- नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड
- ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण
- भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन
- मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव
- नामित पार्षदों ने ली शपथ, रुद्रपुर को नंबर वन शहर बनाने का लिया संकल्प
- महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत
- रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!
- सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर
Author: उत्तराखंड सत्य
भागलपुर/ दिल्ली । भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम बिहार कप 2025, जो कि पुरुष एवं महिला यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का हिस्सा है, वर्तमान में ऐतिहासिक रेशमी शहर भागलपुर (बिहार) में आयोजित की जा रही है। यह चैंपियनशिप देशभर से प्रतिभागियों को आकर्षित कर रही है, जिसमें भारत के कोने-कोने से युवा मुक्केबाज़ भाग ले रहे हैं।संजीव कुमार बिहार बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रथम दिन आईएबीएफ के सेक्रेटरी जनरल राकेश ठकरान जी भागलपुर पहुँचे और उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। भागलपुर विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित यह बिहार कप…
पुराने चेहरों को जनता ने नकारा, जिलापंचायत की कई दिग्गजों की नहीं बच पाई साख उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर उधम सिंह नगर में हुए जिला पंचायत व ग्राम प्रधान चुनावों ने इस बार जिले की सियासी तस्वीर ही बदल दी। जनता ने लंबे समय से जमे चेहरों को दरकिनार कर कई नए चेहरों को मौका दिया। खास बात यह रही कि महिलाओं और युवाओं ने पूरे चुनावी परिदृश्य में बड़ी भूमिका निभाई, जबकि कुछ प्रतिष्ठित नेताओं को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। जिले में जिला पंचायत की 35 सीटों में से कई सीटें हॉट सीट बनी हुई थी जिनमें दिग्गजों की…
उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर जिला पंचायत चुनाव में खानपुर पूर्व सीट ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की जमीनी पकड़ और जनसंपर्क आज भी उतना ही प्रभावशाली है जितना उनके विधायकी के दौर में हुआ करता था। उन्होंने इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा हाल्दार को जिताकर न केवल अपनी रणनीतिक कुशलता का परिचय दिया, बल्कि उन आलोचकों को भी करारा जवाब दिया जो उनके राजनीतिक करियर को ढलती छाया मानने लगे थे। भाजपा के पूर्व विधायक रहे ठुकराल 2022 में टिकट कटने के बाद बगावती तेवर अपनाकर निर्दलीय के रूप में चुनावी रण में…
उत्तराखण्ड सत्य,नई दिल्ली वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्होंने बुधवार को यह जिम्मेदारी औपचारिक रूप से संभाल ली। एजीएमयूटी कैडर के 1988 बैच के अधिकारी सिंह, वर्तमान पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद इस पद पर नियुक्त किए गए हैं। वे अगले आदेश तक इस पद की जिम्मेदारी निभाएंगे। दिल्ली पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभालने से पहले एसबीके सिंह होमगार्ड्स के महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। पुलिसिंग और आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में चार दशकों का अनुभव रखने वाले सिंह को कानून-व्यवस्था की…
उत्तराखण्ड सत्य,नई दिल्ली राजधानी स्थित तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 18वां भारत आम महोत्सव पूरे हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन की पहल कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी द्वारा की गई थी, जिसमें देश के कोने-कोने से आए गणमान्य अतिथियों ने हिस्सा लिया और भारत की कृषि विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि का साक्षात्कार किया। महोत्सव में आम की सैकड़ों दुर्लभ और विविध प्रजातियों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। दशहरी, लंगड़ा, चौसा, फजली, तोतापरी, अमरपुरी, नीलम और इमामपासंद जैसी पारंपरिक किस्मों के साथ-साथ कई हाइब्रिड और जैविक आमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस विशेष अवसर पर…
हॉट सीट कुरैया में भाजपा कांग्रेस के बीच रोचक मुकाबला,भाजपा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने झोंकी ताकत उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर रुद्रपुर की कुरैया जिला पंचायत सीट इन दिनों वर्चस्व का अखाड़ा बनी हुई है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प होता जा रहा है। कुल 28,700 मतदाताओं वाली इस सीट पर सत्ता और विपक्ष दोनों ने इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही यहां सियासी पारा चढ़ गया है। कुरैया जिला पंचायत सीट रूद्रपुर विधानसभा क्षेत्र आती हैं, और मौजूदा विधायक होने के नाते विधायक शिव अरोरा की इस सीट…
श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल के तत्वाधान में निकली शिव बारात का जगह जगह हुआ स्वागत उत्तराखण्ड सत्य,रुद्रपुर श्री अमरनाथ सेवा मंडल के तत्वावधान में श्रावण मास की महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव की भव्य बारात का आयोजन पूरे धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर शहर का माहौल भक्तिमय हो उठा और हर ओर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे। बारात की शुरुआत शहर के बाटा चौक से हुई, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। बैंड-बाजों और भक्ति संगीत के साथ शिव बारात मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक, पुराना प्रिंस होटल…
श्रद्धा, व्यवस्था और चेतना का दिखा अद्वितीय संगम, रिकॉर्ड 4-5 करोड़ कांवड़ियों की हुई आमद उत्तराखण्ड सत्य,हरिद्वार धर्मनगरी हरिद्वार की पवित्र भूमि ने एक बार फिर श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के माध्यम से आस्था का वह अद्भुत दृश्य देखा, जहां धर्म, जनसैलाब, प्रशासनिक संयम और सामाजिक चेतना का एक व्यापक समागम हुआ। 11 जुलाई से 23 जुलाई तक चले इस 13 दिवसीय महाकुंभ में श्रद्धा की जो लहर उमड़ी, उसने न केवल पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि हरिद्वार को एक असाधारण चुनौती के दौर से भी गुजारा। इस बार का कांवड़ मेला हर मायने में विशेष रहा। उत्तर भारत…
पूज्य स्वामी जयराम देवाचार्य जी ने दिया प्रवचन नई दिल्ली। नीलकंठ महादेव मंदिर सेवा समिति, रोहिणी सेक्टर-11, नई दिल्ली द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में शिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने धर्म और भक्ति में डुबकी लगाई। कथा में पूज्य श्रीमद् जगद्गुरु ललिताम्बा पीठाधीश्वर स्वामी जयराम देवाचार्य जी महाराज के श्रीमुऽ से भगवान शिव के विवाह की पौराणिक कथा का दिव्य एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया। पूज्य महाराज श्री ने कथा के दौरान बताया कि कैसे तपस्या और समर्पण के बल पर देवी पार्वती ने भगवान शिव को प्राप्त किया। शिव और पार्वती के विवाह की यह…
प्रदेश में प्रथम और राष्ट्रीय स्तर पर 68वीं रैंक, सर्वेक्षण में शामिल हुए थे देश भर के 4367 शहर उत्तराखण्ड सत्य,रुद्रपुर स्वच्छ भारत मिशन के तहत हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में रुद्रपुर नगर निगम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। नगर निगम ने राष्ट्रीय स्तर पर 68वीं रैंक प्राप्त करते हुए अपने प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार किया है। इसके साथ ही प्रदेश भर के नगर निगमों में रुद्रपुर ने पहला और शहरों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जो नगर निगम प्रशासन, सफाई कर्मियों एवं आम नागरिकों की संयुक्त मेहनत का प्रतिफल माना जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में देश…
