Close Menu
    What's Hot

    उत्तराखंड में 11 अक्टूबर तक बारिश के आसार, 9 अक्टूबर तक येलो अलर्ट; रुद्रपुर में 32°C तक पहुंच सकता है तापमान

    October 8, 2026

    स्कूल के बाहर लहराई तलवार, छात्र-छात्राओं में मची अफरा-तफरी, 4 युवक हिरासत में

    October 8, 2026

    उत्तराखंड BJP के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, CM धामी और महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उत्तराखंड में 11 अक्टूबर तक बारिश के आसार, 9 अक्टूबर तक येलो अलर्ट; रुद्रपुर में 32°C तक पहुंच सकता है तापमान
    • स्कूल के बाहर लहराई तलवार, छात्र-छात्राओं में मची अफरा-तफरी, 4 युवक हिरासत में
    • उत्तराखंड BJP के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, CM धामी और महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद
    • अक्टूबर में उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, केदारनाथ दौरे की तैयारियां तेज
    • पहाड़ों में अब ‘खतरे’ पर 24 घंटे नजर
    • दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब मौके की जांच जरूरी
    • प्राकृतिक संपदा का आर्थिक मूल्यांकन बनेगा विकास नीति का आधार
    • चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड आमद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन बैंक बंद! SBI ने ग्राहकों को दी जरूरी सलाह

      September 21, 2026

      अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल

      September 18, 2026

      UPI Payment पर MDR चार्ज की खबर से मचा हड़कंप! ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.40% शुल्क? जानिए पूरा सच

      September 16, 2026

      हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, BJP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप

      September 5, 2026

      नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही: 95 की मौत, करीब 500 लापता; 133 भारतीय नागरिक भी शामिल

      August 27, 2026
    • उत्तराखंड

      उत्तराखंड में 11 अक्टूबर तक बारिश के आसार, 9 अक्टूबर तक येलो अलर्ट; रुद्रपुर में 32°C तक पहुंच सकता है तापमान

      October 8, 2026

      स्कूल के बाहर लहराई तलवार, छात्र-छात्राओं में मची अफरा-तफरी, 4 युवक हिरासत में

      October 8, 2026

      उत्तराखंड BJP के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, CM धामी और महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

      October 6, 2026

      अक्टूबर में उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, केदारनाथ दौरे की तैयारियां तेज

      October 3, 2026

      प्राकृतिक संपदा का आर्थिक मूल्यांकन बनेगा विकास नीति का आधार

      October 3, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » ईडी की बड़ी स्ट्राइक से भू-माफियाओं में हड़कंप
    क्राइम

    ईडी की बड़ी स्ट्राइक से भू-माफियाओं में हड़कंप

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यFebruary 21, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    ईडी ने की चार किसानों की 13.89 करोड़ की संपत्ति कुर्क

    उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर
    उत्तराखंड के सबसे चर्चित और बहुचर्चित एनएच-74 भूमि अधिग्रहण घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ;ईडीद्ध ने एक बार फिर अपनी सख्त कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मचा दिया है। जांच एजेंसी ने इस घोटाले के मुख्य लाभार्थियों पर चौतरफा शिकंजा कसते हुए चार किसानों-‘ दिलबाग सिंह, जरनैल सिंह, बलजीत कौर और दलविंदर सिंहकृकी 13.89 करोड़ रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई यह कार्रवाई ऊधमसिंह नगर जनपद में स्थित उन बेशकीमती जमीनों और संपत्तियों पर हुई है, जिन्हें घोटाले की काली कमाई के जरिए अर्जित किया गया था। ईडी की इस अचानक हुई कार्रवाई ने उन रसूखदारों की नींद उड़ा दी है, जिन्होंने वर्षों पहले राजस्व अधिकारियों के साथ साठगांठ कर सरकारी खजाने में बड़ी सेंध लगाई थी और यह मान बैठे थे कि अब वे कानून की नजरों से बच चुके हैं। ईडी की विस्तृत और गहन जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों ने तत्कालीन राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर एक अत्यंत सुनियोजित वित्तीय सिंडिकेट चलाया था। इन्होंने कानून की बारीकियों का फायदा उठाते हुए अपनी उपजाऊ कृषि भूमि को कागजों में रातों-रात अकृषि ;कमर्शियलद्ध घोषित करवा दिया। यह सब इसलिए किया गया ताकि नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान अधिग्रहित होने वाली भूमि का मुआवजा सामान्य दरों से कई गुना बढ़ जाए। इस सुनियोजित खेल के जरिए आरोपियों ने करोड़ों रुपये का अतिरिक्त मुआवजा डकार लिया। जांच एजेंसी ने पाया कि इस अवैध राशि को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने बड़ी चालाकी से इसे अपने विभिन्न रिश्तेदारों के बैंक खातों में स्थानांतरित किया और उसे निवेश के अलग-अलग रास्तों पर फैला दिया। अब ईडी की पैनी नजर उन रिश्तेदारों और सहयोगियों पर भी है, जिनके खातों का इस्तेमाल इस करोड़ों की हेराफेरी को श्सफेदश् करने के लिए किया गया था। सूत्रों के अनुसार, आरोपी किसानों में से अधिकांश वर्तमान में पंजाब और आसपास के राज्यों में बस चुके हैं, लेकिन ईडी की इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराध की कमाई कहीं भी सुरक्षित नहीं है। एजेंसी अब इस मामले में अन्य उन रसूखदार लाभार्थियों और सफेदपोशों की कुंडली खंगाल रही है, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर इस पूरे भ्रष्टाचार को न केवल खाद-पानी दिया, बल्कि मुआवजे की बंदरबांट में बड़ा हिस्सा भी हासिल किया। जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही जनपद के कई अन्य बड़े भू-स्वामी और बिचौलिए भी रडार पर आ गए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ईडी कुछ और बड़ी कुर्की और सख्त कानूनी कार्रवाई कर सकती है, जिससे इस महाघोटाले में शामिल कई बड़े चेहरों की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है।

