- ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक
- किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
- सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन
- जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प
- किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति के मायने
- अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास
- राजकुमार ठुकराल का EXCLUSIVE इंटरव्यू | राजकुमार ठुकराल ने खोले कई राज! खुलकर बोले पूर्व विधायक | USTV rudrapur
- अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल
Author: उत्तराखंड सत्य
फरवरी से उत्तराखंड में शुरू होगा एसआईआर अभियान, मुस्लिम बहुल इलाकों में हड़कंप अजय चड्डा,रूद्रपुर देवभूमि उत्तराखंड में मतदाता सूची से जुड़े सबसे बड़े अभ्यास स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआई आर)की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। फरवरी से राज्य में यह व्यापक अभियान शुरू होगा, लेकिन इसकी आहट अभी से दिखने लगी है। पड़ोसी उत्तर प्रदेश में इस प्रक्रिया की शुरुआत के बाद उत्तराखंड के कई क्षेत्रें, विशेषकर मुस्लिम बहुल इलाकों में, असामान्य दहशत और हलचल दिखाई दे रही है। सूत्रें के अनुसार, सबसे अधिक एसआईआर संबंधित पूछताछ उन्हीं क्षेत्रें से आ रही है, जहां वर्षों से डेमोग्राफी बदलने की…
51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन,प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद ऐतिहासिक आंकड़ा उत्तराखण्ड सत्य, देहरादून उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रें में स्थित चारधाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ के कपाट अब शीतकालीन अवकाश के लिए बंद हो चुके हैं। इसके साथ ही वर्ष 2025 की चारधाम यात्रा भी ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ अपने समापन पर पहुंची है। इस वर्ष यात्रा के दौरान प्राकृतिक आपदाओं ने कई बार चुनौती पेश की, पर्वतीय मार्ग दिनों तक बाधित रहे, मौसम ने परीक्षण लिए, लेकिन इन तमाम परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या ने नया कीर्तिमान बनाया। चारधाम के दर्शनों के लिए पहुंचे…
नई दिल्ली। लाल किले के गौरवशाली प्रांगण में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित दिव्य समागम के दूसरे दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे। उन्होंने गुरु तेग बहादुर साहिब जी के चरणों में नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर देशवासियों से उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने का आह्वान किया। अमित शाह ने कहा कि यह पवित्र समागम हमें स्मरण कराता है कि दिल्ली केवल एक राजधानी नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, विरासत और राष्ट्रभक्ति का अखंड प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस आयोजन की गरिमामयी उपस्थिति यह विश्वास दिलाती है कि केंद्र…
उत्तराखण्ड सत्य, हमीरपुर हमीरपुर-महोबा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत से मिलने के लिए पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र चरखारी महल स्थित उनके निवास पहुंचे। डॉ. मिश्र ने व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामनाएँ दीं। इस दौरान चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत गुîóू भैया ने अतिथियों का सत्कार करते हुए राजमहल का अवलोकन कराया। मुलाकात एक आत्मीय माहौल में संपन्न हुई, जहाँ क्षेत्र और बुंदेलखंड की राजनीतिक व सामाजिक समरसता से जुड़े अनेक विषयों पर सार्थक चर्चाएँ होती रहीं। डॉ. राकेश मिश्र के साथ क्षेत्र…
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिहार में आयोजित एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर दसवीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने नवगठित सरकार के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए इस ऐतिहासिक अवसर को साझा किया। शपथ ग्रहण समारोह में देश के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। मुख्यमंत्री धामी ने समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से सौजन्य भेंट की। इसी क्रम में उनकी मुलाकात उत्तर प्रदेश…
अधिकांश पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी का विजय रथ लगातार आगे बढ़ रहा है। पंचायतों से लेकर सहकारिता तक, संगठनात्मक चुनावों में भाजपा की पकड़ लगातार मजबूत होती दिख रही है। इसकी ताजा मिसाल बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (एम-पैक्स) के चुनावों में देखने को मिली, जहां भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए लगभग 95 प्रतिशत समितियों पर कब्जा कर लिया। सहकारिता क्षेत्र के इतिहास में इसे सबसे बड़ी राजनीतिक एवं प्रशासनिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है।सहकारी समिति निर्वाचन प्राधिकरण के अनुसार, प्रदेश…
रंग ला रहे धाामी सरकार के प्रयास,प्रदेश के गांवों की ओर बढ़ते कदम, पहाड़ में फिर लौटने लगी रौनक अजय चड्डा,रूद्रपुर उत्तराखंड पलायन आयोग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट ने प्रदेश के लिए एक नई आशा की किरण जगाई है। वर्षों से पलायन की मार झेल रहे पहाड़ी इलाकों में अब रिवर्स पलायन की सकारात्मक बयार बहने लगी है। अगस्त 2025 तक राज्य के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रें में 6282 लोग अपने गांव वापस लौट चुके हैं। यह वे लोग हैं जिन्होंने बीते कुछ सालों में रोजगार और बेहतर अवसरों के कारण गांव छोड़ा था, लेकिन अब नई परिस्थितियों और अवसरों ने…
सतना। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास, सतना द्वारा दो दिवसीय भव्य एक पात्रीय नाट्य मंचन का आयोजन आगामी 10 और 11 जनवरी को टाउन हॉल, सिमरिया चौराहा, सतना में किया जाएगा। यह विशेष प्रस्तुतियाँ दोनों दिन दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक होंगी। न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने बताया कि यह मंचन अपने आप में अनूठा और पहली बार प्रस्तुत होने वाला आध्यात्मिक अनुभव होगा, जो दर्शकों को आदि शंकराचार्य के जीवन, उनके अद्वैत दर्शन, तप, त्याग और अद्भुत चिंतन की गहराइयों से परिचित कराएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रस्तुति…
उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून प्रदेश नेतृत्व में बदलाव के साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस ने अपने जिले और शहर संगठन को भी नए सिरे से खड़ा कर दिया है। गणेश गोदियाल की दूसरी पारी की शुरुआत के साथ पार्टी ने देहरादून को छोड़कर पूरे प्रदेश में 12 जिलों और प्रमुख नगरों- महानगरों को मिलाकर कुल 27 नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। यह फेरबदल सिर्फ नामों का नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक महीनों में कांग्रेस की नई रणनीतिक दिशा का संकेत भी है। अल्मोड़ा में भूपेंद्र सिंह भोज को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि बागेश्वर में अब अर्जुन चंद्र भट्ट जिला कांग्रेस…
अजय चड्डा,रूद्रपुर देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पारदर्शिता और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘देवभूमि परिवार योजना’ को पूरे प्रदेश में लागू करने का फैसला किया है। यह योजना न केवल प्रशासनिक सुधार का आधार बनेगी, बल्कि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के वितरण तंत्र को पूरी तरह बदलने की क्षमता रखती है। अब प्रदेश के हर परिवार को एक विशिष्ट फैमिली आईडी यानी परिवार पहचान पत्र मिलेगा, जिसके माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर सही व्यक्ति तक पहुंचाने में बड़ी आसानी होगी। सरकार का दावा है कि एकीकृत डेटा बेस तैयार होने…
