Author: उत्तराखंड सत्य

अंतरराष्ट्रीय सहयोग और युवा भागीदारी पर हुई सार्थक चर्चा सैन मरीनो। सीएसआईटी साधारण कांग्रेस 2025 के मंच पर भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (आईएबीएफ) ने वार्षिक गतिविधि रिपोर्ट प्रस्तुत की। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने विश्व खेल समुदाय को संबोधित करते हुए भारत में बॉक्सिंग और खेलों के क्षेत्र में हुई प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। डॉ. मिश्र ने कांग्रेस की अध्यक्षताकर रहे सीएसआईटी अध्यक्ष ब्रूनो मोलेआ का भारतीय परंपरा के अनुरूप ‘पटका’ पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत में खेल प्रतिभाओं के संवर्धन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी को रेखांकित…

Read More

वित्त मंत्री के साथ 8,589 करोड़ की स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजनाओं समेत कई बाह्य सहायतित योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने राज्य की वित्तीय प्राथमिकताओं, नगरीय अवसंरचना की चुनौतियों और बाह्य सहायतित परियोजनाओं की स्वीकृति को लेकर केंद्र से विशेष सहयोग का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री को जीएसटी सुधारों के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड को वित्तीय मामलों में लगातार…

Read More

निकायों की 18 प्रमुख सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून उत्तराखंड के सभी नगर निकायों में अब नागरिक सेवाएं डिजिटल होने जा रही हैं। जल्द ही राज्यभर में 18 प्रमुख नगर सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी, जिससे लोगों को घर बैठे ही सुविधाएं मिल सकेंगी। अब पानी का टैंकर मंगवाने से लेकर पालतू कुत्तों का पंजीकरण कराने और फायर एनओसी प्राप्त करने तक की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी। इसके लिए शहरी विकास विभाग की महत्वाकांक्षी योजना म्युनिसिपल शेयर्ड सर्विस सेंटर (एमएसएससी) प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। केंद्र ने इस परियोजना के लिए उत्तराखंड को 22-8…

Read More

विपुल मैंदोली प्रदेश अध्यक्ष, दीपेंद्र कोश्यारी और मुलायम सिंह को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून उत्तराखंड भाजपा ने अपने युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार करते हुए संगठन के शीर्ष पदों पर नए चेहरों को मौका दिया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्टð के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और दो महामंत्रियों की घोषणा की गई है। ऋषिकेश के विपुल मैंदोली को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि दीपेंद्र कोश्यारी (नैनीताल) और मुलायम सिंह रावत (टिहरी गढ़वाल) को प्रदेश महामंत्री नियुक्त…

Read More

हल्द्वानी से हेली सेवा की तैयारी, मात्र तीन मिनट में तय होगा सफर, किराया करीब एक हजार उत्तराखण्ड सत्य,हल्द्वानी हल्द्वानी से भवाली स्थित विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम तक की यात्र अब कुछ ही मिनटों में पूरी हो सकेगी। उत्तराखंड सरकार और निजी हेली सेवा प्रदाता कंपनियां मिलकर एक ऐसी योजना को आकार देने जा रही हैं, जिससे यात्री केवल तीन मिनट के हवाई सफर में बाबा नीब करौली महाराज के धाम के दर्शन कर सकेंगे। यह पहल धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है। कैंची धाम की ख्याति देशभर ही नहीं, बल्कि दुनिया के…

Read More

वाराणसी। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट को केवल एक श्मशान नहीं, बल्कि मोक्ष की अंतिम चौखट माना जाता है। यहाँ हर दिन दर्जनों चिताएँ जलती हैं, हजारों लोग अंतिम यात्रा पर आते हैं और करोड़ों लोगों की आस्था निर्वाण से जुड़ती है। लेकिन इस पावन स्थल की एक परंपरा ऐसी है, जो अधिकतर लोगों की नज़र से ओझल रहती है। जब चिता शांत हो जाती है और मुखाग्नि देने की प्रक्रिया पूर्ण होती है, तो उस स्थान पर भस्म के ऊपर “94” अंक लिखा जाता है। यह संख्या केवल एक रिवाज नहीं, बल्कि गहरे आध्यात्मिक रहस्य और सनातन दर्शन की परिचायक…

Read More

– ‘अटल निर्मल नगर पुरस्कार’ मिलने पर नगर निगम में मना जश्न रूद्रपुर। नगर निगम रूद्रपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘अटल निर्मल नगर पुरस्कार’ प्राप्त होने पर शुक्रवार को नगर निगम में नगर निगम कर्मचारियों, पर्यावरण मित्रों, पार्षदों और नगर निगम से जुड़े ठेकेदारों ने खुशियां मनाते हुए इस बड़ी उपलब्धि के लिए महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल का जोरदार अभिनंदन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। महापौर ने इस उपलब्धि का श्रेय नगर निगम से जुड़े सभी कर्मचारियों और पार्षदों को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि नगर…

Read More

उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर स्थानीय होटल में राइस मिल एसोसिएशन की बैठक हुई जिसमें गगन गर्ग अध्यक्ष ,अमित जिंदल महामंत्री एवम राजेंद्र गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए चुनाव अधिकारी कैलाश अग्रवाल द्वारा चुनाव सम्पन्न कराया गया। इससे पूर्व कार्यकारणी द्वारा पिछले वर्ष का लेखा प्रस्तुत किया गया। सदस्यों द्वारा निवर्तमान कार्यकारणी के कार्यों की सराहना की गई। नवीन अध्यक्ष गगन गर्ग एव महामंत्री अमित जिंदल ने कहां की राइस मिलर्स की समस्याओं को माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया जायेगा एवम आगामी वर्ष के लिए उद्योग नीति स्थापित की जाएगी एवम् राइस मिलर के पुराने बकाया भुगतान को शीघ्र अति शीघ्र दिलवाने का…

Read More

उत्तराखण्ड सत्य देहरादून/रूद्रपुर। उत्तराखंड में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रदेशर में अहंकार के प्रतीक रावण का दहन किया गया। राजधानी में परेड ग्राउंड में रावण दहन का मुख्य आयोजन हुआ। यहां 121 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया था। हरिद्वार और देहरादून में रावण दहन से पहले ही बारिश शुरू हो गई। बारिश हल्की होने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी परेड मैदान पहुंचे। पहले लंका दहन किया गया और उसके बाद रावण दहन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज विजय दशमी पर्व पर भगवान इंद्र भी प्रत्यक्ष रूप से हमारे बीच…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति और प्रशासनिक संवेदनशीलता के संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का परेड ग्राउंड में आंदोलनरत युवाओं के बीच सीधे पहुँच जाना एक प्रतीकात्मक घटना से कहीं अधिक है। यह कदम न सिर्फ सरकार की पारदर्शी नीयत का प्रमाण है, बल्कि यह साफ संदेश भी देता है कि शासन युवाओं को सिर्फ आंकड़ों या बयानों से नहीं, बल्कि संवाद और सहानुभूति से साधना चाहता है। पिछले सप्ताह आयोजित अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा को लेकर उठ रहे प्रश्नों ने युवाओं के मन में असमंजस और आक्रोश पैदा किया था। ऐसे समय में मुख्यमंत्री धामी का बिना…

Read More