- बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस
- धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त
- धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र
- जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर
- भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति
- शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट
- उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल
- एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग
Author: उत्तराखंड सत्य
उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून प्रदेश नेतृत्व में बदलाव के साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस ने अपने जिले और शहर संगठन को भी नए सिरे से खड़ा कर दिया है। गणेश गोदियाल की दूसरी पारी की शुरुआत के साथ पार्टी ने देहरादून को छोड़कर पूरे प्रदेश में 12 जिलों और प्रमुख नगरों- महानगरों को मिलाकर कुल 27 नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। यह फेरबदल सिर्फ नामों का नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक महीनों में कांग्रेस की नई रणनीतिक दिशा का संकेत भी है। अल्मोड़ा में भूपेंद्र सिंह भोज को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि बागेश्वर में अब अर्जुन चंद्र भट्ट जिला कांग्रेस…
अजय चड्डा,रूद्रपुर देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पारदर्शिता और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘देवभूमि परिवार योजना’ को पूरे प्रदेश में लागू करने का फैसला किया है। यह योजना न केवल प्रशासनिक सुधार का आधार बनेगी, बल्कि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के वितरण तंत्र को पूरी तरह बदलने की क्षमता रखती है। अब प्रदेश के हर परिवार को एक विशिष्ट फैमिली आईडी यानी परिवार पहचान पत्र मिलेगा, जिसके माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर सही व्यक्ति तक पहुंचाने में बड़ी आसानी होगी। सरकार का दावा है कि एकीकृत डेटा बेस तैयार होने…
कांग्रेस पर लगाया बंगाली समाज के नाम पर वर्षों की उपेक्षा और भ्रम फैलाने का आरोप उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर बंगाली समाज के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई दिनों से पार्टी संगठन के निर्देश पर बिहार चुनाव में व्यस्त थे, लेकिन इसी बीच कांग्रेस नेताओं ने बंगाली समाज को भ्रमित करने का प्रयास शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने बंगाली समाज के हितों के लिए कभी कोई ठोस प्रयास नहीं किया, जबकि यह समाज…
सीएम धामी ने की सैनिक कल्याण के लिए कई घोषणाएं उत्तराखण्ड सत्य,हल्द्वानी राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में एम-बी-पी-जी- कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन देशभक्ति और गौरव के रंगों से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि उत्तराखंड की धरती केवल देवभूमि नहीं, बल्कि सच्चे अर्थों में वीरभूमि है कृ जहाँ हर परिवार राष्ट्रसेवा से जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के पुनर्गठन और सुदृढ़ीकरण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाएगा ताकि योजनाओं…
उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर इस बार का स्थापना दिवस ऐतिहासिक बनने जा रहा है। रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 9 नवंबर को देहरादून के एफआरआई मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। सूत्रें के अनुसार प्रधानमंत्री लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें बुनियादी ढांचा, ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और कनेक्टिविटी से जुड़ी योजनाएँ शामिल होंगी। इसके लिए नियोजन विभाग द्वारा विभागवार परियोजनाओं की स्क्रीनिंग और दस्तावेजों का अंतिम…
उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों की श्रृंखला के तहत बुधवार शाम सिटी क्लब में मंडल स्तरीय बूथ सम्मेलन का शुभारम्भ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्टð ने किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं पुष्पवर्षा के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्टð ने अपने संबोधन में कहा कि रुद्रपुर हमेशा से भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है। विधानसभा से लेकर नगर निगम तक, हर चुनाव में शहर ने कमल को जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली…
पच्चीस वर्षों की राजनीतिक अस्थिरता के बीच भी विकास ने बनाई अपनी राह अजय चड्डा,रूद्रपुर उत्तराखंड 9 नवंबर 2025 को अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर 26वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि उस जनआंदोलन की परिणति का प्रतीक है, जिसने पहाड़ों की अस्मिता, विकास और पहचान के लिए 90 के दशक में चिंगारी जलाई थी। रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करता उत्तराखंड आज अपने अब तक के सफर पर पीछे मुड़कर देख रहा है कृ जहाँ एक ओर राजनीतिक अस्थिरता और नेतृत्व परिवर्तन की छाया रही, वहीं दूसरी ओर विकास, प्राकृतिक संपदाओं…
उत्तराखण्ड सत्य,अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। देहरादून पुलिस लाइन्स में आयोजित एक भव्य-सम्मान समारोह में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पींचा सहित जिले के पांच अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फ्डीजीपी डिस्क गोल्डय् एवं फ्डीजीपी डिस्क सिल्वरय् पदकों से सम्मानित किया है। इस अवसर पर एसएसपी पींचा की कार्य-शैली एवं आतुरता की चर्चा विशेष रूप से हुई है। उन्होंने जिले में पुलिस-बल की शारीरिक व मानसिक तैयारी को सुनिश्चित करने के लिए खुद मैदान में उतरकर जवानों के साथ दौड़ लगाई…
ऋषिकेश। गंगा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ भारत के संदेश के साथ “गंगा सस्टेनेबिलिटी रन ऋषिकेश” का चौथा संस्करण आगामी 9 नवम्बर 2025 को एम्स मैदान, ऋषिकेश में आयोजित होने जा रहा है। प्रातः 6 बजे से आरंभ होने वाला यह आयोजन देश-विदेश के करीब तीन हजार धावकों के संगम का साक्षी बनेगा। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डा. राकेश मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि “गंगा सस्टेनेबिलिटी रन 4.0” डॉ. राजेश सर्वज्ञ के ‘विवेकानंद यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन केवल खेल नहीं, बल्कि गंगा एवं पर्यावरण संरक्षण के…
नगर निगम ने चलाया अभियान,सड़कों से ठेलियां हटाईं, सामान जब्त उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर नगर निगम ने मुख्य बाजार के साथ.साथ अब ट्रांजिट कैम्प को भी जाम से मुक्त करने के लिए कवायद तेज कर दी है। महापौर विकास शर्मा के निर्देश पर गुरुवार को नगर निगम की टीम ने ट्रांजिट कैम्प में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान निगम कर्मचारियों ने सड़कों पर खड़ी ठेलियां, नालियों के ऊपर रखे सामान और फुटपाथ पर फैलाए गए सामान को हटाते हुए कई व्यापारियों का सामान जब्त किया तथा नियमों की अवहेलना करने पर कई चालान भी काटे।पिछले लम्बे समय से…
