Close Menu
    What's Hot

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड
    • ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण
    • भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन
    • मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव
    • नामित पार्षदों ने ली शपथ, रुद्रपुर को नंबर वन शहर बनाने का लिया संकल्प
    • महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत
    • रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!
    • सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026

      बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

      June 27, 2026

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026
    • उत्तराखंड

      नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

      August 1, 2026

      मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

      August 1, 2026

      श्रमिक कल्याण को नई धार

      July 25, 2026

      हल्द्वानी में हाईकोर्ट का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद वर्षों पुरानी बहस समाप्त

      July 18, 2026

      पंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्र का नागरिक अभिनंदन

      July 18, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा धर्मांतरणः डॉ उपाध्याय
    उत्तर प्रदेश

    भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा धर्मांतरणः डॉ उपाध्याय

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यDecember 29, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    पं. गणेश प्रसाद मिश्र की स्मृति में राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर हुई नौंवी व्याख्यानमाला

    छतरपुर। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर पं. गणेश प्रसाद मिश्र जी की स्मृति में नौंवी व्याख्यान माला का आयोजन रविवार को छत्रसाल ऑडिटोरियम में  किया गया। मुख्य वक्ता सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय थे। विशिष्ट अतिथि प्राचीन भारतीय इतिहासकार डॉ कन्हैया लाल अग्रवाल थे, जबकि अध्यक्षता डॉ विनोद रावत ने की। न्यास अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र ने प्रस्तावना रखी। उन्होंने सेवा न्यास के कार्यों पर भी प्रकाश डाला तथा आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया। कमलकांत उर्फ बॉबी असाटी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। डॉ रचना मिश्रा की पुस्तक “प्रबोध चंद्रोदय का सांस्कृतिक अध्ययन” का विमोचन किया गया। संचालन नीरज भार्गव ने किया।

    प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक व ओजस्वी वक्ता श्री उपाध्याय ने कहा कि अंग्रेज और मुगल भारत में सत्ता हथियाने के लिए नहीं बल्कि धर्म को फैलाने आए थे। उन्होंने कहा कि लव जेहाद, लैंड जेहाद, घुसपैठियों की मदद सब कन्वर्टेड हिन्दू करते हैं। यानि भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा कन्वर्जन है। जिस कन्वर्जन को रोकने के लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिए वह बीमारी घटी नहीं बल्कि बढ़ गई है। मुगल तलवार की दम पर करते थे और अंग्रेज कानून की दम पर। इसलिए इस देश में कन्वर्जन की सप्लाई रोकनी होगी।

    श्री उपाध्याय ने कहा कि धर्मांतरण प्लांड क्राइम है यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। धर्मांतरण एक तरह से आतंकी गतिविधि है। इसे रोकने के लिए राम नीति यानि भय बिनु होय न प्रीति और कृष्ण नीति यानि सठे साठयम समाचरेत व्यवस्था लागू करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कन्वर्जन रोकना है तो कानून बदलना पड़ेगा। इसलिए महीने में एक बार अपने सांसद, विधायक से जरूर मिलिए और सवाल कीजिए। आंकड़े देते हुए श्री उपाध्याय ने बताया कि साल में 5 लाख बेटियां लव जेहाद का शिकार होतीं हैं और रोजाना 1500 परिवारों का धर्मांतरण होता है। देश में 5 करोड़ घुसपैठिए आ चुके हैं। डेमोग्राफी का इंबैलेंस नहीं रुका तो 25 साल बाद भयानक बड़ा खतरा सामने आएगा। उन्होंने भारत को भ्रष्टाचार से भी बहुत बड़ा खतरा बताया। उन्होंने बताया कि भारत में 40 लाख एकड़ जमीन पर वक्फ बोर्ड और 40 लाख एकड़ पर मिशनरियों का कब्जा है। हमारा मठ मंदिर सरकार के कंट्रोल में जबकि एक भी मस्जिद कंट्रोल में नहीं। हलाल की 50 हजार करोड़ की अर्थव्यवस्था है। नकली दवाओं का पैसा, हवाला, ड्रग्स का पैसा कन्वर्जन में जा रहा। सरकार को इन पर कंट्रोल करना होगा।