    कैसे खेला गया ‘लैंड यूज’ का खेल?
    नेशनल हाईवे-74 घोटाले की पटकथा वर्ष 2011 से 2016 के बीच ऊधमसिंह नगर जिले में लिखी गई थी। जब सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ, तो भूमि अधिग्रहण के नाम पर भ्रष्टाचार का एक विशाल तंत्र सक्रिय हो गया। इस घोटाले का सबसे बड़ा हथियार बना धारा-143। राजस्व विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों ने पिछली तारीखों ;बैकडेटिंगद्ध में फाइलों को घुमाया और उन उपजाऊ खेतों को ‘अकृषि’ दिखा दिया, जहाँ वास्तव में फसलें लहलहा रही थीं। नियम के अनुसार, कृषि भूमि के मुकाबले अकृषि भूमि का मुआवजा दस गुना तक अधिक होता है। इसी फार्मूले का उपयोग कर करीब 300 करोड़ रुपये से अधिक का सरकारी पैसा चंद लोगों की जेबों में पहुंचा दिया गया। वर्ष 2017 में जब कुमाऊं कमिश्नर की रिपोर्ट पर एसआईटी जांच शुरू हुई, तो कई पीसीएस अधिकारियों और रसूखदारों को सलाखों के पीछे जाना पड़ा, जिसके बाद अब ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए इस पाप की कमाई को जब्त करने में जुटी है।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    पहाड़ों में अब ‘खतरे’ पर 24 घंटे नजर

    October 3, 2026

    प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अब पैसे की बाधा नहीं

    September 13, 2026

    सहानुभूति की ‘सियासत’ में आत्मघाती षडयंत्र

    January 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में 11 अक्टूबर तक बारिश के आसार, 9 अक्टूबर तक येलो अलर्ट; रुद्रपुर में 32°C तक पहुंच सकता है तापमान

    By उत्तराखंड सत्यOctober 8, 20260

    उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 11…

    स्कूल के बाहर लहराई तलवार, छात्र-छात्राओं में मची अफरा-तफरी, 4 युवक हिरासत में

    October 8, 2026

    उत्तराखंड BJP के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, CM धामी और महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

    October 6, 2026

    अक्टूबर में उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, केदारनाथ दौरे की तैयारियां तेज

    October 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    उत्तराखंड में 11 अक्टूबर तक बारिश के आसार, 9 अक्टूबर तक येलो अलर्ट; रुद्रपुर में 32°C तक पहुंच सकता है तापमान

    October 8, 2026

    स्कूल के बाहर लहराई तलवार, छात्र-छात्राओं में मची अफरा-तफरी, 4 युवक हिरासत में

    October 8, 2026

    उत्तराखंड BJP के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, CM धामी और महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

    October 6, 2026

    अक्टूबर में उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, केदारनाथ दौरे की तैयारियां तेज

    October 3, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    उत्तराखंड में 11 अक्टूबर तक बारिश के आसार, 9 अक्टूबर तक येलो अलर्ट; रुद्रपुर में 32°C तक पहुंच सकता है तापमान

    October 8, 2026

    स्कूल के बाहर लहराई तलवार, छात्र-छात्राओं में मची अफरा-तफरी, 4 युवक हिरासत में

    October 8, 2026

    उत्तराखंड BJP के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, CM धामी और महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

    October 6, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand. Design By: HaldwaniCity.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.