Close Menu
    What's Hot

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड
    • ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण
    • भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन
    • मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव
    • नामित पार्षदों ने ली शपथ, रुद्रपुर को नंबर वन शहर बनाने का लिया संकल्प
    • महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत
    • रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!
    • सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026

      बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

      June 27, 2026

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026
    • उत्तराखंड

      नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

      August 1, 2026

      मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

      August 1, 2026

      श्रमिक कल्याण को नई धार

      July 25, 2026

      हल्द्वानी में हाईकोर्ट का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद वर्षों पुरानी बहस समाप्त

      July 18, 2026

      पंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्र का नागरिक अभिनंदन

      July 18, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » कैंची धाम के दर्शन अब होंगे आसान
    उत्तराखंड

    कैंची धाम के दर्शन अब होंगे आसान

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यOctober 11, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    हल्द्वानी से हेली सेवा की तैयारी, मात्र तीन मिनट में तय होगा सफर, किराया करीब एक हजार
    उत्तराखण्ड सत्य,हल्द्वानी

    हल्द्वानी से भवाली स्थित विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम तक की यात्र अब कुछ ही मिनटों में पूरी हो सकेगी। उत्तराखंड सरकार और निजी हेली सेवा प्रदाता कंपनियां मिलकर एक ऐसी योजना को आकार देने जा रही हैं, जिससे यात्री केवल तीन मिनट के हवाई सफर में बाबा नीब करौली महाराज के धाम के दर्शन कर सकेंगे। यह पहल धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है। कैंची धाम की ख्याति देशभर ही नहीं, बल्कि दुनिया के अनेक देशों तक फैली हुई है। यहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अभिनेत्री से लेकर उद्योगपति, फैशन डिजाइनर से लेकर आईटी क्षेत्र की हस्तियां- अमेरिका, यूरोप और एशिया के कई देशों से लोग यहां आस्था से जुड़ते हैं। 15 जून को लगने वाले वार्षिक भंडारे में तो लाखों की भीड़ उमड़ती है। यही वजह है कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रें में ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। अब सरकार इस चुनौती को अवसर में बदलने जा रही है। कुमाऊं क्षेत्र में हवाई सेवाओं का नेटवर्क हाल के वर्षों में तेजी से विकसित हुआ है। हल्द्वानी से रोजाना लगभग डेढ़ सौ यात्री पिथौरागढ़, मुनस्यारी, अल्मोड़ा, चंपावत और बागेश्वर के लिए उड़ान भर रहे हैं। हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने इस रूट पर विश्वसनीयता और सुविधाजनक सेवाओं के माध्यम से अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। अब कंपनी ने हल्द्वानी से कैंची धाम के लिए अत्यंत लघु हवाई कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी के बेस मैनेजर रवींद्र सिंह के अनुसार, श्रद्धालुओं की ओर से इस रूट की सबसे अधिक मांग सामने आ रही है। कंपनी ने जिला प्रशासन से कैंची धाम क्षेत्र में हेलीपैड के लिए स्थान चिन्हित करने का प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही शटल सेवा शुरू की जाएगी, जिसके तहत यात्री केवल तीन मिनट के सफर में मंदिर परिसर के निकट पहुंच जाएंगे। किराया एक हजार रुपये के आसपास रखने पर मंथन चल रहा है। अंतिम निर्णय कंपनी और राज्य सरकार के बीच होने वाली वार्ता के बाद तय किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग इस प्रस्ताव को क्षेत्रीय विकास और धार्मिक पर्यटन सर्किट के विस्तार के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मान रहे हैं। इसी क्रम में पिथौरागढ़ से धारचूला तक एक नया सर्किट जोड़ने की योजना भी बनाई जा रही है। चारधाम यात्र के बाद अब कुमाऊं में भी हेली सेवाओं को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है। 24 जनवरी 2024 को शुरू हुई हल्द्वानीदृपिथौरागढ़ सेवा के बाद हवाई संपर्क का दायरा कई जिलों तक बढ़ चुका है। केवल डेढ़ वर्ष के भीतर स्थिति यह हो गई है कि कुमाऊं के 14 अलग-अलग सर्किटों में चल रही हेली सेवाओं में 80 से 90 प्रतिशत सीटें रोजाना भर जाती हैं। सरकार और हेली सेवा कंपनियों का मानना है कि कैंची धाम को हवाई मार्ग से जोड़ने से श्रद्धालुओं की सुविधा तो बढ़ेगी ही, साथ ही आसपास के क्षेत्रें में रोजगार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। पर्वतीय सड़कों पर लगने वाला समय और दूरी दोनों कम होंगे। विशेषकर बुजुर्ग यात्रियों और विदेशी श्रद्धालुओं के लिए यह सेवा बड़ा आकर्षण सिद्ध हो सकती है। तीन मिनट के इस हवाई सफर की शुरुआत केवल एक परिवहन साधन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक पर्यटन के आधुनिक मॉडल की मजबूत मिसाल हो सकती है। कैंची धाम की लोकप्रियता और कुमाऊं के हवाई सर्किट का तेजी से विस्तार एक साथ मिलकर उत्तराखंड के पर्यटन मानचित्र को नए स्वरूप में सामने ला रहे हैं।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

    August 1, 2026

    श्रमिक कल्याण को नई धार

    July 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    By उत्तराखंड सत्यAugust 1, 20260

    स्टार्टअप, शोध और ग्रामीण प्रतिभाओं को जोड़ने की रणनीति, तकनीक आधारित विकास मॉडल की ओर…

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026

    मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

    August 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026

    मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

    August 1, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.