- नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड
- ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण
- भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन
- मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव
- नामित पार्षदों ने ली शपथ, रुद्रपुर को नंबर वन शहर बनाने का लिया संकल्प
- महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत
- रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!
- सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर
Author: उत्तराखंड सत्य
– ‘अटल निर्मल नगर पुरस्कार’ मिलने पर नगर निगम में मना जश्न रूद्रपुर। नगर निगम रूद्रपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘अटल निर्मल नगर पुरस्कार’ प्राप्त होने पर शुक्रवार को नगर निगम में नगर निगम कर्मचारियों, पर्यावरण मित्रों, पार्षदों और नगर निगम से जुड़े ठेकेदारों ने खुशियां मनाते हुए इस बड़ी उपलब्धि के लिए महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल का जोरदार अभिनंदन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। महापौर ने इस उपलब्धि का श्रेय नगर निगम से जुड़े सभी कर्मचारियों और पार्षदों को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि नगर…
उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर स्थानीय होटल में राइस मिल एसोसिएशन की बैठक हुई जिसमें गगन गर्ग अध्यक्ष ,अमित जिंदल महामंत्री एवम राजेंद्र गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए चुनाव अधिकारी कैलाश अग्रवाल द्वारा चुनाव सम्पन्न कराया गया। इससे पूर्व कार्यकारणी द्वारा पिछले वर्ष का लेखा प्रस्तुत किया गया। सदस्यों द्वारा निवर्तमान कार्यकारणी के कार्यों की सराहना की गई। नवीन अध्यक्ष गगन गर्ग एव महामंत्री अमित जिंदल ने कहां की राइस मिलर्स की समस्याओं को माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया जायेगा एवम आगामी वर्ष के लिए उद्योग नीति स्थापित की जाएगी एवम् राइस मिलर के पुराने बकाया भुगतान को शीघ्र अति शीघ्र दिलवाने का…
उत्तराखण्ड सत्य देहरादून/रूद्रपुर। उत्तराखंड में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रदेशर में अहंकार के प्रतीक रावण का दहन किया गया। राजधानी में परेड ग्राउंड में रावण दहन का मुख्य आयोजन हुआ। यहां 121 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया था। हरिद्वार और देहरादून में रावण दहन से पहले ही बारिश शुरू हो गई। बारिश हल्की होने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी परेड मैदान पहुंचे। पहले लंका दहन किया गया और उसके बाद रावण दहन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज विजय दशमी पर्व पर भगवान इंद्र भी प्रत्यक्ष रूप से हमारे बीच…
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति और प्रशासनिक संवेदनशीलता के संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का परेड ग्राउंड में आंदोलनरत युवाओं के बीच सीधे पहुँच जाना एक प्रतीकात्मक घटना से कहीं अधिक है। यह कदम न सिर्फ सरकार की पारदर्शी नीयत का प्रमाण है, बल्कि यह साफ संदेश भी देता है कि शासन युवाओं को सिर्फ आंकड़ों या बयानों से नहीं, बल्कि संवाद और सहानुभूति से साधना चाहता है। पिछले सप्ताह आयोजित अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा को लेकर उठ रहे प्रश्नों ने युवाओं के मन में असमंजस और आक्रोश पैदा किया था। ऐसे समय में मुख्यमंत्री धामी का बिना…
डॉ रचना अरोरा,रुद्रपुर 19वीं सदी में काले रंग की रीलों के रोल.कमरे में पिक्चर हॉल में.प्रोजेक्टर मे मोटे-मोटे रोल. कैमरा में छोटे आकार में थोड़े पतले रीलों के रोल फोटो के रूप में बाद में धुल कर हमारी रंग बिरंगी एल्बम मे हमारी मधुर स्मृतियां बन सहज संजोये जाते थे. और जो बहुत बड़े से पर्दे पर पूरे चलचित्र यानी पिक्चर हॉल मैं प्रदर्शित हो कर बड़ी शान से मनोरंजन का नंबर वन हिस्सा बन जाते थे जिसका सारा जिम्मा उन सैकड़ो हजारों पिक्चर्स का समूह काले रंग की रीलों पर ही टिका होता था जो बड़े शान से लोहे…
