Close Menu
    What's Hot

    अक्टूबर में उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, केदारनाथ दौरे की तैयारियां तेज

    October 3, 2026

    पहाड़ों में अब ‘खतरे’ पर 24 घंटे नजर

    October 3, 2026

    दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब मौके की जांच जरूरी

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्टूबर में उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, केदारनाथ दौरे की तैयारियां तेज
    • पहाड़ों में अब ‘खतरे’ पर 24 घंटे नजर
    • दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब मौके की जांच जरूरी
    • प्राकृतिक संपदा का आर्थिक मूल्यांकन बनेगा विकास नीति का आधार
    • चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड आमद
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहरः महापौर
    • नगर निगम में पहली बार पहुंची श्रीराम बारात, गूंजे जय श्री राम के जयकारे
    • दिनेशपुर में विद्यालय चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन बैंक बंद! SBI ने ग्राहकों को दी जरूरी सलाह

      September 21, 2026

      अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल

      September 18, 2026

      UPI Payment पर MDR चार्ज की खबर से मचा हड़कंप! ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.40% शुल्क? जानिए पूरा सच

      September 16, 2026

      हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, BJP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप

      September 5, 2026

      नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही: 95 की मौत, करीब 500 लापता; 133 भारतीय नागरिक भी शामिल

      August 27, 2026
    • उत्तराखंड

      अक्टूबर में उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, केदारनाथ दौरे की तैयारियां तेज

      October 3, 2026

      प्राकृतिक संपदा का आर्थिक मूल्यांकन बनेगा विकास नीति का आधार

      October 3, 2026

      चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड आमद

      October 3, 2026

      दिनेशपुर में विद्यालय चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

      October 1, 2026

      ऊधमसिंहनगर पुलिस के 5 जवान सेवानिवृत्त, भावुक विदाई समारोह में सम्मान के साथ दी गई विदाई

      September 30, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब मौके की जांच जरूरी
    ऊधम सिंह नगर

    दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब मौके की जांच जरूरी

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यOctober 3, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    • मंडलायुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    • लेखपाल-पटवारी को मौके पर जाकर सत्यापन करने के निर्देश, फोटो भी आवेदन से जोड़ने होंगे
    • कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा सत्यापन, लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी

    हल्द्वानी। दाखिल-खारिज और विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया में अब केवल कागजी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई नहीं होगी। मंडलायुक्त दीपक रावत ने कुमाऊं मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन मामलों में आवेदक की वास्तविक स्थिति, निवास, आय, परिवार अथवा अन्य तथ्यों का मौके पर सत्यापन आवश्यक है, वहां संबंधित लेखपाल या पटवारी को अनिवार्य रूप से स्थलीय जांच करनी होगी। मंडलायुक्त ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से ऐसी जानकारी सामने आई है कि कुछ मामलों में अपेक्षित स्थलीय सत्यापन किए बिना ही रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी जाती है। इससे गलत दािखल-खारिज होने के साथ भूमि संबंधी विवाद और अनियमितताएं बढ़ने की आशंका रहती है। इसी तरह समुचित जांच के अभाव में अपात्र लोगों को जाति, स्थायी निवास, आय और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रमाण-पत्र जारी होने अथवा फर्जी प्रमाण-पत्र तैयार होने की संभावना भी बनी रहती है। ऊधमसिंह नगर में ऐसे कुछ मामले संज्ञान में आने की बात भी मंडलायुक्त ने कही। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि स्थलीय सत्यापन को महज औपचारिकता न बनाया जाए। संबंधित अधिकारी या कर्मचारी द्वारा मौके से फोटोग्राफ लेकर उसे संबंधित पत्रवली अथवा ऑनलाइन आवेदन से जोड़ने की व्यवस्था की जाए। फोटो में यथासंभव स्थल की पहचान स्पष्ट हो और फोटो लिए जाने की तारीख व समय भी उपलब्ध रहे। उन्होंने भविष्य में ऐसी तकनीकी व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया, जिसमें स्थलीय निरीक्षण के समय जीपीएस अथवा अन्य तकनीकी माध्यम से निरीक्षण स्थल की वास्तविक स्थिति की पुष्टि की जा सके। इससे यह जांचना संभव होगा कि संबंधित कर्मचारी वास्तव में मौके पर पहुंचा था या नहीं। दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं। जहां मौके पर सत्यापन आवश्यक हो, वहां बिना स्थलीय जांच के रिपोर्ट प्रस्तुत न की जाए। उन्होंने कहा कि व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समय-समय पर राजस्व अधिकारियों के माध्यम से पर्यवेक्षण और आकस्मिक जांच कराई जाए। सत्यापन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाए।

    फर्जी प्रमाण-पत्र और भूमि विवाद पर लग सकती है रोक

    नई व्यवस्था का उद्देश्य दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया में वास्तविक तथ्यों की पुष्टि सुनिश्चित करना है। मौके की जांच के साथ उसका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होने से बाद में भी सत्यापन की गुंजाइश रहेगी। इससे भूमि संबंधी मामलों में गलत रिपोर्टिंग और पात्रता से जुड़े प्रमाण-पत्रें में संभावित अनियमितताओं पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहरः महापौर

    October 3, 2026

    नगर निगम में पहली बार पहुंची श्रीराम बारात, गूंजे जय श्री राम के जयकारे

    October 3, 2026

    किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

    September 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    अक्टूबर में उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, केदारनाथ दौरे की तैयारियां तेज

    By उत्तराखंड सत्यOctober 3, 20260

    22 से 25 अक्टूबर के बीच केदारनाथ पहुंचने की चर्चा, टिहरी में लोकार्पण कार्यक्रम भी…

    पहाड़ों में अब ‘खतरे’ पर 24 घंटे नजर

    October 3, 2026

    दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब मौके की जांच जरूरी

    October 3, 2026

    प्राकृतिक संपदा का आर्थिक मूल्यांकन बनेगा विकास नीति का आधार

    October 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    अक्टूबर में उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, केदारनाथ दौरे की तैयारियां तेज

    October 3, 2026

    पहाड़ों में अब ‘खतरे’ पर 24 घंटे नजर

    October 3, 2026

    दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब मौके की जांच जरूरी

    October 3, 2026

    प्राकृतिक संपदा का आर्थिक मूल्यांकन बनेगा विकास नीति का आधार

    October 3, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    अक्टूबर में उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, केदारनाथ दौरे की तैयारियां तेज

    October 3, 2026

    पहाड़ों में अब ‘खतरे’ पर 24 घंटे नजर

    October 3, 2026

    दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब मौके की जांच जरूरी

    October 3, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand. Design By: HaldwaniCity.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.