Close Menu
    What's Hot

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड
    • ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण
    • भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन
    • मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव
    • नामित पार्षदों ने ली शपथ, रुद्रपुर को नंबर वन शहर बनाने का लिया संकल्प
    • महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत
    • रूद्रपुर मेडिकल कालेज को एनएमसी की हरी झण्डी का इंतजार!
    • सीएसआर की बड़ी पहल, छह गांवों की बदलेगी तस्वीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026

      बाबा बर्बानी के दरबार का रास्ता तैयार

      June 27, 2026

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026
    • उत्तराखंड

      नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

      August 1, 2026

      मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

      August 1, 2026

      श्रमिक कल्याण को नई धार

      July 25, 2026

      हल्द्वानी में हाईकोर्ट का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद वर्षों पुरानी बहस समाप्त

      July 18, 2026

      पंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्र का नागरिक अभिनंदन

      July 18, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » ‘मिशन 2027’ के लिए धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड तैयार
    उत्तराखंड

    ‘मिशन 2027’ के लिए धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड तैयार

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यApril 11, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    मुख्यमंत्री की 3980 घोषणाओं में से 2535 पर लगी मुहर, सुस्त रफ्तार वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज
    देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों की आहट अभी से सुनाई देने लगी है। सत्ता के गलियारों में चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है और भारतीय जनता पार्टी इस बार अपने रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता के बीच जाने की तैयारी में है। इस रणनीति का केंद्र बिंदु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई जनहित की घोषणाएं हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में, गुरुवार को मुख्यमंत्री ने मैराथन बैठकें कर अधिकारियों को दो-टूक निर्देश दिए कि विकास कार्यों में देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जुलाई 2021 में सत्ता की कमान संभालने के बाद से 9 अप्रैल 2026 तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विकास के लिए कुल 3980 घोषणाएं की हैं। सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि इनमें से 2535 घोषणाओं (लगभग 63-69 प्रतिशत) का शासनादेश जारी हो चुका है, जो सरकार की कार्यक्षमता को दर्शाता है। वर्तमान में 982 घोषणाओं पर काम युद्धस्तर पर जारी है, जबकि 399 घोषणाएं अभी अपूर्ण की श्रेणी में हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय इन आंकड़ों पर पैनी नजर रखे हुए है ताकि चुनाव से पहले लंबित कार्यों का प्रतिशत न्यूनतम किया जा सके। लोक निर्माण विभाग मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर नजर आ रहा है। कुल 816 घोषणाओं के साथ यह विभाग विकास की धुरी बना हुआ है, जिसमें से 679 का शासनादेश जारी कर सड़कों और पुलों के जाल को मजबूती दी गई है। आंकड़ों का एक दिलचस्प पहलू यह है कि मुख्यमंत्री ने सबसे अधिक घोषणाएं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के विभागोंकृजैसे लोक निर्माण, सिंचाई और पर्यटनकृके लिए की हैं। इन विभागों से जुड़ी कुल 1913 घोषणाओं में से 1291 को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। सिंचाई विभाग और शहरी विकास विभाग में भी क्रमशः 266 और 220 घोषणाओं पर मुहर लगाकर ग्रामीण और शहरी बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने की कोशिश की गई है। हालिया समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री का रुख कड़ा नजर आया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि किसी कार्य के लिए प्रस्ताव एक विभाग से दूसरे विभाग को हस्तांतरित होना है, तो इसमें अनावश्यक देरी न की जाए। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार का मुख्य एजेंडा है और इसमें हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश देते हुए धामी ने साफ संकेत दे दिए हैं कि 2027 की चुनावी जंग में सरकार अपनी सक्रियता और पारदर्शिता को ही सबसे बड़ा हथियार बनाएगी।

    आंकड़ों की कसौटी पर विकास का रिपोर्ट कार्ड
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जुलाई 2021 से अप्रैल 2026 तक के कार्यकाल का विश्लेषण करें तो विकास की एक स्पष्ट तस्वीर उभरती है। इस अवधि में की गई कुल 3980 घोषणाओं में से 2535 का शासनादेश जारी होना सरकार की सक्रियता को प्रमाणित करता है। विशेष रूप से लोक निर्माण विभाग में की गई 816 घोषणाओं में से 679 पर काम शुरू होना राज्य की सड़कों और बुनियादी ढांचे के प्रति गंभीरता दर्शाता है। इसी तरह सिंचाई विभाग की 412 में से 266 और शहरी विकास की 303 में से 220 घोषणाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। यह आंकड़ा भी महत्वपूर्ण है कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के विभागों से संबंधित सर्वाधिक 1913 घोषणाएं की गई हैं, जिनमें से 1291 धरातल पर उतरने की प्रक्रिया में हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवशेष 982 गतिमान कार्यों और आंशिक रूप से रुकी हुई परियोजनाओं को बिना किसी विभागीय देरी के पूर्ण किया जाए। फाइलों के हस्तांतरण में सुस्ती दिखाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर रुख अपनाते हुए अब सीधे जवाबदेही तय करने की तैयारी है ताकि चुनाव से पूर्व विकास का लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त किया जा सके।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

    August 1, 2026

    श्रमिक कल्याण को नई धार

    July 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    By उत्तराखंड सत्यAugust 1, 20260

    स्टार्टअप, शोध और ग्रामीण प्रतिभाओं को जोड़ने की रणनीति, तकनीक आधारित विकास मॉडल की ओर…

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026

    मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

    August 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026

    मिशन 2027ः दलित वोटों पर भाजपा का बड़ा दांव

    August 1, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    नवाचार की नई उड़ानः एआई की ताकत से भविष्य गढ़ेगा उत्तराखंड

    August 1, 2026

    ढाई साल बाद भी नहीं हो सका व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण

    August 1, 2026

    भव्य आयोजनों के बीच मना विधायक शिव का जन्मदिन

    August 1, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.