Close Menu
    What's Hot

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
    • एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड
    • चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप
    • भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
    • बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी
    • उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा
    • चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा
    • 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026

      अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

      May 24, 2026

      भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

      May 17, 2026
    • उत्तराखंड

      साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

      June 20, 2026

      एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

      June 20, 2026

      चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

      June 20, 2026

      उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

      June 7, 2026

      चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

      June 7, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » ताबड़तोड़ शिलान्यास कर महापौर ने दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात
    ऊधम सिंह नगर

    ताबड़तोड़ शिलान्यास कर महापौर ने दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यApril 18, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    – तीन वार्डों में किया सड़कों और नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास

    रुद्रपुर। जनता से किए गए वायदों को पूरा करने की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए महापौर विकास शर्मा ने गुरुवार शाम शहर के तीन वार्डों में लाखों रुपये की लागत से विकास कार्यों का ताबड़तोड़ शिलान्यास किया। वार्ड नंबर 37 रविन्द्र नगर, वार्ड नंबर 3 और वार्ड नंबर 4 ट्रांजिट कैंप में सड़कों और नाली निर्माण कार्यों की शुरुआत कर महापौर ने क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी। तीनों स्थानों पर स्थानीय लोगों ने महापौर का जोरदार स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया और सम्मानित किया।

    शिलान्यास कार्यक्रमों के क्रम में महापौर ने वार्ड नंबर 37 रविन्द्र नगर में पार्षद विष्णु सिंह के साथ क्षितिज राय के घर से शंकर गोलदार के घर तक 3.54 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क और नाली निर्माण का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इसके बाद वार्ड नंबर 3 ट्रांजिट कैंप में 9.60 लाख और 7.62 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास पार्षद शुभम दास, बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी तथा भारी जनसमुदाय की उपस्थिति में किया गया। वहीं वार्ड नंबर 4 ट्रांजिट कैंप में 7.99 लाख रुपये की लागत से सुकुमार के घर से श्रीकांत के घर तक सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास पार्षद सुशील मण्डल, पार्षद शुभम दास और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

    इन कार्यक्रमों के दौरान वार्डवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की और महापौर विकास शर्मा तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में नारे लगाए। शिलान्यास के पश्चात आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने रुद्रपुर के समग्र विकास को लेकर अपना विस्तृत दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि शहर को आधुनिक, व्यवस्थित और आदर्श नगर बनाने के लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़कों, नालियों, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसी दिशा में कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

    महापौर ने पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि नगर निगम ने अल्प समय में ही लगभग 102 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 56 महत्वपूर्ण कार्यों की नींव रखी गई थी, जबकि अब दूसरे चरण में 75 नई परियोजनाओं की श्रृंखला शुरू कर दी गई है, जिनका उद्देश्य शहर के हर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

    उन्होंने कहा कि अब शहर का कोई भी क्षेत्र उपेक्षित नहीं रहेगा। नगर निगम की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि आने वाले समय में रुद्रपुर की कोई भी गली कच्ची न रहे और हर मोहल्ले तक पक्की सड़क, समुचित जल निकासी और बेहतर आधारभूत सुविधाएं पहुंचें। उन्होंने यह भी कहा कि विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शहर के सौंदर्यीकरण, हरित क्षेत्र बढ़ाने और नागरिक सुविधाओं को तकनीकी रूप से मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    महापौर ने जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दोहराते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों ने उन्हें जो विश्वास और समर्थन दिया है, वह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि वे एक एक वोट का कर्ज विकास कार्यों के माध्यम से चुकाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और चुनाव के दौरान किए गए प्रत्येक वादे को शत प्रतिशत पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जर्जर और खस्ताहाल सड़कों का पूरी तरह कायाकल्प किया जाएगा ताकि नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।

    नगर निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी और जनसुलभ बनाने की दिशा में उन्होंने नई पहल की घोषणा करते हुए बताया कि जल्द ही एक विशेष टीम गठित कर प्रत्येक वार्ड में भेजी जाएगी, जो सीधे जनता के द्वार पहुंचकर स्थानीय समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेगी। इससे शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ ही लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

    महापौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सरकार की नीतियों और योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनमानस से आह्वान किया कि विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। कार्यक्रमों में विरेन्द्र तिवारी, संजय हाल्दार, विपुल राय, विश्वजीत बाला, संजीत, फणेन्द्र नाथ, निखिल राजू मजूमदार, शिवपद सरकार, तपन, केके त्रिपाठी, हरीश पाण्डेय, आनंद तिवारी, सोनू राय, रोहित मलिक, बंटी, करण सिंह, कमल मौर्य, सुमित राय, सूरज रामधारी, गंगवार, गणपत सैनी, चोखे लाल, डा मेहस, पिंटू राय, शुभम मण्डल सहित अन्य लोग मौजूद रहे

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026

    20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया

    June 7, 2026

    आदि कैलाश यात्रियों का त्रिशूल चौक पर भव्य स्वागत

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    By उत्तराखंड सत्यJune 20, 20260

    दो वर्षों में 14-9 प्रतिशत बढ़ी साक्षरता दर, अब 98-7 प्रतिशत आबादी साक्षर,धामी कैबिनेट का…

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.