    उन्होंने कहा कि भारत की डेमोग्राफी बदल जाने पर क्या रहेगा? ये परंपराएं तक नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा कि भारत की एक भी समस्या न तो लाइलाज है और न विश्वव्यापी है। घूसखोरी, कमीशनखोरी, जमाखोरी, मिलावटखोरी, नक्सलवाद, जेहाद, जनसंख्या विस्फोट की समस्या केवल भारत में है और कहते हैं कलयुग है। जबकि सिंगापुर, जापान और आस्ट्रेलिया सहित दुनिया के कई देशों में आज भी सतयुग है। श्री उपाध्याय ने कहा कि जिस देश का सिस्टम अच्छा होता है वहां सतयुग और जिस देश का सिस्टम बिगड़ जाता है वहां कलयुग होता है। उन्होंने कहा कि हम कहते है भारत केवल संविधान से चलेगा। लेकिन संविधान की शपथ लेने वालों ने संविधान के साथ बहुत धोखा किया है। कांवेंट स्कूल में पढ़े जजों ने धर्म और मजहब में अंतर नहीं समझा। श्री उपाध्याय ने संविधान की पुस्तक दिखाते हुए कहा कि संविधान धर्म करने की इजाजत देता है धर्मांतरण की नहीं। उन्होंने साफ कहा कि देश में सारे सिस्टम गुलामी के चल रहे हैं। संविधान के आर्टिकल 30 के बारे में सबसे बड़ी गलती करते हुए व्याख्या की गई कि जो अल्पसंख्यक हैं उन्हें एजुकेशन इंस्टीट्यूट खोलने के अधिकार दिए। एक को मदरसा खोलने का अधिकार दे दिया। जबकि संविधान अनुमति ही नहीं देता। श्री उपाध्याय ने सवाल किया कि मजहब के आधार पर जब देश का विभाजन हो गया फिर मजहब के आधार पर तमाम योजनाएं क्यों चल रहीं हैं।

    डॉ. रचना मिश्रा की पुस्तक प्रबोध चन्द्रोदय का सांस्कृतिक अध्ययन का हुआ विमोचन

    विशिष्ट अतिथि इतिहासकार डॉ कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि प्रबोध चंद्रोदय पुस्तक कृष्ण मिश्र ने लिखी वे चंदेल राजाओं के काल में साहित्यकार थे। उन्होंने प्रतीक के रूप में अपनी कहानी कही है। इसमें राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक वर्णन है। इसके कुछ दृश्य खजुराहो के लक्ष्मण मंदिर में अंकित किए गए हैं। प्रबोध चंद्रोदय ग्रन्थ लिखा क्यों गया इसका वर्णन उन्होंने किया। उन्होंने बताया कि महोबा की स्थापना राजा नन्नू ने की। उसका जन्म देवेन्द्रनगर में हुआ। राज्य बढ़ाने वह महोबा पहुंचा और उसने वहां महोत्सव यज्ञ किया जिसका नाम बिगड़ कर महोबा हो गया।

    सेवा परमो धर्मः ही लक्ष्य है पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास काः . राकेश मिश्र

    न्यास अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्रा ने बताया कि विराट व्यक्तित्व और महान कर्मयोगी मेरे पिता पं.गणेश प्रसाद मिश्र (दद्दा जी) की स्मृतियों को संजोने, उनके सेवाभावी संदेश से समाज को सशक्त बनाने के लिए माता शांति मिश्रा जी की प्रेरणा से 2017 में पं. गणेश प्रसाद मिश्र (दद्दाजी) के नाम पर स्थापित पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में जो निरंतर कार्य किये हैं। हर वर्ष सेवा न्यास ने सेवा भावी होकर समाज को सशक्त बनाने के लिए क्रियाशील रहा। विभिन्न वर्गों के लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया। स्थापना के बाद से ही न्यास की ओर से स्थायी एवं सामयिक कार्यों की लंबी सूची है। न्यास की ओर से भीमकुंड में सभा मंडपम का निर्माण, 46 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, किसानों की समृद्धि के लिए किसानों को सब्जी का प्रमाणिक बीज उपलब्ध कराना, प्रतिभा सम्मान समारोह, मैराथन का आयोजन, माघ मेला, महाकुंभ में शिविर, स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया गया। प्रयागराज में आयोजित माघ मेला में गंगा तट पर 3 जनवरी से 2 फरवरी तक सभी को निमंत्रण दिया ।

    इनकी रही उपस्थिति

    कार्यक्रम में विधायक ललिता यादव, पूर्व विधायक उमेश शुक्ला, पुष्पेंद्र नाथ पाठक, महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो राकेश सिंह, प्रो एसपी जैन, डॉ एमपीएन खरे, डॉ सुनील चौरसिया, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, डॉ. भरत पाठक जी, राधे शुक्ला जी, उपाध्यक्ष लखन द्विवेदी सहित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, डॉ विज्ञान देव मिश्रा, पेंशनर्स संगठन के पदाधिकारी, राकेश पाठक, हिन्दू संगठनों, स्वत्रंत्रता संग्राम सेनानी संगठन, बड़ी संख्या में प्राध्यापक, शिक्षक, छात्र- छात्राएं, गौ रक्षक, पत्रकारगण सहित जिले व शहर  के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

    July 18, 2026

    बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

    June 27, 2026

    बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    By उत्तराखंड सत्यAugust 1, 20260

    स्टार्टअप, शोध और ग्रामीण प्रतिभाओं को जोड़ने की रणनीति, तकनीक आधारित विकास मॉडल की ओर…

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026

    मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

    August 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026

    मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

    August 1, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.