हवाई कनेक्टिविटी से मजबूत होगा पर्यटन, देहरादून, अल्मोड़ा और नैनीताल जाना हुआ अब और भी आसान
उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर
उत्तराखंड की हवाई कनेक्टिविटी को एक नई ऊंचाई प्रदान करते हुए कुमाऊं क्षेत्र में हेली सेवाओं का ऐतिहासिक विस्तार किया गया है। बुधवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा और जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने संयुक्त रूप से ‘पवन हंस’ की हेली सेवा को हरी झंडी दिखाकर इसका विधिवत शुभारंभ किया। यह पहल न केवल कुमाऊं के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रें और राजधानी देहरादून के बीच की दूरी को कम करेगी, बल्कि राज्य के पर्यटन मानचित्र पर एक क्रांतिकारी बदलाव लेकर आएगी।इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्विकसित उत्तराखंडश् के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। अब पंतनगर से अल्मोड़ा, नैनीताल और देहरादून जैसे महत्वपूर्ण केंद्रों के लिए सीधी हवाई सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों का सफर भी सुगम और समय की बचत करने वाला होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी विजन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह सेवा उन्हीं के प्रयासों का फल है।रुद्रपुर को राज्य की ‘औद्योगिक राजधानी’ बताते हुए विधायक ने कहा कि उद्योगों के आगमन से इस क्षेत्र का विस्तार बहुत तीव्र गति से हुआ है। बड़े उद्योगों के आने से जहाँ सड़क मार्ग का जाल बिछा है, वहीं अब प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में एयरपोर्ट विस्तार का कार्य पहले चरण में है, जिसके तहत बाउंड्री वॉल का निर्माण तेजी से चल रहा है। जल्द ही नए रनवे और टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा, जिसके बाद यहाँ से अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाएं आरंभ हो सकेंगी। विधायक ने विश्वास जताया कि यह हेली सेवा कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों को मैदानी भागों से जोड़ने में बहुत कारगर सिद्ध होगी, जिससे पर्यटक अब साल के बारह महीने आसानी से पहाड़ी क्षेत्रें का भ्रमण कर सकेंगे।शुभारंभ के अवसर पर प्रशासनिक और तकनीकी अमले की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शसानी के साथ एयरपोर्ट डायरेक्टर पवन कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम में सिविल इंचार्ज अनुज गुप्ता, ऑपरेशन इंचार्ज नीरज सैनी, स्टेशन इंचार्ज आलिया हैदर, मार्केटिंग मैनेजर वीसी तिवारी और असिस्टेंट मैनेजर अजय कमाल सहित पवन हंस और नागरिक उîóयन विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सेवा के नियमित संचालन से कुमाऊं की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और स्थानीय रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

