Close Menu
    What's Hot

    महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत

    July 25, 2026

    रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!

    July 25, 2026

    सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत
    • रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!
    • सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर
    • रूद्रपुर को जल्द मिलेगी हाईटैक डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात
    • श्रमिक कल्याण को नई धार
    • हल्द्वानी में हाईकोर्ट का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद वर्षों पुरानी बहस समाप्त
    • पंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्र का नागरिक अभिनंदन
    • अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026

      बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

      June 27, 2026

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026
    • उत्तराखंड

      श्रमिक कल्याण को नई धार

      July 25, 2026

      हल्द्वानी में हाईकोर्ट का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद वर्षों पुरानी बहस समाप्त

      July 18, 2026

      पंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्र का नागरिक अभिनंदन

      July 18, 2026

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026

      उत्तराखंड की मतदाता सूची में 19 लाख सवाल

      July 18, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » श्रमिक कल्याण को नई धार
    उत्तराखंड

    श्रमिक कल्याण को नई धार

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यJuly 25, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    धामी सरकार ने पांच नई योजनाएं शुरू कीं, मोबाइल मेडिकल वैन से गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा

    ► श्री श्रमिकों के लिए पांच बड़े तोहफे।
    ► पोषण योजना से श्रमिक परिवारों को पोषण सहायता।
    ► शिक्षा सामग्री योजना के तहत बच्चों को अध्ययन सामग्री।
    ► स्वच्छता सामग्री वितरण के जरिए हाइजीन किट उपलब्ध।
    ► योग एवं वेलनेस में हर वर्ष 210 बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण।
    ► दो मोबाइल मेडिकल वैन से 44 तरह की निःशुल्क जांच।

    उत्तराखण्ड सत्य, देहरादून

    विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच श्रमिक वर्ग को साधने की दिशा में धामी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए उत्तराऽण्ड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए पांच नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में योजनाओं की शुरुआत करने के साथ ही दो अत्याधुनिक मेडिकल मोबाइल वैन को भी हरी झंडी दिऽाई। सरकार का दावा है कि इन योजनाओं से श्रमिकों को पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और कौशल विकास जैसी बुनियादी सुविधाएं एक ही छतरी के नीचे उपलब्ध होंगी। प्रदेश सरकार ने इस पहल के जरिए श्रमिक कल्याण को केवल आर्थिक सहायता तक सीमित न रऽते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने का प्रयास किया है। विशेष रूप से मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रें में कार्यरत श्रमिकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की व्यवस्था को इस अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पोषण योजना के तहत श्रमिक परिवारों को पोषण सहायता मिलेगी, जबकि मुख्यमंत्री शिक्षा सामग्री योजना के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित मुख्यमंत्री स्वच्छता सामग्री वितरण कार्यक्रम के तहत परिवारों को हाइजीन किट वितरित की जाएगी। सरकार ने कौशल विकास को भी योजनाओं का हिस्सा बनाया है। मुख्यमंत्री योग एवं वेलनेस आरोग्य योजना के तहत हर वर्ष 210 बच्चों को आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 70 युवाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार से जोड़ने की व्यवस्था भी की गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल वैन श्रमिकों के कार्यस्थल और आवास तक पहुंचेगी। इनमें एक्स-रे, ईसीजी सहित 44 प्रकार की जांचें निःशुल्क होंगी। टेलीमेडिसिन के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और तीन माह तक स्वास्थ्य की निगरानी की भी व्यवस्था रहेगी। इसकी शुरुआत पौड़ी गढ़वाल और चम्पावत से की गई है, जिसे चरणबद्ध ढंग से पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों को केवल श्रमशक्ति नहीं बल्कि उत्तराऽण्ड की विकासशक्ति मानती है। उन्होंने बताया कि सरकार पहले से ही पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को औजार, साइकिल, सिलाई मशीन, आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता तथा वृद्ध श्रमिकों को मासिक पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ दे रही है। हालांकि इन नई घोषणाओं की वास्तविक सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पात्र श्रमिकों तक कितनी प्रभावी ढंग से पहुंचता है। उत्तराऽण्ड में बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिक असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं और अभी भी कई श्रमिक बोर्ड में पंजीकरण से वंचित हैं। ऐसे में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, व्यापक पंजीकरण अभियान और नियमित निगरानी सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

    स्वास्थ्य से रोजगार तक एकीकृत पहल
    श्रमिकों के लिए शुरू की गई नई योजनाओं में केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, स्वच्छता और कौशल विकास को एक साथ जोड़ा गया है। मोबाइल मेडिकल वैन के जरिए दूरस्थ क्षेत्रें में 44 प्रकार की निःशुल्क जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह मिलेगी, जबकि योग एवं वेलनेस योजना से युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के जीवन स्तर में समग्र सुधार लाना है।

     

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    हल्द्वानी में हाईकोर्ट का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद वर्षों पुरानी बहस समाप्त

    July 18, 2026

    पंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्र का नागरिक अभिनंदन

    July 18, 2026

    अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

    July 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    रुद्रपुर

    महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत

    By उत्तराखंड सत्यJuly 25, 20260

    – जनसेवा और शहर के विकास में निभाएंगे अहम भूमिका रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के…

    रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!

    July 25, 2026

    सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर

    July 25, 2026

    रूद्रपुर को जल्द मिलेगी हाईटैक डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात

    July 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत

    July 25, 2026

    रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!

    July 25, 2026

    सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर

    July 25, 2026

    रूद्रपुर को जल्द मिलेगी हाईटैक डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात

    July 25, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत

    July 25, 2026

    रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!

    July 25, 2026

    सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर

    July 25, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.