समाज सेवा, संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता को मिली राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड सत्य, नई दिल्ली
जैन समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं संगठनकर्ता पंकज जैन को भारतीय दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति पर देशभर के जैन समाज में हर्ष का माहौल है तथा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष (नई दिल्ली) रह चुके पंकज जैन लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। समाज के प्रति उनके समर्पण, संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता को दखते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जैन गोयल द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जैन गोयल ने कहा कि पंकज जैन का समाज सेवा और संगठन के क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने विभिन्न स्तरों पर समाज को संगठित करने तथा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में उल्लखनीय योगदान दिया है। उनके नेतृत्व से महासभा को नई ऊर्जा मिलेगी और समाजहित से जुड़े कार्यों को और अधिक गति प्राप्त होगी। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक जैन ने भी पंकज जैन को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, दूरदर्शी सोच और संगठन कौशल का लाभ पूरे समाज को मिलेगा। उन्होंने कहा कि महासभा सामाजिक समरसता, धार्मिक जागरूकता और समाज उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा पंकज जैन की सक्रिय भागीदारी से इन प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर ट्रस्ट एवं महासभा से जुड़े पदाधिकारियों ने भी पंकज जैन को बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि वे समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय स्थापित करने, युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने तथा संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पंकज जैन ने महासभा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, युवा शक्ति के सशक्तिकरण तथा धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के लिए वह निरंतर कार्य करते रहेंगे। उनकी नियुक्ति को जैन समाज के लिए एक सकारात्मक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व और अनुभव से महासभा के जन कल्याणकारी एवं सामाजिक कार्यों को नई दिशा और गति प्राप्त होगी।

