Close Menu
    What's Hot

    प्रधानमंत्री की मौजूदगी में भाजपा ने मनाया विजय उत्सव

    May 5, 2026

    विकास शर्मा के बढ़ते राजनीतिक कद से सियासत में नई हलचल

    May 2, 2026

    जिस्मफरोशी का नया गढ़ बन रहा रुद्रपुर?

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री की मौजूदगी में भाजपा ने मनाया विजय उत्सव
    • विकास शर्मा के बढ़ते राजनीतिक कद से सियासत में नई हलचल
    • जिस्मफरोशी का नया गढ़ बन रहा रुद्रपुर?
    • श्रमिकों की वेतन वृद्धि धामी का ‘मास्टरस्ट्रोक’
    • बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
    • महिला आरक्षण पर ‘सियासी दंगल’
    • उत्तराखंड में ‘धामी मैजिक’ पर हाईकमान की मुहर
    • – सीएम की घोषणाओं को पूरा करने के लिए सड़कों पर उतरे महापौर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      प्रधानमंत्री की मौजूदगी में भाजपा ने मनाया विजय उत्सव

      May 5, 2026

      भ्व्य आतिथ्य के बीच रायपुर पहुंचे बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र

      April 26, 2026

      संसद में मोदी सरकार ने रचा नया इतिहास

      April 18, 2026

      अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

      April 18, 2026

      भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

      March 19, 2026
    • उत्तराखंड

      श्रमिकों की वेतन वृद्धि धामी का ‘मास्टरस्ट्रोक’

      May 2, 2026

      महिला आरक्षण पर ‘सियासी दंगल’

      April 26, 2026

      उत्तराखंड में ‘धामी मैजिक’ पर हाईकमान की मुहर

      April 26, 2026

      मोदी-धामी की जुगलबंदीः देवभूमि के दिल में उतरी ‘डबल इंजन’ की धमक

      April 18, 2026

      ‘मिशन 2027’ के लिए धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड तैयार

      April 11, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » आस्था की आड़ में खड़े अवैध साम्राज्य का हुआ अंत
    रुद्रपुर

    आस्था की आड़ में खड़े अवैध साम्राज्य का हुआ अंत

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यJanuary 10, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    नगर निगम ने छह एकड़ बेशकीमती सरकारी भूमि को कराया कब्जा मुक्त
    उत्तराखण्ड सत्य,रुद्रपुर
    उत्तराखंड में सरकारी भूमियों को कब्जामुक्त कराने और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘जीरो टॉलरेंस’ के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में रुद्रपुर नगर निगम ने एक ऐतिहासिक नजीर पेश की है। लंबे समय से गंगापुर मार्ग स्थित शैलजा फार्म में जड़ें जमाए बैठे अवैध अतिक्रमण के साम्राज्य को निगम के बुलडोजरों ने चंद घंटों में मिट्टðी में मिला दिया। यह कार्रवाई केवल एक ध्वस्तीकरण मात्र नहीं थी, बल्कि उन भू-माफियाओं और तत्वों के लिए एक स्पष्ट संदेश था जो धार्मिक प्रतीकों और आस्था की आड़ में सरकारी संपत्तियों पर कुंडली मारकर बैठे हैं। तड़के शुरू हुए इस सुनियोजित अभियान ने अतिक्रमण कारियों के हौसलों को पस्त कर दिया। करीब 6 एकड़ की वह बेशकीमती जमीन, जिसकी कीमत बाजार में करोड़ों में आंकी जा रही है, अब पूरी तरह से नगर निगम के नियंत्रण में है। प्रशासन की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पूरी कार्रवाई के दौरान शैलजा फार्म किसी छावनी की तरह नजर आया, जहां चप्पे- चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात था। तकनीक का सटीक समन्वय करते हुए निगम ने आसमान से ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी सुनिश्चित की, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति या साजिश को तुरंत विफल किया जा सके। नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डेय और सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल के कुशल नेतृत्व में चली इस कार्रवाई की पटकथा काफी पहले ही लिखी जा चुकी थी। निगम को निरंतर शिकायतें मिल रही थीं कि बाबा बालक राम ने धार्मिक गतिविधियों का बहाना बनाकर न केवल सरकारी भूमि पर झोपड़ियां बना ली थीं, बल्कि निरंतर अतिक्रमण का दायरा भी बढ़ाया जा रहा था। जब प्रशासन ने मौके पर धावा बोला, तो तथाकथित बाबा ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया, लेकिन कानून के रक्षकों के आगे उनकी एक न चली और उन्हें तुरंत हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान मानवीय संवेदनाओं और पारदर्शिता का भी विशेष ध्यान रखा गया। ध्वस्तीकरण से पूर्व झोपड़ियों में रखा सामान सुरक्षित बाहर निकाला गया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई ताकि भविष्य में कोई झूठे आरोप न लगा सके। अतिक्रमण हटते ही नगर आयुक्त के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर टीन शेड लगाकर घेराबंदी की और सरकारी स्वामित्व का बोर्ड गाड़ दिया। यह जमीन अब निगम के उस सुरक्षित डेटाबेस का हिस्सा बन चुकी है, जिसका उपयोग आने वाले समय में जनहित की बड़ी परियोजनाओं के लिए किया जाएगा। यह अभियान यह साफ कर गया है कि विकास की राह में रोड़ा बनने वाले अवैध कब्जे अब शासन की प्राथमिकता पर हैं।

