Close Menu
    What's Hot

    महिला आरक्षण पर ‘सियासी दंगल’

    April 26, 2026

    उत्तराखंड में ‘धामी मैजिक’ पर हाईकमान की मुहर

    April 26, 2026

    – सीएम की घोषणाओं को पूरा करने के लिए सड़कों पर उतरे महापौर

    April 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला आरक्षण पर ‘सियासी दंगल’
    • उत्तराखंड में ‘धामी मैजिक’ पर हाईकमान की मुहर
    • – सीएम की घोषणाओं को पूरा करने के लिए सड़कों पर उतरे महापौर
    • भ्व्य आतिथ्य के बीच रायपुर पहुंचे बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र
    • मोदी-धामी की जुगलबंदीः देवभूमि के दिल में उतरी ‘डबल इंजन’ की धमक
    • संसद में मोदी सरकार ने रचा नया इतिहास
    • कुमाऊं के विकास को लगेंगे ‘पंख: पंतनगर से हेली सेवा का आगाज
    • ताबड़तोड़ शिलान्यास कर महापौर ने दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      भ्व्य आतिथ्य के बीच रायपुर पहुंचे बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र

      April 26, 2026

      संसद में मोदी सरकार ने रचा नया इतिहास

      April 18, 2026

      अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

      April 18, 2026

      भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

      March 19, 2026

      नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र

      January 21, 2026
    • उत्तराखंड

      महिला आरक्षण पर ‘सियासी दंगल’

      April 26, 2026

      उत्तराखंड में ‘धामी मैजिक’ पर हाईकमान की मुहर

      April 26, 2026

      मोदी-धामी की जुगलबंदीः देवभूमि के दिल में उतरी ‘डबल इंजन’ की धमक

      April 18, 2026

      ‘मिशन 2027’ के लिए धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड तैयार

      April 11, 2026

      पंचायतों के सशक्तिकरण को करोड़ों की संजीवनी

      April 4, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » महिला आरक्षण पर ‘सियासी दंगल’
    उत्तराखंड

    महिला आरक्षण पर ‘सियासी दंगल’

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यApril 26, 2026No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    कांग्रेस का आरोपः आरक्षण नहीं, यह प्रपंच है, भाजपा का पलटवारः परिवारवाद की रक्षा में महिलाओं का हक मारा
    अजय चड्डा, देहरादून

    देहरादून। उत्तराखंड की शांत वादियों में इन दिनों महिला आरक्षण को लेकर छिड़ा सियासी घमासान चरम पर है। नारी वंदन अधिनियम संशोधन बिल के संसद में दो-तिहाई बहुमत के अभाव में गिरने के बाद से ही सूबे की राजनीति ‘आरक्षण’ के इर्द-गिर्द सिमट गई है। जहाँ सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी इसे विपक्ष की ‘महिला विरोधी’ मानसिकता करार देकर हमलावर है, वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे भाजपा का ‘छलावा और प्रपंच’ बताते हुए मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को देहरादून में विधानसभा भवन के बाहर कांग्रेस का भारी जमावड़ा और धरना प्रदर्शन इस बात का साफ संकेत है कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव की पटकथा अब महिलाओं के 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व के इर्द-गिर्द ही लिखी जानी शुरू हो गई है। सियासत की इस बिसात पर कांग्रेस के तमाम दिग्गज एक सुर में सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस पूरे घटनाक्रम को भाजपा का सुनियोजित षडड्ढंत्र करार देते हुए कहा कि सरकार वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देना ही नहीं चाहती थी। उनके अनुसार, जब साल 2023 में संसद से यह बिल पारित हो चुका था, तो दोबारा संशोधन बिल के साथ ‘परिसीमन’ की शर्त जोड़ना सरकार का एक राजनीतिक फ्ॉड था। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार जानती थी कि परिसीमन पर अभी राष्ट्रीय सहमति नहीं बनी है, इसीलिए जानबूझकर इस जटिल शर्त को बिल से जोड़ा गया ताकि इसे तकनीकी आधार पर गिराया जा सके। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने साफ किया कि भाजपा केवल महिला हितैषी होने का ढोंग कर रही है, जबकि अतीत में निकायों और पंचायतों में महिलाओं को वास्तविक आरक्षण देने का काम कांग्रेस सरकारों ने ही किया था। दूसरी ओर, भाजपा ने इस मुद्दे को अपने सबसे धारदार चुनावी हथियार में तब्दील कर लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीधे तौर पर विपक्ष के परिवारवाद पर प्रहार करते हुए कहा कि जिन नेताओं के घरों की महिलाएं पहले से सत्ता के शीर्ष पदों पर काबिज हैं, वही आज आम महिलाओं को संसद और विधानसभा तक पहुँचने से रोक रहे हैं। भाजपा का तर्क है कि नारी वंदन अधिनियम को रोकने के लिए विपक्ष ने सदन में जो अड़ंगा लगाया, वह उनकी असल सोच को उजागर करता है। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस के प्रदर्शन को ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ की स्थिति बताते हुए कहा कि विपक्ष ने बिल को पढ़े बिना ही उसका विरोध शुरू कर दिया था। भाजपा अब इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाने की तैयारी में है ताकि यह संदेश दिया जा सके कि कांग्रेस ही महिलाओं के सशक्तीकरण में सबसे बड़ी बाधा है। इस पूरे सियासी घमासान के केंद्र में ‘परिसीमन विधेयक 2026’ की शर्त है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। प्रस्तावित परिसीमन के लागू होने से लोकसभा की सीटें 545 से बढ़कर 850 होने का अनुमान है, जिससे देश का राजनीतिक नक्शा पूरी तरह बदल सकता है। विपक्ष को आशंका है कि आरक्षण को परिसीमन से जोड़ना केवल इसे अनिश्चितकाल के लिए टालने की एक चाल है। बहरहाल, उत्तराखंड की राजनीति में यह मुद्दा अब केवल बिल तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह एक बड़ा भावनात्मक और सामाजिक मुद्दा बन चुका है। दोनों ही दल स्वयं को ‘महिला हितैषी’ सिद्ध करने की होड़ में लगे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि आने वाले चुनावों में आधी आबादी का वोट ही जीत और हार का फैसला करेगा।

