Close Menu
    What's Hot

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा
    • पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन
    • देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं
    • पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद
    • देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली
    • लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक शिव अरोरा ने की बैठक
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा स्थगित
    • रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के आवास पहुंचे दिल्ली के विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      SBI में डेटा लीक से हड़कंप! 3,897 ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर उजागर, जानें बैंक ने क्या कहा

      October 21, 2026

      26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन बैंक बंद! SBI ने ग्राहकों को दी जरूरी सलाह

      September 21, 2026

      अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल

      September 18, 2026

      UPI Payment पर MDR चार्ज की खबर से मचा हड़कंप! ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.40% शुल्क? जानिए पूरा सच

      September 16, 2026

      हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, BJP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप

      September 5, 2026
    • उत्तराखंड

      उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

      November 3, 2026

      देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

      November 2, 2026

      पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद

      November 2, 2026

      देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली

      November 1, 2026

      लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक शिव अरोरा ने की बैठक

      October 31, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » महापौर ने रिश्तों से ऊपर निभाया जनप्रतिनिधि का धर्म
    ऊधम सिंह नगर

    महापौर ने रिश्तों से ऊपर निभाया जनप्रतिनिधि का धर्म

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यAugust 16, 2026No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    अभिषेक प्रकरण में करीबी के परिजन के बजाय पीड़ित परिवार का दिया साथ

    रुद्रपुर। राजनीति में जनप्रतिनिधियों के सामने सबसे कठिन परिस्थितियां तब आती हैं, जब किसी संवेदनशील मामले में व्यक्तिगत संबंध और सार्वजनिक जिम्मेदारी आमने-सामने खड़े हो जाएं। रुद्रपुर के चर्चित अभिषेक वाल्मीकि प्रकरण में महापौर विकास शर्मा की भूमिका इसी कसौटी पर देखी जा रही है। हादसे में आरोपी पक्ष से जुड़े लोगों से उनके करीबी संबंध होने के बावजूद महापौर ने पूरे घटनाक्रम में पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने का रास्ता चुना। हादसे के बाद से लेकर अभिषेक के उपचार और उसके निधन तक उनकी सक्रियता लगातार बनी रही।
    7 अगस्त की रात काशीपुर रोड पर कार की टक्कर से गांधी कॉलोनी निवासी अभिषेक वाल्मीकि गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अभिषेक नगर निगम में कार्यरत महिला सफाई कर्मचारी के इकलौते बेटे थे। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बरेली के राममूर्ति अस्पताल ले जाया गया। हादसे के अगले दिन महापौर विकास शर्मा पीपली जंगल स्थित धाम में धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद थे। जंगल क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण उन्हें हादसे और उसके बाद बने हालात की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी। इसी दौरान मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाएं तेज हो गईं तथा पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया।
    महापौर पर आरोपी पक्ष के प्रति कथित पक्षधरता के आरोप भी लगाए गए। हालांकि, पीपली जंगल से लौटने के बाद जब उन्हें पूरे मामले की जानकारी मिली तो वे सीधे कोतवाली पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।
    कोतवाली में विवाद बढ़ने के बजाय महापौर ने सीधे बरेली के राममूर्ति अस्पताल जाने का निर्णय लिया। वहां उन्होंने गंभीर हालत में भर्ती अभिषेक का हाल जाना और उसके परिजनों से मुलाकात की। यह घटनाक्रम इसलिए महत्वपूर्ण माना गया क्योंकि हादसे में आरोपी पक्ष से जुड़े व्यक्ति महापौर के राजनीतिक रूप से करीबी लोगों में शामिल रहे हैं। इसके बावजूद महापौर ने सार्वजनिक रूप से पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने का फैसला किया।
    मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब नगर निगम के पर्यावरण मित्रें और वाल्मीकि समाज ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना और कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया। इस दौरान महापौर स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों के बीच बैठ गए। महापौर ने प्रशासन से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए स्पष्ट किया कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, वे भी धरना स्थल से नहीं उठेंगे। इसी दौरान आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना धरना स्थल पर पहुंची, जिसके बाद आंदोलन समाप्त किया गया।
    इस पूरे घटनाक्रम ने महापौर की भूमिका को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं को भी नया मोड़ दिया। जिस व्यक्ति के बारे में यह आरोप लगाए जा रहे थे कि वह आरोपी पक्ष के करीबी होने के कारण बचाव कर सकता है, वही व्यक्ति पीड़ित पक्ष की गिरफ्तारी की मांग के समर्थन में धरने पर बैठा दिखाई दिया।
    धरना समाप्त होने के बाद भी महापौर ने मामले से दूरी नहीं बनाई। वे दोबारा राममूर्ति अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से अभिषेक के उपचार की जानकारी लेते रहे। परिवार को उपचार के दौरान हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास भी किया गया। अभिषेक की हालत गंभीर होने पर उसे ऋषिकेश एम्स ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसका निधन हो गया। अभिषेक की मौत की खबर के बाद शहर में शोक का माहौल बन गया।
    इस दुखद स्थिति में भी महापौर ने पीड़ित परिवार से संपर्क बनाए रखा। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उचित आर्थिक सहायता दिलाने तथा मृतक की मां, जो नगर निगम में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत हैं, के लिए स्थायी रोजगार की संभावनाओं को लेकर हरसंभव प्रयास करने की बात कही।

    रिश्तों से बड़ा कर्तव्य का संदेश
    अभिषेक प्रकरण ने रुद्रपुर की स्थानीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण सवाल भी खड़ा किया-क्या राजनीतिक और व्यक्तिगत संबंध किसी जनप्रतिनिधि की सार्वजनिक जिम्मेदारी से ऊपर हो सकते हैं? महापौर विकास शर्मा के मामले में घटनाक्रम का उनका पक्ष यही संकेत देता है कि उन्होंने व्यक्तिगत संबंधों से अधिक पीड़ित परिवार और जनभावनाओं को प्राथमिकता दी। भाजपा मंडल महामंत्री पारस चुघ से उनकी निकटता और राजनीतिक सहयोग किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में आरोपी पक्ष से जुड़े पारिवारिक संबंधों के बावजूद पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभिषेक प्रकरण में महापौर की सक्रियता ने कम से कम इतना संदेश जरूर दिया है कि जनप्रतिनिधि के लिए व्यक्तिगत रिश्तों और सार्वजनिक दायित्व के बीच चुनाव की स्थिति आए तो जनता के प्रति जिम्मेदारी को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। यही कारण है कि इस पूरे घटनाक्रम को अब केवल एक सड़क हादसे या राजनीतिक विवाद के रूप में नहीं, बल्कि एक जनप्रतिनिधि की सार्वजनिक जिम्मेदारी और व्यक्तिगत संबंधों के बीच खड़े हुए कठिन निर्णय के रूप में भी देखा जा रहा है।

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    एसआईआर के बाद रुद्रपुर बनी प्रदेश की सबसे बड़ी मतदाता वाली विधानसभा

    October 10, 2026

    बेहड़ की रणनीति के आगे बेदम हुए शुक्ला!

    October 10, 2026

    सड़क चौड़ीकरण की जद में आए मंदिरों का होगा भव्य पुनर्निर्माणः विकास शर्मा

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    By उत्तराखंड सत्यNovember 3, 20260

    देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद

    November 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद

    November 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand. Design By: HaldwaniCity.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.