    आस्था के नाम पर ‘लैंड जिहाद’ कतई स्वीकार्य नहींः महापौर
    रूद्रपुर। अतिक्रमण के खिलाफ इस निर्णायक जंग में नगर निगम के मुिखया महापौर ने मोर्चा संभालते हुए स्पष्ट किया कि सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध अब कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। मौके का मुआयना करने पहुंचे महापौर ने इस पूरी गतिविधि को ‘लैंड जिहाद’ की संज्ञा देते हुए कहा कि जो लोग आस्था या धर्म की आड़ लेकर सार्वजनिक भूमि को अपना निजी साम्राज्य बनाने का प्रयास कर रहे हैं, उनके विरुद्ध मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर अभियान जारी रहेगा। महापौर ने तीखे शब्दों में कहा कि तथाकथित कालनेमि बाबाओं ने न केवल प्रशासन को चुनौती दी, बल्कि अदालतों को भी गुमराह कर सरकारी व्यवस्था का मजाक उड़ाने की कोशिश की। उन्होंने विरोधियों को जवाब देते हुए कहा कि नगर निगम की कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी है। चाहे वह खेड़ा में ईदगाह की आड़ में किया गया अवैध निर्माण हो, किच्छा रोड पर मंदिर के पास का अतिक्रमण हो या फिर आज का यह शैलजा फार्म का मामला, निगम का बुलडोजर बिना किसी भेदभाव के सरकारी जमीन को मुक्त कराने का काम कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए हैं कि मुक्त कराई गई 6 एकड़ भूमि की सुरक्षा के लिए पुख्ता घेराबंदी की जाए ताकि भविष्य में दोबारा कोई भू-माफिया यहाँ सिर न उठा सके।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    विकास शर्मा के बढ़ते राजनीतिक कद से सियासत में नई हलचल

    May 2, 2026

    जिस्मफरोशी का नया गढ़ बन रहा रुद्रपुर?

    May 2, 2026

    बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

    May 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    देश

    प्रधानमंत्री की मौजूदगी में भाजपा ने मनाया विजय उत्सव

    By उत्तराखंड सत्यMay 5, 20260

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में पाँच राज्यों के विधानसभा…

    विकास शर्मा के बढ़ते राजनीतिक कद से सियासत में नई हलचल

    May 2, 2026

    जिस्मफरोशी का नया गढ़ बन रहा रुद्रपुर?

    May 2, 2026

    श्रमिकों की वेतन वृद्धि धामी का ‘मास्टरस्ट्रोक’

    May 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    प्रधानमंत्री की मौजूदगी में भाजपा ने मनाया विजय उत्सव

    May 5, 2026

    विकास शर्मा के बढ़ते राजनीतिक कद से सियासत में नई हलचल

    May 2, 2026

    जिस्मफरोशी का नया गढ़ बन रहा रुद्रपुर?

    May 2, 2026

    श्रमिकों की वेतन वृद्धि धामी का ‘मास्टरस्ट्रोक’

    May 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    प्रधानमंत्री की मौजूदगी में भाजपा ने मनाया विजय उत्सव

    May 5, 2026

    विकास शर्मा के बढ़ते राजनीतिक कद से सियासत में नई हलचल

    May 2, 2026

    जिस्मफरोशी का नया गढ़ बन रहा रुद्रपुर?

    May 2, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.