उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर
नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर विकास शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जहां उन्हें कई संत महात्माओं ने आशीर्वाद दिया वही कई धार्मिक संस्थाओं ने भी उनका जोरदार स्वागत करते हुए उन्हे सम्मानित किया। श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल के अध्यक्ष अजय चड्डा के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियारियों एव सदस्यों ने भी मेयर विकास शर्मा का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान विकास शर्मा नें संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया और धार्मिक कार्यों में अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शहर के धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण करना उनकी प्राथमिकता होगी। धार्मिक संस्थाओं का समय समय पर मार्गदर्शन भी लिया जायेगा। इस दौरान श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल के अध्यक्ष अजय चड्डा ने कहा कि शहर की जनता ने धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को मेयर चुना है निश्चित ही इसका लाभ पूरे शहर को मिलेगा। उन्होंने कहा कि विकास शर्मा जमीन से जुड़े कर्मठ एवं जुझारू नेता है। उनके नेतृत्व में रूद्रपुर के विकास की गति तेज होगी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी भरपूर आशीर्वाद इस शहर मिलेगा। इस दौरान सरपरस्त सुनील ठुकराल,मनीष चौक,अंकित नरूला, राजीव मिड्ढा, अशोक, राजन राठौर आदि भी शामिल थे।