Close Menu
    What's Hot

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
    • एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड
    • चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप
    • भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
    • बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी
    • उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा
    • चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा
    • 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026

      अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

      May 24, 2026

      भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

      May 17, 2026
    • उत्तराखंड

      साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

      June 20, 2026

      एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

      June 20, 2026

      चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

      June 20, 2026

      उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

      June 7, 2026

      चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

      June 7, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » 2026ः नीतियों से नतीजों की ओर उत्तराखंड
    उत्तराखंड

    2026ः नीतियों से नतीजों की ओर उत्तराखंड

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यJanuary 3, 2026Updated:January 3, 2026No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    सुशासन, उद्यानिकी और रोजगार के मोर्चे पर नीतियों से नतीजों तक पहुंचना सरकार के लिए चुनौती
    अजय चड्डा,देहरादून

    नए साल के साथ उत्तराखंड की राजनीति और प्रशासनिक मशीनरी एक बार फिर बड़े लक्ष्यों की ओर बढ़ने का संकेत दे रही है। साल 2026 को लेकर राज्य सरकार की जो तस्वीर उभर रही है, वह केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं दिखती, बल्कि अब जोर फ्नीतियों से परिणामय् तक पहुंचने पर है। बीते वर्षों में बनी योजनाओं, अधूरी परियोजनाओं और जमीनी हकीकत के अनुभवों के आधार पर सरकार इस साल को निर्णायक मानकर आगे बढ़ रही है।राज्य सरकार पहले ही सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दे चुकी है कि योजनाएं कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर दिखनी चाहिए। इसी क्रम में 2026 की कार्ययोजना को सुशासन, समावेशी विकास, आर्थिक आत्मनिर्भरता, कृषि-उद्यानिकी सशक्तिकरण और पर्यावरण संतुलन जैसे व्यापक लक्ष्यों के इर्द-गिर्द केंद्रित किया गया है। यह संकेत है कि सरकार अब विकास को एकांगी नहीं, बल्कि बहुआयामी नजरिये से आगे बढ़ाना चाहती है। सुशासन सरकार की इस रणनीति का केंद्रीय स्तंभ है। प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक-आधारित बनाने के लिए ई-गवर्नेंस को सभी विभागों में अनिवार्य रूप से लागू करने की तैयारी है। डिजिटल फाइल सिस्टम, ऑनलाइन सेवाओं और समयबद्ध डिलीवरी के जरिए आम नागरिक और सरकार के बीच की दूरी को कम करने का दावा किया जा रहा है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और सेवाओं की तय समय-सीमा में उपलब्धता को सरकार अपनी प्राथमिकता बता रही है। सवाल यही है कि क्या यह व्यवस्था पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रें में भी उसी प्रभावशीलता से लागू हो पाएगी, जैसा शहरी इलाकों में अपेक्षित है। इंफ्ास्ट्रक्चर के मोर्चे पर भी 2026 को अहम साल माना जा रहा है। सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी को मजबूती देना सरकार के एजेंडे का प्रमुख हिस्सा है। चारधाम ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश -कर्णप्रयाग रेल परियोजना, हेली सेवाओं का विस्तार और सीमावर्ती क्षेत्रें में रणनीतिक सड़कों के निर्माण पर फोकस किया जा रहा है। सरकार का तर्क है कि बेहतर कनेक्टिविटी केवल पर्यटन नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और आपात सेवाओं की पहुंच को भी आसान बनाएगी। हालांकि, पर्यावरणीय संतुलन और निर्माण की गति के बीच संतुलन साधना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती भी रहेगा। साल 2026 की सबसे ठोस और दूरगामी रणनीति कृषि और उद्यानिकी को आय बढ़ाने के मुख्य साधन के रूप में स्थापित करने की है। धामी सरकार ने साफ किया है कि पर्वतीय राज्य की भौगोलिक सीमाओं को कमजोरी नहीं, बल्कि अवसर में बदला जाएगा। पॉली हाउस खेती, कीवी उत्पादन, हाई वैल्यू फसलों और सेब-कीवी नीति को विशेष प्राथमिकता इसी सोच का परिणाम है।