Close Menu
    What's Hot

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
    • एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड
    • चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप
    • भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
    • बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी
    • उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा
    • चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा
    • 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026

      अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

      May 24, 2026

      भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

      May 17, 2026
    • उत्तराखंड

      साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

      June 20, 2026

      एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

      June 20, 2026

      चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

      June 20, 2026

      उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

      June 7, 2026

      चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

      June 7, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट
    ऊधम सिंह नगर

    शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यMarch 14, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    नियमों को ताक पर रख स्कूलों ने शुरू किया कमीशन का खेल,अभिभावकों में रोष

    उत्तराखण्ड सत्य,रुद्रपुर
    वसंत की विदाई के साथ ही जब नए शैक्षिक सत्र की आहट सुनाई देती है, तो अभिभावकों के चेहरे पर बच्चों की प्रगति की खुशी के बजाय भविष्य की आर्थिक चिंता की लकीरें गहरी होने लगती हैं। रुद्रपुर शहर और आसपास के क्षेत्रें में शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले कई निजी स्कूल अब व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तब्दील हो चुके हैं। यहाँ शिक्षा के प्रसार से कहीं अधिक जोर इस बात पर है कि अभिभावकों की जेब से अधिकतम धन कैसे निकाला जाए। नए सत्र के आगाज के साथ ही शहर के अधिकांश स्कूलों ने अपनी मनमानी की पटकथा लिखनी शुरू कर दी है, जिसमें निर्धारित दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का दबाव और स्कूल परिसर के भीतर ही अवैध रूप से बुक-शॉप संचालित करना मुख्य अध्याय बन गए हैं। विडंबना यह है कि नियमों का उल्लंघन सरेआम हो रहा है, लेकिन शिक्षा विभाग ने इस पूरे तमाशे पर ‘मौन’ की चादर ओढ़ ली है। प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के स्पष्ट निर्देश हैं कि स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें ही लागू की जाएं, ताकि शिक्षा सस्ती और सुलभ हो सके। लेकिन धरातल पर हकीकत इसके उलट है। निजी स्कूल एनसीईआरटी की सस्ती किताबों के साथ निजी प्रकाशकों की भारी-भरकम और महंगी किताबों का ऐसा कॉम्बो तैयार करते हैं, जिसे खरीदना अभिभावकों की मजबूरी बन जाता है। ये किताबें खुले बाजार में उपलब्ध नहीं होतीं, बल्कि स्कूलों ने अपने चहेते बुक-सेलर्स के साथ एक ‘सिंडिकेट’ बना रखा है। अभिभावकों को बाकायदा पर्चियां थमा दी जाती हैं कि अमुक दुकान से ही सेट खरीदना होगा। इस सेटिंग के पीछे कमीशन का एक मोटा खेल चलता है, जहाँ हर किताब की बिक्री पर स्कूल प्रबंधन का हिस्सा पहले से तय होता है। जो किताबें सामान्यतः कुछ सौ रुपयों में मिल जानी चाहिए, उनके सेट के लिए अभिभावकों को हजारों रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। लूट का यह सिलसिला केवल किताबों तक ही सीमित नहीं है। स्कूल यूनिफॉर्म और अन्य शिक्षण सामग्री के नाम पर भी जमकर उगाही की जा रही है। हर साल ड्रेस का रंग बदलना या उसमें मामूली बदलाव कर नया सेट खरीदने के लिए मजबूर करना अब आम चलन बन गया है। स्कूल प्रशासन यह तक तय कर देता है कि मोजे और जूते भी किस ब्रांड के और किस दुकान से लिए जाएंगे। यदि कोई अभिभावक बाहर से कम कीमत पर वैसी ही सामग्री खरीदने की कोशिश करता है, तो स्कूल उसे स्वीकार करने से इनकार कर देता है। कई स्कूलों ने तो अपने स्कूलों में ही बुक शॉप संचालन शुरू कर दिया है। इसके अलावा, लंबी-चौड़ी फीस की सूची जिसमें एडमिशन फीस, डेवलपमेंट फीस, एक्टिविटी फीस और न जाने कितने अज्ञात मदों में शुल्क वसूला जाता है, मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ रही है। शिक्षा का उद्देश्य अब बच्चों को ज्ञानवान बनाना कम और स्कूल की बैलेंस शीट को चमकाना अधिक नजर आने लगा है।

    प्रवेश उत्सव या अभिभावकों की जेब पर डाका?
    शिक्षा जगत में चल रहे इस कमीशन के खेल का सबसे काला पक्ष कीमतों का अंतर है। जानकारों की मानें तो जो पाठड्ढक्रम एनसीईआरटी की 500 रुपये की किताबों में पूरा हो सकता है, निजी प्रकाशक उसे रंगीन पन्नों और चमकदार कवर के साथ पेश कर 1000 से 3000 रुपये तक में बेच रहे हैं। इन किताबों की विषयवस्तु लगभग वही रहती है, लेकिन ऊंचे दामों का एक बड़ा हिस्सा स्कूल प्रबंधन और बिचौलियों की जेब में जाता है। अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी केवल कागजी आदेश जारी कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हैं। जब तक इननिजी स्कूलों के स्टॉक और उनके द्वारा अनुशंसित दुकानों के बिलों की औचक जांच नहीं होगी, तब तक यह आर्थिक शोषण नहीं रुकेगा। समाज में अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या शिक्षा केवल संपन्न वर्ग का विशेषाधिकार बनकर रह जाएगी? सरकार की सख्ती का इंतजार कर रहे हजारों अभिभावक आज बेबस हैं, क्योंकि उनके बच्चों का भविष्य इन शिक्षा माफियाओं के हाथ में कैद है। क्या इस बार प्रशासन इस कमीशनखोरी के चक्रव्यूह को तोड़ पाएगा या हर बार की तरह अभिभावक ही इस व्यापार की बलि चढ़ेंगे?

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026

    20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया

    June 7, 2026

    आदि कैलाश यात्रियों का त्रिशूल चौक पर भव्य स्वागत

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    By उत्तराखंड सत्यJune 20, 20260

    दो वर्षों में 14-9 प्रतिशत बढ़ी साक्षरता दर, अब 98-7 प्रतिशत आबादी साक्षर,धामी कैबिनेट का…

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.