रुद्रपुर। दिनेशपुर क्षेत्र में कार से आकर युवक पर फायर झोंकर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने 4 हजार के लेनदेन के फेर में खुन्नस खाकर फायरिंग की थी। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मूल थाना केमरी रामपुर हाल दिनेशपुर निवासी महिपाल गंगवार पुत्र नत्थू लाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनके साथ रामबाग स्थित टाइल्स फैक्ट्री में भांजा अंकित गंगवार भी काम करता है। गुरुवार शाम भांजे अंकित का दोस्त ग्राम अहरो थाना खजूरिया जिला रामपुर निवासी रवि कश्यप पुत्र मोहन लाल कार से टाइल्स फैक्ट्री में आया था। इस दौरान पैसों के लेन-देन को रवि ने अंकित पर फायर कर दिया। पुलिस ने घटना के 7 घंटे बाद ही आरोपी रवि को पंजाबी रसोई धौलपुर खानपुर थाना दिनेशपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। अंकित ने रवि से 8 हजार रुपये लिए थे। चार हजार वापस करने के बाद चार हजार को लेकर कहासुनी हुई थी। टीम में दिनेशपुर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, प्रदीप कुमार भट्ट, अनवर अहमद और गोविन्द आर्या शामिल रहे।
Trending
- प्रधानमंत्री की मौजूदगी में भाजपा ने मनाया विजय उत्सव
- विकास शर्मा के बढ़ते राजनीतिक कद से सियासत में नई हलचल
- जिस्मफरोशी का नया गढ़ बन रहा रुद्रपुर?
- श्रमिकों की वेतन वृद्धि धामी का ‘मास्टरस्ट्रोक’
- बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
- महिला आरक्षण पर ‘सियासी दंगल’
- उत्तराखंड में ‘धामी मैजिक’ पर हाईकमान की मुहर
- – सीएम की घोषणाओं को पूरा करने के लिए सड़कों पर उतरे महापौर

