विपिन चड्डा बने प्रधान,शामलाल चड्डा चेयरमैन
विशेष बैठक में सर्वसम्मति से हुआ नई कार्यकारिणी का गठन,
बिरादरी की एकता, सेवा और विकास को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
जालंधर। चड्डा बिरादरी रजिस्टर्ड की विशेष बैठक रविवार, 9 अगस्त 2026 को श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिरादरी के प्रधान श्री विपिन चड्डा बब्बी ने की। बैठक में बिरादरी के सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपते हुए बिरादरी की एकता, सामाजिक सेवा और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के गठन का स्वागत करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी। इस दौरान उम्मीद जताई गई कि नई टीम आपसी समन्वय और सहयोग के साथ चड्डा बिरादरी के हित में सक्रिय भूमिका निभाएगी तथा समाज की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएगी।
नई कार्यकारिणी में विपिन चड्डा बब्बी को प्रधान, शामलाल चड्डा को चेयरमैन, संजय चड्डा को जनरल सेक्रेटरी तथा नरेश चड्डा को कैशियर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में हीरालाल चड्डा और जे-वी- चड्डा को जिम्मेदारी दी गई। वहीं उपप्रधान पद पर योगेश चड्डा, रामकृष्ण चड्डा, ललित मोहन चड्डा,अनिल चड्डा, आदर्श चड्डा एवं गणेश चड्डा को शामिल किया गया।
सह सचिव के पद पर ओमप्रकाश चड्डा और विवेक चड्डा को जिम्मेदारी दी गई। स्टे सेक्रेटरी के रूप में वरिंदर चड्डा, जॉइंट कैशियर के रूप में उमेश चड्डा, वाइस प्रेसिडेंट के रूप में विजय चड्डा तथा उप चेयरमैन के रूप में सुनील चड्डा (बिल्लू) को मनोनीत किया गया।
कार्यकारिणी में एग्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में अविनाश चड्डा, विजय चड्डा,अरुण चड्डा,किरण चड्डा,सुदर्शन चड्डा एवं नगेश चड्डा (मोंटू) को शामिल किया गया। बिरादरी की गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के लिए मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी अतुल चड्डा एवं हितेश चड्डा को सौंपी गई।
एकता और सेवा को प्राथमिकता देने पर जोर
विशेष बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही बिरादरी को संगठित और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि संगठन की मजबूती आपसी भाईचारे, सहयोग और सामूहिक भागीदारी से ही संभव है। नई कार्यकारिणी से अपेक्षा की गई कि वह बिरादरी के सदस्यों के हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता देगी। बैठक के समापन पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए चड्डा बिरादरी की एकता, सेवा और विकास को नई दिशा प्रदान करेगी।