पर्वतीय क्षेत्रें में पॉली हाउस आधारित खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने की योजना है, ताकि किसान वर्ष भर सब्जी, फूल और उच्च गुणवत्ता वाली फसलें उगा सकें। इसके लिए अनुदान, तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने की व्यवस्था को मजबूत करने का दावा किया गया है। यदि यह मॉडल सही ढंग से लागू हुआ, तो यह न केवल किसानों की आय बढ़ा सकता है, बल्कि पारंपरिक खेती पर निर्भरता को भी कम कर सकता है। इसी तरह कीवी मिशन के जरिए उत्तराखंड को देश का प्रमुख कीवी उत्पादक राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कम भूमि में अधिक आय, बेहतर बाजार मूल्य और निर्यात की संभावनाएं कीवी को किसानों के लिए आकर्षक विकल्प बनाती हैं। सरकार का मानना है कि कीवी, सेब, नाशपाती, अखरोट जैसे पहाड़ी फलों की मजबूत वैल्यू चेन विकसित कर खेती से आय दोगुनी करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया जा सकता है। इसका एक बड़ा उद्देश्य पलायन पर रोक लगाना और गांवों में ही रोजगार के अवसर पैदा करना है।पर्यटन को भी सरकार 2026 में आर्थिक इंजन के रूप में विकसित करना चाहती है। चारधाम यात्र को सुरक्षित और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के साथ विंटर टूरिज्म, साहसिक पर्यटन, ईको-टूरिज्म और होमस्टे योजनाओं को प्रोत्साहन देने की बात कही जा रही है। खास बात यह है कि पर्यटन से जुड़े रोजगार में स्थानीय युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि इसका सीधा लाभ स्थानीय अर्थव्यवस्था तक पहुंचे।रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण के मोर्चे पर सरकार ने सरकारी भर्तियों को पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और नकलमुक्त बनाए रखने का संकल्प दोहराया है। निजी क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के लिए स्टार्टअप, आईटी पार्क, उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने की योजना है। युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट, तकनीकी प्रशिक्षण और स्वरोजगार योजनाओं के विस्तार को भी 2026 के एजेंडे में प्रमुखता दी गई है।साथ ही समान नागरिक संहिता (न्ब्ब्) के बेहतर क्रियान्वयन के साथ महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने की बात कही जा रही है। स्वयं सहायता समूहों, लखपति दीदी योजना और महिला उद्यमिता के जरिए महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यावरण के मोर्चे पर हिमालयी पारिस्थितिकी का संरक्षण, नदियों और जल स्रोतों का पुनर्जीवन, वनों की सुरक्षा और आपदा पूर्व चेतावनी प्रणालियों को मजबूत करना सरकार की दीर्घकालिक प्राथमिकताओं में शामिल है। कुल मिलाकर 2026 उत्तराखंड सरकार के लिए केवल घोषणाओं का नहीं, बल्कि परिणाम दिखाने का वर्ष बताया जा रहा है। उद्यानिकी, पॉली हाउस और कीवी जैसी उच्च आय वाली योजनाओं के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। पारदर्शी भर्तियों, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के जरिए राज्य को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। अब देखना यह होगा कि 2026 वास्तव में उत्तराखंड के लिए फ्परिणामों का वर्षय् बन पाता है या फिर यह भी पिछले वर्षों की तरह उम्मीदों और योजनाओं के बीच उलझ कर रह जाता है।

    नये साल में उत्तराखंड सरकार की प्राथमिकताएं एक नजर में
    साल 2026 को उत्तराखंड सरकार फ्नीतियों से परिणामय् के वर्ष के रूप में देख रही है। सुशासन के तहत ई-गवर्नेंस, डिजिटल सेवाएं और समयबद्ध डिलीवरी पर जोर रहेगा। कृषिदृउद्यानिकी में पॉली हाउस खेती, कीवी और सेब जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों से किसानों की आय बढ़ाने की योजना है। पर्यटन को आर्थिक इंजन बनाते हुए चारधाम, विंटर और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। युवाओं के लिए पारदर्शी भर्तियां, स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट तथा महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूह, लखपति दीदी और उद्यमिता योजनाएं प्रमुख रहेंगी। पर्यावरण संरक्षण और हिमालयी संतुलन सरकार की दीर्घकालिक रणनीति का अहम हिस्सा रहेगा।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    By उत्तराखंड सत्यJune 20, 20260

    दो वर्षों में 14-9 प्रतिशत बढ़ी साक्षरता दर, अब 98-7 प्रतिशत आबादी साक्षर,धामी कैबिनेट का…

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.