उत्तराखण्ड सत्य, रुद्रपुर।
रुद्रपुर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रें में अब विकास की नई तस्वीर देऽने को मिलेगी। विधायक शिव अरोड़ा की पहल पर नेस्ले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) योजना के तहत विधानसभा की छह ग्रामसभाओं को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में छतरपुर, धर्मपुर (मटकोटा), बिंदुऽेड़ा, किरतपुर, दानपुर और बागवाला ग्रामसभाओं में बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विकास किया जाएगा। विधायक शिव अरोड़ा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस परियोजना को नेस्ले इंडिया, बीएआईएफ डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से संचालित करेगा। परियोजना का फोकस पोषण, स्वच्छता, स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) और सामुदायिक विकास पर रहेगा। उन्होंने बताया कि इस पहल के लिए लंबे समय से नेस्ले इंडिया के साथ चर्चा चल रही थी, जिसे जिला प्रशासन के सहयोग से अंतिम रूप दिया गया। परियोजना के तहत प्रत्येक ग्रामसभा को घर-घर कूड़ा संग्रहण के लिए एक-एक ई-वाहन उपलब्ध कराया जाएगा, जिसका संचालन और रऽरऽाव तीन वर्षों तक कार्यदायी संस्था करेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रें में भी शहरी तर्ज पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था विकसित होगी। ग्रामीण क्षेत्रें में सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने के लिए प्रत्येक गांव में 40-40 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। विधायक ने बताया कि दानपुर और किरतपुर में इसकी शुरुआत हो चुकी है। इसके अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, इंटर कॉलेजों में विज्ञान प्रयोगशालाएं, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्कूलों का सौंदर्यीकरण, वॉल पेंटिंग तथा आरओ आधारित पेयजल व्यवस्था विकसित की जाएगी। परियोजना के अंतर्गत गांवों के पार्कों का सौंदर्यीकरण, पोषण वाटिका (न्यूट्रिशन गार्डन) के लिए किट वितरण तथा पेयजल संकट वाले क्षेत्रें में जलमीनार एवं वाटर टैंक भी स्थापित किए जाएंगे। इन सुविधाओं का रऽरऽाव भी तीन वर्षों तक कार्यदायी संस्था करेगी। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि यह केवल छह गांवों तक सीमित पहल नहीं है। भविष्य में अन्य बड़ी औद्योगिक संस्थाओं के सहयोग से विधानसभा की और ग्रामसभाओं को भी इसी मॉडल पर विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से ग्रामीण क्षेत्रें में शहरी स्तर की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।

