नई दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के तीन नेता भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। सोमवार, 2 नवंबर को नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में तीनों नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं में कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा शामिल हैं। तीनों नेताओं ने हाल ही में आम आदमी पार्टी से अपना नाता तोड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद अब उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है।
-
कुंवर विजय प्रताप सिंह: अमृतसर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। उन्होंने बीजेपी में शामिल होने से पहले विधानसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दिया।
-
हरमीत सिंह पठानमाजरा: सनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं।
- चेतन सिंह जौरामाजरा: समाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं और पंजाब सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
पंजाब चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आम आदमी पार्टी ने हाल ही में 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसके बाद पार्टी के भीतर असंतोष और इस्तीफों का सिलसिला सामने आया।
तीनों नेताओं के बीजेपी में शामिल होने से पंजाब की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इस राजनीतिक घटनाक्रम का क्या असर देखने को मिलता है।
USTV Rudrapur | देश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर पर नजर।