    28 अप्रैल को विधानसभा सत्र में ‘आर-पार’ की तैयारी
    उत्तराखंड की धामी सरकार ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को सदन के भीतर घेरने के लिए 28 अप्रैल को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आहूत करने का मास्टरस्ट्रोक खेला है। शासन स्तर पर इस सत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं और विभागीय नोडल अधिकारियों की नियुक्तियां भी की जा चुकी हैं। यह सत्र सामान्य विधायी कार्यों के लिए नहीं, बल्कि एक विशेष राजनीतिक संदेश देने के लिए बुलाया जा रहा है। सूत्रें की मानें तो सरकार सदन के पटल पर एक ‘निंदा प्रस्ताव’ लाने की तैयारी में है, जिसका सीधा निशाना विपक्षी दलों पर होगा जिन्होंने संसद में नारी वंदन अधिनियम संशोधन बिल की राह में रोड़ा अटकाया। सरकार की रणनीति बेहद स्पष्ट है-सदन के भीतर विपक्ष को इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने के लिए मजबूर करना और जनता के सामने उन्हें ‘महिला विरोधी’ साबित करना। उत्तर प्रदेश में भी इसी तर्ज पर 30 अप्रैल को सत्र बुलाया जा रहा है, जो यह दर्शाता है कि भाजपा शासित राज्य एक संगठित रणनीति के तहत आगे बढ़ रहे हैं। उधर, कांग्रेस ने भी इस विशेष सत्र को लेकर अपनी जवाबी रणनीति तैयार कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि यह सत्र केवल कांग्रेस को कोसने और जनता का ध्यान भटकाने के लिए बुलाया जा रहा है। उत्तराखंड के संसदीय इतिहास में यह विशेष सत्र काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं, क्योंकि यहाँ चर्चा विकास की फाइलों पर नहीं, बल्कि राजनीतिक शुचिता और महिला अधिकारों के दावों पर होनी है।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में ‘धामी मैजिक’ पर हाईकमान की मुहर

    April 26, 2026

    मोदी-धामी की जुगलबंदीः देवभूमि के दिल में उतरी ‘डबल इंजन’ की धमक

    April 18, 2026

    ‘मिशन 2027’ के लिए धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड तैयार

    April 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    महिला आरक्षण पर ‘सियासी दंगल’

    By उत्तराखंड सत्यApril 26, 20260

    कांग्रेस का आरोपः आरक्षण नहीं, यह प्रपंच है, भाजपा का पलटवारः परिवारवाद की रक्षा में…

    उत्तराखंड में ‘धामी मैजिक’ पर हाईकमान की मुहर

    April 26, 2026

    – सीएम की घोषणाओं को पूरा करने के लिए सड़कों पर उतरे महापौर

    April 26, 2026

    भ्व्य आतिथ्य के बीच रायपुर पहुंचे बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र

    April 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    महिला आरक्षण पर ‘सियासी दंगल’

    April 26, 2026

    उत्तराखंड में ‘धामी मैजिक’ पर हाईकमान की मुहर

    April 26, 2026

    – सीएम की घोषणाओं को पूरा करने के लिए सड़कों पर उतरे महापौर

    April 26, 2026

    भ्व्य आतिथ्य के बीच रायपुर पहुंचे बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र

    April 26, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    महिला आरक्षण पर ‘सियासी दंगल’

    April 26, 2026

    उत्तराखंड में ‘धामी मैजिक’ पर हाईकमान की मुहर

    April 26, 2026

    – सीएम की घोषणाओं को पूरा करने के लिए सड़कों पर उतरे महापौर

    April 26, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.