Close Menu
    What's Hot

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा
    • पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन
    • देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं
    • पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद
    • देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली
    • लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक शिव अरोरा ने की बैठक
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा स्थगित
    • रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के आवास पहुंचे दिल्ली के विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      SBI में डेटा लीक से हड़कंप! 3,897 ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर उजागर, जानें बैंक ने क्या कहा

      October 21, 2026

      26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन बैंक बंद! SBI ने ग्राहकों को दी जरूरी सलाह

      September 21, 2026

      अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल

      September 18, 2026

      UPI Payment पर MDR चार्ज की खबर से मचा हड़कंप! ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.40% शुल्क? जानिए पूरा सच

      September 16, 2026

      हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, BJP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप

      September 5, 2026
    • उत्तराखंड

      उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

      November 3, 2026

      देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

      November 2, 2026

      पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद

      November 2, 2026

      देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली

      November 1, 2026

      लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक शिव अरोरा ने की बैठक

      October 31, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन
    ऊधम सिंह नगर

    सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यSeptember 19, 2026No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    – सेवा और सामाजिक सरोकारों के बीच जिलेभर में धूमधाम से मना मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
    – हवन-यज्ञ, रुद्राभिषेक, रक्तदान, कंबल-फल वितरण, पौधरोपण और भंडारे के हुए आयोजन
    – रुद्रपुर से खटीमा, किच्छा, सितारगंज और नानकमत्ता तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजित किए कार्यक्रम

    रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन ऊधम सिंह नगर जिले में उत्सव के साथ ही सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। रुद्रपुर, खटीमा, किच्छा, सितारगंज और नानकमत्ता सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रें में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने धार्मिक अनुष्ठान, रक्तदान, जरूरतमंदों को सामग्री वितरण, पौधरोपण, भंडारा और बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित किए। मंदिरों में पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।
    रुद्रपुर में विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में पंच मंदिर में हवन-यज्ञ आयोजित किया गया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुति देकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। इसके बाद सेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंद लोगों को कंबल एवं फल वितरित किए गए। रक्तदान शिविर में भी कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भागीदारी कर रक्तदान के माध्यम से सेवा का संदेश दिया। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में कार्यकर्ताओं ने नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ भी देखी। महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में नीलकंठ धाम में विशेष रुद्राभिषेक किया गया। महापौर ने पार्षदों एवं अन्य लोगों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद ट्रांजिट कैंप स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बीच मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। यहां बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां साझा की गईं। विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपी-किताबें, फल एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की गई। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए आकर्षक पोस्टर भी तैयार किए। किच्छा में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।भाजपा के प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में सिडकुल क्षेत्र स्थित वन शक्ति मंदिर में हवन-यज्ञ और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही छतरपुर क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं के बीच कार्यक्रम आयोजित कर केक काटा गया और मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी गईं। विभिन्न स्थानों पर फल वितरण सहित अन्य सेवा गतिविधियां भी आयोजित की गईं। दर्जा राज्य मंत्री रामपाल, राकेश सिंह और अनिल चौहान की मौजूदगी में भी मंदिर में हवन-पूजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पौधरोपण किया और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। जिला मंत्री प्रमोद मित्तल ने युवा मोर्चा के बिट्टðू चौहान और युवा कार्यकर्ताओं के साथ भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया और जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लोगों के बीच फल तथा आवश्यक सामग्री भी वितरित की। जिले के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में सेवा को प्रमुखता दी गई। कहीं विद्यालय के बच्चों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई तो कहीं जरूरतमंद परिवारों को कंबल और फल वितरित किए गए। रक्तदान शिविरों के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया, जबकि पौधरोपण कार्यक्रमों के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र खटीमा में भी जन्मदिन पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। यहां मैराथन दौड़ सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास किया गया। मैराथन के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं में नशे के िखलाफ जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया गया। सितारगंज और नानकमत्ता क्षेत्रें में भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिलेभर में कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ जनसेवा से जोड़ा। रक्तदान, पौधरोपण, जरूरतमंदों को सामग्री वितरण और बच्चों के बीच कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में सेवा एवं सहभागिता की भावना को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कार्यक्रमों में सहयोग करने वाले पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया। महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नीलकंठ धाम में रुद्राभिषेक कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने और उन्हें शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने से कार्यक्रम को सामाजिक स्वरूप मिला। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उनके द्वारा बनाए गए शुभकामना पोस्टरों ने आयोजन को विशेष बनाया। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर धार्मिक कार्यक्रम के साथ जरूरतमंदों की सहायता और रक्तदान जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े अवसरों को समाजोपयोगी गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, राजेश बजाज, मुकेश पाल, जीतेन्द्र शांधू, विजय तोमर, पावन राणा, बीनू भाई, राजेश जग्गा, संतोष गुप्ता, मयंक तिवारी, गोल्डी गोरया, प्रीती धीर, अर्चना मौर्या, साधना शर्मा, गोविन्द शर्मा, रचित, अभिषेक, मनीष गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    एसआईआर के बाद रुद्रपुर बनी प्रदेश की सबसे बड़ी मतदाता वाली विधानसभा

    October 10, 2026

    बेहड़ की रणनीति के आगे बेदम हुए शुक्ला!

    October 10, 2026

    सड़क चौड़ीकरण की जद में आए मंदिरों का होगा भव्य पुनर्निर्माणः विकास शर्मा

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    By उत्तराखंड सत्यNovember 3, 20260

    देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद

    November 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद

    November 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand. Design By: HaldwaniCity.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.