Close Menu
    What's Hot

    हल्द्वानी में हाईकोर्ट का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद वर्षों पुरानी बहस समाप्त

    July 18, 2026

    पंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्र का नागरिक अभिनंदन

    July 18, 2026

    अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हल्द्वानी में हाईकोर्ट का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद वर्षों पुरानी बहस समाप्त
    • पंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्र का नागरिक अभिनंदन
    • अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम
    • उत्तराखंड की मतदाता सूची में 19 लाख सवाल
    • 369.66 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, शिलान्यास
    • बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार
    • 1872 गरीब परिवारों का सपना होगा साकार
    • आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्यायः भट्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026

      बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

      June 27, 2026

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026
    • उत्तराखंड

      हल्द्वानी में हाईकोर्ट का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद वर्षों पुरानी बहस समाप्त

      July 18, 2026

      पंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्र का नागरिक अभिनंदन

      July 18, 2026

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026

      उत्तराखंड की मतदाता सूची में 19 लाख सवाल

      July 18, 2026

      369.66 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, शिलान्यास

      June 27, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी
    देश

    बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यJune 7, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    नई दिल्ली/जम्मू। आस्था के सबसे बड़े प्रतीकों में शामिल श्री अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए इस बार सुरक्षा का ऐसा मजबूत घेरा तैयार किया जा रहा है, जिसमें हर कदम पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकलने वाले लाखों भक्तों की यात्रा निर्विघ्न संपन्न हो, इसके लिए केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियां व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुट गई हैं। यात्रा शुरू होने में करीब एक महीने का समय शेष है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में अभी से सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। केंद्र सरकार ने इस बार यात्रा मार्गों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 670 कंपनियां तैनात करने का फैसला लिया है। केंद्रीय बलों की टुकड़ियां जम्मू-कश्मीर पहुंचनी शुरू हो गई हैं। सुरक्षा बलों की तैनाती जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर से लेकर पवित्र अमरनाथ गुफा तक की जाएगी। यात्रा के पूरे मार्ग को बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा, ताकि किसी भी चुनौती से समय रहते निपटा जा सके। करीब 57 दिनों तक चलने वाली यात्रा के दौरान पठानकोट-जम्मू हाईवे, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, यात्राी निवास भवनों और प्रमुख पड़ावों पर सुरक्षा बलों की विशेष निगरानी रहेगी। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और मध्य कश्मीर के बालटाल मार्ग पर भी केंद्रीय बलों की तैनाती होगी। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रें और पवित्र गुफा के आसपास सेना के जवान सुरक्षा संभालेंगे। जम्मू-कश्मीर पुलिस स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पिछले समय में सामने आई आतंकी चुनौतियों को देखते हुए इस बार सुरक्षा एजेंसियां किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरतना चाहतीं। यही वजह है कि सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक मजबूत और आधुनिक बनाया जा रहा है। इस बार अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में आधुनिक तकनीक की बड़ी भूमिका रहेगी। यात्रा मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरों के साथ निगरानी व्यवस्था मजबूत की जा रही है। ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों, लंगर स्थलों और यात्राी ठहराव केंद्रों पर डॉग स्क्वॉड और एंटी-सैबोटाज जांच की व्यवस्था भी रहेगी। घोड़ा संचालकों, पिट्टòुओं और अन्य सेवा प्रदाताओं को विशेष पहचान पत्र जारी किए जा रहे हैं। उनकी पृष्ठभूमि जांच और सत्यापन प्रक्रिया भी पूरी सतर्कता के साथ की जा रही है। सुरक्षा के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्राी निवास भवन में पंजीकरण केंद्र, आरएफआईडी सुविधा, स्वास्थ्य सेवाएं, सफाई व्यवस्था और परिवहन इंतजामों को मजबूत किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार समीक्षा बैठकें कर तैयारियों की निगरानी की जा रही है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और यात्रा व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रहे। इस वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के अवसर पर संपन्न होगी। श्रद्धालुओं का पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू के भगवती नगर यात्राी निवास से रवाना होगा। यात्रा पारंपरिक पहलगाम मार्ग और बालटाल मार्ग दोनों से संचालित होगी। अब तक लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पंजीकरण करा चुके हैं और आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। कुल मिलाकर इस बार अमरनाथ यात्रा सिर्फ आस्था का सफर नहीं, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी जिम्मेदारी भी होगी। लाखों भक्तों की श्रद्धा और विश्वास को सुरक्षित मंजिल तक पहुंचाने के लिए जमीन से आसमान तक सुरक्षा का मजबूत कवच तैयार किया जा रहा है।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

    July 18, 2026

    बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

    June 27, 2026

    चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    हल्द्वानी में हाईकोर्ट का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद वर्षों पुरानी बहस समाप्त

    By उत्तराखंड सत्यJuly 18, 20260

    देहरादून। उत्तराखंड में नए हाईकोर्ट के निर्माण को लेकर वर्षों से चली आ रही असमंजस…

    पंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्र का नागरिक अभिनंदन

    July 18, 2026

    अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

    July 18, 2026

    उत्तराखंड की मतदाता सूची में 19 लाख सवाल

    July 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    हल्द्वानी में हाईकोर्ट का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद वर्षों पुरानी बहस समाप्त

    July 18, 2026

    पंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्र का नागरिक अभिनंदन

    July 18, 2026

    अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

    July 18, 2026

    उत्तराखंड की मतदाता सूची में 19 लाख सवाल

    July 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    हल्द्वानी में हाईकोर्ट का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद वर्षों पुरानी बहस समाप्त

    July 18, 2026

    पंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्र का नागरिक अभिनंदन

    July 18, 2026

    अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

    July 18, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.