प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप स्थित मैदान में वृहद स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में किया गया।
अभियान के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फुटबॉल मैदान और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। साथ ही स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।
कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कार्यकर्ताओं ने सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, मंडल अध्यक्ष आदेश भारद्वाज, अशोक नेगी, जिला उपाध्यक्ष रचित गंगवार, जिला मंत्री मनीष गोस्वामी, जिला कार्यालय मंत्री विक्की राघव, दीपक राठौर, विशाल, मनीष पाल, सुनील, मयंक, विक्की सरकार, नितिन और गुड्डू सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे अभियानों के माध्यम से लोगों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


