Close Menu
    What's Hot

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा
    • पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन
    • देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं
    • पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद
    • देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली
    • लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक शिव अरोरा ने की बैठक
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा स्थगित
    • रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के आवास पहुंचे दिल्ली के विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      SBI में डेटा लीक से हड़कंप! 3,897 ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर उजागर, जानें बैंक ने क्या कहा

      October 21, 2026

      26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन बैंक बंद! SBI ने ग्राहकों को दी जरूरी सलाह

      September 21, 2026

      अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल

      September 18, 2026

      UPI Payment पर MDR चार्ज की खबर से मचा हड़कंप! ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.40% शुल्क? जानिए पूरा सच

      September 16, 2026

      हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, BJP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप

      September 5, 2026
    • उत्तराखंड

      उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

      November 3, 2026

      देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

      November 2, 2026

      पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद

      November 2, 2026

      देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली

      November 1, 2026

      लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक शिव अरोरा ने की बैठक

      October 31, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम ने कसी कमर
    रुद्रपुर

    जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम ने कसी कमर

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यJune 28, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    जल निकासी के होंगे पुख्ता इंतजाम, सर्वे के दौरान मौके पर लिये कई फैसले

    उत्तराखण्ड सत्य,रुद्रपुर

    मानसून से पहले रुद्रपुर शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से महापौर विकास शर्मा ने गुरुवार को सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई ,नगर निगम और गल्फार कंपनी के अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ शहर के विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रें का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से बरसात से पूर्व जल निकासी की व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त करने के लिए कहा। ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई ने जल निकासी के लिए कई काम कराने पर सहमति जताई। इससे पहले महापौर ने बीते दिनों नगर निगम कार्यालय में सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, उत्तर प्रदेश सिचाई विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में बरसात के दौरान जलभराव और जर्जर और झूलते विद्युत तारों का मुद्दा प्रमुखता से उठा था। बैठक के दौरान सामने आए बिंदुओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए महापौर ने स्वयं स्थलीय निरीक्षण करने की बात कही थी। इसी के तहत बुधवार को उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ शहर में विद्युत आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया था। गुरुवार को उन्होंने संयुक्त टीम के साथ जलभराव वाले क्षेत्रें का निरीक्षण कर जलभराव के कारणों को जानने की कोशिश की साथ ही समस्या से निपटने के लिए तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। निरीक्षण की शुरुआत रोडवेज स्टेशन के पास डीडी चौक से की गई, जहां जरा-सी बारिश में ही जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस पर नाराजगी जताते हुए महापौर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से इस समस्या का समाधान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यह स्थान शहर का प्रमुख चौराहा है, जहां जलभराव की स्थिति न केवल शहर की छवि को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि स्थानीय लोगों को भी भारी असुविधा झेलनी पड़ती है। सर्वे के दौरान तय किया गया कि रोडवेज के पास जलभराव की समस्या से निपटने के लिए एनएच अलग से नाले की खुदाई करके जल निकासी दुरूस्त करेगा। इसके पश्चात संयुक्त टीम ने कल्याणी नदी, इंडस्ट्रीयल एरिया, किच्छा रोड हाईवे पर मेडिसिटी हॉस्पिटल के पास जल निकासी की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने महापोर को बताया कि यहां पर निकासी एक नहर के माध्यम से होती है, जो उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधीन है। अधिक बारिश के समय नहर के निकासी गेट समय पर नहीं खुलने के कारण जलभराव की स्थिति बन जाती है। इस पर महापौर ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग से समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तरीके से गेट खोलने और व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने हाईवे से जल निकासी की व्यवस्था भी दुरुस्त करने को कहा। इसके अलावा महापौर ने बगवाड़ा मंडी, रामनगर, रेशम बाड़ी,भदईपुरा, इंदिरा चौक, फुलसुंगा, तीन पानी डाम सहित अन्य जलभराव प्रभावित क्षेत्रें का भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से इन स्थानों पर भी जलभराव के कारणों समाधान करने को कहा। उन्होंने कहा कि मानसून से पूर्व सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया जाए। सर्वे के दौरान जलभराव से निपटने के लिए हाईवे पर होटल ली कैशल के बगल में निकासी हेतु कलवट डालने, बगवाड़ा नहर से निकासी हेतु कलवट डालने और इंडस्ट्रीयल एरिया में ठण्डी सड़क पर निकासी हेतु पुलिया का निर्माण करने का निर्णय लिया। एनएचएआई के अधिकारी विकास मित्तल ने इन कार्यों को शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने स्थानीय लोगों से भी संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम इस बार पूरी तैयारी के साथ बरसात का सामना करेगा ताकि पहले जैसे हालात उत्पन्न न हों। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा बीते एक माह से नाले-नालियों की तलीझाड़ और सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। कल्याणी नदी, बेगुल नदी और अन्य नहरों-नालों की सफाई और निकासी को भी बेहतर बनाया गया है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। महापौर ने कहा कि नदी नहर और नालों की निकासी को दुरूस्त बनाने में जहां भी अतिक्रमण बाधक बन रहा है वहां पर अतिक्रमण सख्ती से हटाया जायेगा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, अपर सहायक अभियंता पंचदेव, अधिशासी अभियंता भरत सिंह डांगी, सहायक अभियंता विजय पाल सिंह,नगर निगम के सहायक अभियंता हरीश बसेड़ा, एनएचएआई के विकास मित्ल ऋषभ वाही, राकेश सिंह, महेन्द्री शर्मा, रोहित मित्तल, चिराग अग्रवाल, लखविंद्र सिंह, यशपाल शर्मा,राजन राठौर, राजेश कामरा आदि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    जल निकासी के लिए उठाये जायेंगे ये नये कदम
    – रोडवेज के पास डीडी चौक पर होने वाले जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए मैनुअल नाले की खुदाई की जायेगी जिसकी निकासी कल्याणी नदी में होगी।
    – एनएच 74 पर होटल लीकैशल के बगल में निकासी हेतु कलवट डाला जायेगा।
    – बगवाड़ा नहर की निकासी दुरूस्त करने के लिए यहां भी कलवट डाला जायेगा।
    – इण्डस्ट्रीयल एरिया में होने वाले जलभराव के समाधान के लिए ठण्डी सड़क पर लंबे समय से टूटी पड़ी पुलिया का निर्माण कर निकासी दुरूस्त की जायेगी।
    – नदी नाले और नहरों के प्रवाह में बाधक बन रहा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    एसआईआर के बाद रुद्रपुर बनी प्रदेश की सबसे बड़ी मतदाता वाली विधानसभा

    October 10, 2026

    बेहड़ की रणनीति के आगे बेदम हुए शुक्ला!

    October 10, 2026

    सड़क चौड़ीकरण की जद में आए मंदिरों का होगा भव्य पुनर्निर्माणः विकास शर्मा

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    By उत्तराखंड सत्यNovember 3, 20260

    देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद

    November 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले विधायक शिव अरोरा, लिया आशीर्वाद

    November 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

    November 3, 2026

    पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में थामा कमल का दामन

    November 2, 2026

    देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन के अवसर पर, विधायक शिव अरोरा और USTV RUDRAPUR के संपादक अजय चड्ढा ने दी शुभकामनाएं

    November 2, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand. Design By: HaldwaniCity.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.