Close Menu
    What's Hot

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
    • एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड
    • चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप
    • भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
    • बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी
    • उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा
    • चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा
    • 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026

      अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

      May 24, 2026

      भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

      May 17, 2026
    • उत्तराखंड

      साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

      June 20, 2026

      एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

      June 20, 2026

      चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

      June 20, 2026

      उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

      June 7, 2026

      चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

      June 7, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग
    रुद्रपुर

    एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यMarch 14, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    हादसों की पुनरावृत्ति रोकने और घायलों की संख्या न्यूनतम करने के लिए तैयार हुआ एक्शन प्लान
    उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर

    सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में ऊधमसिंहनगर के परिवहन विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय द्वारा शहर के एक निजी होटल में सड़क दुर्घटनाओं का वैज्ञानिक विश्लेषण विषय पर केंद्रित एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें जिले के प्रशासनिक और पुलिस जगत के शीर्ष अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ-.गुरुदेव सिंह ने मुख्य अतिथि के साथ-साथ विशिष्ट अतिथि संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। अतिथियों के स्वागत के साथ ही कार्यशाला के उन उद्देश्यों को रेखांकित किया गया, जो आने वाले समय में जिले की सड़कों को सुरक्षित बनाने का आधार बनेंगे। अपने संबोधन में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आधुनिक तकनीक के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रयोग कर सड़क दुर्घटनाओं का सटीक वैज्ञानिक विश्लेषण संभव है, जिससे न केवल दुर्घटनाओं के पीछे के छिपे कारणों को समझा जा सकता है, बल्कि भविष्य में होने वाली अनहोनी पर प्रभावी रोक भी लगाई जा सकती है। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों और प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि से एक क्रांतिकारी कदम है, इसलिए सभी को अधिक से अधिक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करना चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने विशेष रूप से थाना प्रभारियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फील्ड में तैनात पुलिस अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की सूक्ष्मता और उनकी बारीकियों को समझना अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिया कि वे अपने दैनिक कार्यकलापों में इन वैज्ञानिक पद्धतियों का समावेश करें ताकि दुर्घटनाओं की रोकथाम में पुलिस की भूमिका अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुखी हो सके। वहीं, संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा ने स्पष्ट किया कि ऊधमसिंहनगर जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए इस कार्यशाला का प्राथमिक लक्ष्य यहां होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या को न्यूनतम स्तर पर लाना है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान जे-पी- रिसर्च इंडिया लिमिटेड के विशेषज्ञ सुमित ढुल ने श्साइंटिफिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन ऑफ एक्सीडेंटश् पर अपना विस्तृत व्याख्यान दिया, जिसमें दुर्घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने और उनके विश्लेषण की आधुनिक विधियों को समझाया गया। इसके पश्चात परिवहन विभाग के सहायक निदेशक (सड़क सुरक्षा) नरेश संगल ने उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं के परिदृश्य और चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए श्रोड सेफ्टी एंड ओवरव्यूश् विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस पूरे विमर्श का केंद्र बिंदु राज्य में हो रही दुर्घटनाओं के कारणों का तथ्यात्मक विश्लेषण कर उनकी पुनरावृत्ति रोकना और हताहतों की संख्या में कमी लाना रहा। कार्यशाला में प्रतिभागियों को डिजिटल उपकरणों के उपयोग और त्वरित रिपोर्टिंग प्रणाली के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया। इस आधुनिक प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के मूल कारणों की पहचान कर ठोस सुधारात्मक कदम उठाना है। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जो उनके द्वारा सीखे गए नए कौशल और सड़क सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं। इस महत्वपूर्ण आयोजन में सम्भागीय परिवहन अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार सिंह सहित सुरेंद्र कुमार, मनोज बागोरिया, मोहित कोठारी और पूजा नयाल जैसे अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही लोक निर्माण विभाग, एन एच एआई, विद्युत, स्वास्थ्य, वन और शिक्षा विभाग समेत नगर निगम के तमाम अधिकारियों ने शिरकत कर सड़क सुरक्षा के साझा संकल्प को और अधिक सुदृढ़ बनाने का भरोसा दिया।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026

    आदि कैलाश यात्रियों का त्रिशूल चौक पर भव्य स्वागत

    June 7, 2026

    रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृत

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    By उत्तराखंड सत्यJune 20, 20260

    दो वर्षों में 14-9 प्रतिशत बढ़ी साक्षरता दर, अब 98-7 प्रतिशत आबादी साक्षर,धामी कैबिनेट का…

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.