उत्तराखण्ड सत्य, सतना।
पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास की प्रेरणास्रोत व संस्थापिका श्रीमती शांति मिश्रा (बाई जी) की अष्टम पुण्यतिथि पर 17 अप्रैल को पैतृक गांव नीलकंठ धाम, धवर्रा (नौगांव), जिला-महोबा में 44 वॉं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जायेगा, जिसमें आंख एवं कान के मरीजों की जाँच करके मोतियाबिंद मरीजों को सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट भेजा जायेगा। शिविर में एल्पस इंटरनेशनल लि. नई दिल्ली की डाक्टरों की टीम कान के बहरे रोगियों की जॉंच के बाद मशीनों का वितरण करेगी। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा संचालित चलता फिरता मुफ्त अस्पताल के माध्यम से तेईस प्रकार की जॉंचें फ्री में की जायेंगीं। पूज्य माताजी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, ग्रामीणों को सामग्री वितरण, सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद का आयोजन भी प्रातः 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक किया गया है। इस अवसर पर सेवा न्यास की (2024-25) में आयोजित गतिविधियों पर आधारित स्मारिका ‘अष्टम पुष्प’ का विमोचन भी किया जाएगा।
Trending
- ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक
- किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
- सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन
- जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प
- किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति के मायने
- अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास
- राजकुमार ठुकराल का EXCLUSIVE इंटरव्यू | राजकुमार ठुकराल ने खोले कई राज! खुलकर बोले पूर्व विधायक | USTV rudrapur
- अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल

