Close Menu
    What's Hot

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
    • एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड
    • चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप
    • भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
    • बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी
    • उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा
    • चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा
    • 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026

      अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

      May 24, 2026

      भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

      May 17, 2026
    • उत्तराखंड

      साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

      June 20, 2026

      एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

      June 20, 2026

      चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

      June 20, 2026

      उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

      June 7, 2026

      चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

      June 7, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » सपरिवार केरल और लक्षद्वीप की यात्रा कर लौटे डा. राकेश मिश्र
    उत्तर प्रदेश

    सपरिवार केरल और लक्षद्वीप की यात्रा कर लौटे डा. राकेश मिश्र

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यMarch 17, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    ऐतिहासिक गुरूवायुर मंदिर के दर्शन अविस्मरणीय

    नई दिल्ली। पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डा. राकेश मिश्र ने सपरिवार केरल और लक्षदीप की चार दिन की यात्रा के दौरान कई ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों के दर्शन किये और सभी के कल्याण की कामना की।

    यात्रा के अनुभव साझा करते हुए डा. गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि लक्षद्वीप की राजधानी कवरत्ती बंदरगाह से प्रातः छह बजे वेसल द्वारा यात्रा शुरू हुई। यह एक बड़ा जहाज़ होता, जिसमें रेल और हवाई जहाज़ की तरह बुकिंग होती है। एक्जीक्यूटिव क्लास में चार सीटें केबिन में होती है। जिस पर उन्होंने सपरिवार बैठकर यात्रा की। कैप्टन ने जहाज़ के डैक पर ले जाकर पूरे पानी के जहाज़ की प्रक्रिया समझाई। यह बहुत ही रोमांचक अनुभव रहा।अगत्ती बंदरगाह पर कम पानी होने के कारण बड़ा जहाज़ नहीं जा सका, इसलिए छोटी नाव से कार के निकट पहुंचे। अगत्ती एयरपोर्ट के पहले सी सैल्स बीच रिसॉर्ट में जलपान किया। बाद में अगाती एयरपोर्ट से डेढ़ घंटे की अलायंस एयर की फ़्लाइट से कोचीन पहुँचे। कोचीन में पूरे परिवार का रघुपति जी ने स्वागत किया और उसके बाद कार से लगभग 90 किलोमीटर दूर त्रिशूर ज़िले में स्थित गुरुवायुर मंदिर पहुँचे।

    डा. राकेश मिश्र ने आगे बताया कि गुरुवायुर मंदिर में इन दिनों गुरुवायुर उत्सव चल रहा है। फाल्गुन-चैत्र माह के अवसर पर 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में तीन हाथियों के द्वारा भगवान को बैठाकर यात्रा निकाली जाती है। यह उत्सव वर्ष में एक बार ही होता है। केरल के हर घर में उत्तर भारत की तरह ही दीपावली और नवरात्रि की भांति यह त्यौहार मनाया जाता है। गुरुवायुर मंदिर गुरु और वायु दोनों से मिलकर बना हैं। यह भगवान श्रीकृष्ण का ही रूप है। कहते हैं भगवान द्वारिका से यहाँ पर पहुँचे थे। केरल के गुरुवायुर मंदिर में हाथी दान देने की परम्परा है। यहाँ पर अन्य भव्य मंदिरों के भी दर्शन किए। जिसमें आदि गणेशजी, रूद्र देवता, महालक्ष्मीजी व विष्णु भगवान के भव्य मंदिर हैं ।ऐसी मान्यता है कि शंकर भगवान का मंदिर है, बिना रूद्र भगवान के दर्शन के यह यात्रा पूरी नहीं होती है।

    गुरूवायूर मंदिर में एक परंपरा यह भी है कि तुलाभारम, जिसमें व्यक्ति के बराबर की सामग्री बडी तराज़ू में तौलकर भगवान को समर्पित की जाती है। उन्होंने अपने पुत्र चिरंजीव संकल्प मिश्र (एडवोकेट) के वजन के बराबर 72 किलो चावल भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर श्री गुरुवायुर में समर्पित किये। ऐसी मान्यता है कि जो मन की इच्छा होती है वह भगवान पूरी करते हैं।

    डा. राकेश मिश्र ने बताया कि उत्सव में प्रतिदिन एक लाख लोगों के लिए भोजन बनता है। सबेरे 10 से दोपहर 2 बजे तक और शाम को 7 से दस बजे तक निरंतर भोजन बैठकर कराया जाता है। सभी भक्त गण मिलकर भोजन बनाने में सहयोग करते हैं। सब्ज़ी काटना, दाल, चावल बनाने की तैयारी करते हैं। यह अपने आप कुर्सी टेबिल पर बैठकर के केले के पत्ते में स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय व्यंजन प्रसाद रूप में मिलता है ।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले पाँच वर्षों में दो बार इस मंदिर में भगवान गुरूवायूर की पूजा अर्चना करने आ चुके हैं। दक्षिण भारतीय मंदिरों में बिना बिजली के केवल दीपक में तेल और रूई बत्ती से ही पूरी रोशनी की जाती है। यह अपने आप में एक मनमोहक दृश्य होता है। हर जगह मंदिर में केले के पत्ते पर छोटा सा चंदन व फूल मिलता है।जिन्हें घर ले जाया जाता है। डा. राकेश मिश्र ने बताया कि उन्होंने मौनयोगी स्वामी जी के आश्रम में सांईंबाबा के दर्शन किये। स्वामी जी ने भगवान गुरूवायूर का चित्र भेंट किया व अंगवस्त्र से हमारे परिवार का सम्मान किया। इस दौरान गुरूवायूर की प्रमुख कार्यकर्ता ज़िलाध्यक्ष श्रीमती निवेदिता जी की टीम पूरे समय दर्शन में उपस्थित रही। केरल व लक्षद्वीप की चार दिन की यात्रा पूरी करके वह सकुशल वापस दिल्ली लौटे।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

    May 17, 2026

    भ्व्य आतिथ्य के बीच रायपुर पहुंचे बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र

    April 26, 2026

    अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

    April 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    By उत्तराखंड सत्यJune 20, 20260

    दो वर्षों में 14-9 प्रतिशत बढ़ी साक्षरता दर, अब 98-7 प्रतिशत आबादी साक्षर,धामी कैबिनेट का…

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.