य

    August 23, 2026

    विधानसभा चुनाव से पहले युवा कनेक्ट की बड़ी कवायद

    August 23, 2026

    विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का हाई-वोल्टेज प्लान

    August 23, 2026

    औद्योगिक क्रांतिः 1002 एकड़ भूमि पर आकार ले रहा औद्योगिक भविष्य, निर्माण कार्य शुरू

    August 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    रुद्रपुर सड़क हादसा और कथित मारपीट प्रकरण, जांच में नहीं मिला मारपीट का साक्ष्य

    August 23, 2026

    विधानसभा चुनाव से पहले युवा कनेक्ट की बड़ी कवायद

    August 23, 2026

    विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का हाई-वोल्टेज प्लान

    August 23, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.