महिलाओं के लिए परफेक्ट फैशन डेस्टिनेशन, किफायती दामों पर डिजाइनर कलेक्शन उपलब्ध रूद्रपुर। शहरवासियों को एक नया फैशन डेस्टिनेशन मिल गया है। जगतपुरा स्थित रविदास मंदिर के पास ‘फैन्सी फाईण्ड्स’ नाम से आधुनिक शोरूम का शुभारम्भ हुआ। वरिष्ठ पत्रकार अजय चड्डा की पुत्री अंशिका चड्डा द्वारा स्थापित इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन नारायण अस्पताल की डायरेक्टर एवं जानी-मानी चिकित्सक डॉ. सोनिया अदलखा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने अंशिका को शुभकामनाएँ दीं और प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की। डॉ. सोनिया अदलखा ने कहा कि रूद्रपुर जैसे तेजी से बढ़ते शहर में महिलाओं के लिए फैशन का ऐसा केंद्र…
कई वर्षों के बाद पूर्व विधायक की मुख्य अतिथि के रूप में एंट्री, सियासी गलियारों में उठे नए सवाल उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर शहर की प्रमुख रामलीला के मंच पर इस बार एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। दो दशक बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बतौर मुख्य अतिथि मंच पर वापसी की। वर्षों पूर्व रामलीला में रावण की दमदार भूमिका निभाकर दर्शकों की तालियाँ बटोरने वाले ठुकराल को दस साल तक विधायक रहते हुए कभी इस मंच पर आमंत्रित नहीं किया गया था। लेकिन इस बार उनके लिए मंच के दरवाजे खुले और उनके ‘बनवास’ का अंत हो गया। रामलीला…
विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ बनी थी विवाद की जड़, अब साथ मिलकर काम करने पर बनी सहमति उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर रुद्रपुर। शहर की राजनीति में बीते दिनों से चल रही खींचतान आिखरकार फिलहाल थम गई है। विधायक शिव अरोड़ा और मेयर विकास शर्मा के बीच सियासी रस्साकशी ने जहाँ पार्टी संगठन को असहज कर रखा था, वहीं जनता के बीच भी यह चर्चा और मजाक का विषय बन चुकी थी। लेकिन पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद अजय भट्टð की और मध्यस्थता से यह विवाद समाप्त हो गया है। पिछले कुछ महीनों में दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच टकराव…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्नातक स्तरीय परीक्षा प्रकरण की सीबीआई जांच कराई तो सारी भर्ती प्रक्रिया स्थगित हो जाएगी। एससीईआरटी सभागार में आयोजित समारोह के दौरान सीएम ने कहा कि कुछ लोग प्रदेश में भर्तियां लटकाने का षडयंत्र रच रहे हैं। वो पेपर लीक का आरोप लगा भर्तियों को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, ये लोग चाहते हैं कि पारदर्शी तरीके से भर्तियां न हों। ये वही लोग हैं जो कई मामलों में किसी अन्य प्रकरण पर कहते हैं कि सीबीआई जांच नहीं होनी चाहिए। ऐसा कहते हुए राज्य के कुछ नेताओं को भी…
धरना और प्रदर्शनों के बीच युवाओं का बढ़ रहा आक्रोश, निलंबन और एसआईटी जांच के जरिए सरकार की सख्ती उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून उत्तराखंड की अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक प्रकरण इन दिनों प्रदेश की राजनीति और प्रशासन के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया है। राजधानी से लेकर जिलों तक युवाओं के धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन और सरकार विरोधी नारों ने साफ कर दिया है कि इस मुद्दे ने एक बड़ा जनआंदोलन का रूप ले लिया है। सवाल केवल परीक्षा की निष्पक्षता का नहीं, बल्कि बेरोजगार युवाओं के धैर्य और भविष्य से जुड़ा है। सरकार की…
