- नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड
- ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण
- भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन
- मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव
- नामित पार्षदों ने ली शपथ, रुद्रपुर को नंबर वन शहर बनाने का लिया संकल्प
- महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत
- रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!
- सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर
Author: उत्तराखंड सत्य
नई दिल्ली। नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने नई दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दीं। इस अवसर पर अजय भट्ट ने कहा कि नितिन नबीन की संगठन के प्रति सतत निष्ठा, गहरा जमीनी अनुभव, ऊर्जावान युवा नेतृत्व और कर्मठ कार्यशैली उन्हें भाजपा के एक मजबूत स्तंभ के रूप में स्थापित करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा, अनुशासन और सुदृढ़ संरचना प्राप्त होगी।…
उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर रूद्रपुर। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल के सरपरस्त अमित अरोरा बॉबी का जन्मदिन नगर में हर्षाेल्लास और आत्मीय वातावरण के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर े महापौर विकास शर्मा सहित श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहभागिता की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया। इस मौके पर महापौर विकास शर्मा ने अमित अरोरा बॉबी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अमित अरोरा बॉबी का…
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के साथ मिशन 2027 पर निशाना अजय चड्डा,रूद्रपुर एक ओर जहां कांग्रेस अंतरकलह से जूझ रही है वहीं भाजपा ने धरातल पर मिशन 2027 की तैयारी तेज कर दी है।धामी सरकार ने एक बार फिर यह संकेत दे दिया है कि वह केवल सचिवालय तक सीमित शासन में विश्वास नहीं रखती, बल्कि सत्ता को जनता के द्वार तक ले जाने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्रियों को अगले 45 दिनों तक अलग-अलग जिलों में कैंप करने का आदेश दिया गया…
पंडित गणेश प्रसाद मिश्र स्मृति व्याख्यान माला 28 को, अश्विनी उपाध्याय होंगे प्रमुख वक्ता छतरपुर। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के तत्वावधान में आयोजित पं. गणेश प्रसाद मिश्र स्मृति व्याख्यान माला का नवम् आयोजन इस वर्ष छतरपुर में राष्ट्रीय सरोकारों के एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय “राष्ट्रीय सुरक्षा” पर केंद्रित रहेगा। 28 दिसंबर, रविवार को आयोजित होने वाली इस व्याख्यान माला में देश के जाने-माने अधिवक्ता, राष्ट्रवादी चिंतक और ओजस्वी वक्ता अश्विनी उपाध्याय प्रमुख वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे। उनका आमंत्रण इस आयोजन को वैचारिक गहराई, संवैधानिक दृष्टि और राष्ट्रीय चेतना से समृद्ध करने वाला माना जा रहा…
डा. राकेश मिश्रा ने नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष को दी बधाई नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन की ताजपोशी के अवसर पर भाजपा मुख्यालय में उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिला। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और गणमान्यजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डा. राकेश मिश्रा ने भी नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर शुभेच्छाएं प्रेषित कीं। डा. राकेश मिश्रा ने इस मौके पर नितिन नबीन के नेतृत्व को पार्टी के लिए मील का पत्थर…
मात्र नौ माह में महापौर विकास शर्मा ने बदली शहर की सूरत, दशकों से अटके कार्य अब तेजी से धरातल पर उत्तराखण्ड सत्य,रुद्रपुर शहर की राजनीति में अक्सर यह शिकायत सुनाई देती रही है कि विकास के वादे सिर्फ चुनावी भाषणों तक सिमट जाते हैं, लेकिन महापौर विकास शर्मा ने अपने मात्र नौ माह के कार्यकाल में यह धारणाएँ बदल दी हैं। उनकी युवा सोच, दृढ़ इच्छाशक्ति और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सुदृढ़ संबंधों ने रुद्रपुर के विकास की रफ्तार को कई गुना बढ़ा दिया है। जो काम दशकों से सिर्फ फाइलों में अटके थे, वे आज धरातल…
उधम सिंह नगर में शुरू हुआ कानून व्यवस्था का नया अध्याय उत्तराखण्ड सत्य,रुद्रपुर जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा की तेजतर्रार और निर्णायक कार्यशैली ने जिले की कानून व्यवस्था को नई मजबूती दी है। उनके नेतृत्व में पुलिस का रुतबा बढ़ा है और अपराधियों में गहरा खौफ देखने को मिल रहा है। कप्तान की सख्ती का सीधा असर जिले में अपराधों के आंकड़ों पर पड़ा है, जो लगातार गिरावट की ओर हैं। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में थाना चौकियों की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार आया है। अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तथा तत्परता बढ़ी है। सक्रिय निगरानी और…
प्रशासनिक सच्चाई जिस पर कैबिनेट ने ध्यान दिया अजय चड्डा,रूद्रपुर देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने छोटे अपराधों को लेकर राज्य की दंड व्यवस्था में व्यापक बदलाव की दिशा में पहला बड़ा कदम उठा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जन विश्वास अधिनियम के अध्यादेश को मंजूरी दे दी गई है। अधिनियम अभी लागू नहीं हुआ है, लेकिन कैबिनेट की हरी झंडी के बाद अब इसके औपचारिक रूप से अध्यादेश बनने और फिर अधिनियम के लागू होने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस प्रस्तावित अधिनियम के तहत सात अलग-अलग विभागों के कानूनों में लंबे समय से…
उत्तराखण्ड सत्य,प्रयागराज। पंडित गणेश प्रसाद मिश्र एवं श्रीमती शांति मिश्रा की पुण्य स्मृति में इस वर्ष भी प्रयागराज के संगम तट पर माघ मेला शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 3 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 तक संचालित होगा। सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ- राकेश मिश्र ने बताया कि पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास पिछले नौ वर्षों से माघ मेला, अर्द्धकुंभ और महाकुंभ के अवसर पर कल्पवासियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ करता आ रहा है। इस वर्ष भी न्यास की ओर से आध्यात्मिक कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इनमें 4 जनवरी से…
सीएम धामी के प्रयास रंग लाये, उत्तराखंड की 184 ग्रामीण सड़कों को 1700 करोड़ की मंजूरी उत्तराखण्ड सत्य, देहरादून उत्तराखंड के पर्वतीय जनजीवन को सुदृढ़ आधार देने की दिशा में मंगलवार का दिन निर्णायक साबित हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ हुई विस्तृत बैठक में राज्य के कृषि क्षेत्र, ग्रामीण अवसंरचना और हालिया प्राकृतिक आपदा से प्रभावित इलाकों के पुनर्निर्माण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक का सबसे अहम परिणाम रहा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 184 नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 1700…
